Aaj Ka Rashifal, 13 September 2024: जानिए, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal, 13 September 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 September 2024: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

सबसे पहले आज का पंचांग (Aaj ka panchang) जान लेते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, आज की तिथि 13 सितंबर, दिन- शुक्रवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 09:35 PM तक उपरांत उत्तराषाढ़ा, योग- सौभाग्य 08:48 PM तक, उसके बाद शोभन योग, करण- तैतिल 11:07 AM तक, बाद गर 10:30 PM तक, इसके बाद वणिज का संयोग रहेगा। 

आज का शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त- 11:52 AM – 12:41 PM तक, अमृत काल – 04:50 PM – 06:25 PM तक, ब्रह्म मुहूर्त – 04:33 AM – 05:21 AM तक और आज राहुकाल का समय 10:44 AM से 12:16 PM तक है। आज चन्द्रमा  03:24 AM तक धनु राशि में इसके बाद मकर राशि राशि में गोचर करेंगे। 

तो आइए अब प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? 

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal, 13 September 2024)

सबसे पहले मेष राशि का दैनिक राशिफल जानते हैं। 

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (Aaj ka mesh rashifal)

आज मेष राशि के लोगों की व्यापार में आ रही दिक्कतें समाप्त हो जाएगी। नौकरी करने वाले अपने कार्य को लक्ष्य प्राप्ति के साथ पूर्ण करेंगे। नई आर्थिक योजना पर हस्ताक्षर करने में जल्दबाजी से बचें। 

परिवार में आपका सामंजस्य सभी सदस्य के साथ अच्छा रहने से सब कुछ सही चलेगा, इसलिए उत्साहपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए खुद को प्रसन्न मूड में रखें। 

आज आपके लिए लवलाइफ में काफी चुनौतियां आने वाली है। आप खुद को प्यार में परेशान पाएंगे क्योंकि आपकी बात लवमेट से न होना आपको पागल जैसी स्थिति में ला देगा। 

चमकती त्वचा के लिए आप वसायुक्त और तले हुए भोजन से बचें। निजी हितों को बचाने के लिए किसी धोखेबाज़ी में शामिल होने से ख़ुद को रोकें। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में ध्यान देना चाहिए, तभी सफलता को प्राप्त कर पाएंगे। गरीबों को गुड़ का दान करें, दिन बेहतर होगा। 

आज का लकी नंबर – 17

आज का लकी कलर –  हल्का लाल 

वृषभ राशि

आज का वृष राशिफल (Aaj ka vrish rashifal) 

आज वृष राशि के लोगों को कार्यस्थल पर सफलता मिलेगी। व्यापार में आ रहीं दिक्कतें, आज समाप्त हो जाएगी। जॉब परिवर्तन करना चाहते हैं, आज का दिन उपयुक्त है। 

आज आपका पुराना निवेश किया गया स्टॉक शेयर बाजार में अच्छी बढ़त के साथ रहेगा जिससे धन लाभ होगा। 

परिवार में शांति बनी रहेगी। पत्नी का ख्याल रखें, वो नाराज हो सकती है। ससुराल पक्ष से किसी मांगलिक कार्यक्रम का निमंत्रण प्राप्त होगा। 

लव लाइफ के लिए आज का दिन सामान्य है। आज कोई रोमांटिक अवसर आपके हाथ से छूट गया तो बाद में आपको पछताना पड़ेगा। 

जो नींद का आनंद लेने के लिए शराब का सेवन करते हैं, उनके स्वास्थ्य में खराबी तो आयेगी ही। साथ में घर का माहौल भी खराब होगा। 

कानूनी लड़ाई में आपको आज विजय मिलेगी। करियर की तलाश कर रहे युवाओं को  सरकारी नौकरी में सफलता मिलेगी। 

आज का लकी नंबर – 21

आज का लकी कलर – क्रीम 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (Aaj ka mithun rashifal) 

आज मिथुन राशि के लोगों को विशेषज्ञों से बहुमूल्य जानकारी मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर कार्य में मन नहींं लगेगा। वीकइंड पर कहीं जाने का प्लानिंग करेंगे। कृषि उत्पाद बिक्री करने वालों को अच्छी आमदनी होगी। 

आज किसी ब्रोकिंग हाउस से जुड़ेंगे, ट्रेडिंग अकाउंट खुलवा सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से धन कमाने वाले लोगों को धन लाभ होगा।

आज भाइयों से अनबन की स्थिति हो सकती है। परिवार में झगड़े ना हो इसके लिए माता जी सभी को हिदायत दे सकती हैं। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। लवमेट के साथ आपका विचार मैच नहीं खा रहा है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचें, किसी ट्रैप में फंस सकते हैं। 

स्वस्थ रहने के लिए ज्यादा पैदल चलें, ध्यान और योगा करने से स्वास्थ्य में सुधार होगा। गरीबों को अन्नदान करें, घर में सुख-समृद्धि आएगी। 

आज का लकी नंबर – 4

आज का लकी कलर –  हल्का हरा 

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (Aaj ka kark rashifal) 

आज कर्क राशि को लोगों को कार्यस्थल पर छुपे दुश्मन भी आपका साथ देंगे। आपके कार्य से अधिकारी खुश रहेंगे। व्यापार के सिलसिले लंबी यात्रा करेंगे। 

धन लाभ के योग बन रहे हैं। जल्दबाजी में अमीर बनने की इच्छा आपको किसी स्कैम में फंसा सकती है, सतर्क रहें। 

जीवनसाथी का सहयोग करने से आपके घर में खुशियां रहेगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए बेहतर है। आज प्रेम जीवन में आप सभी मतभेदों को सुलझाने में सफल होंगे। 

शरीर में दर्द और जोड़ों का दर्द आपको परेशान कर सकता है। जिन विषयों पर आप सहज महसूस नहींं करते, उनपर राय देने में संकोच न करें। विद्यार्थियों को करियर के नए अवसर मिलेंगे। 

आज का लकी नंबर – 3

आज का लकी कलर – गोल्डन 

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (Aaj ka singh rashifal)  

आज सिंह राशि के लोगों को कार्यस्थल पर कार्य की सराहना मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। ज्वैलरी की दुकानों में ग्राहक की भीड़ बनी रहेगी, सोने-चांदी की खरीददारी बढ़ेगी। 

आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नए म्यूचुअल फंड या किसी कंपनी का आईपीओ में निवेश करें, लाभ होगा।

आज आप परिवार की खातिर निजी खुशियों का त्याग कर सकते हैं। पत्नी आपके साथ कंधे से कंधे मिलाकर परिवार की सभी दायित्वों का निर्वहन करेगी। 

आज का दिन लव लाइफ के लिए सामान्य है। आपका लव पार्टनर किसी बात पर गुस्सा है, शाम की मुलाकात के बाद सब कुछ ठीक हो जायेगा। 

आप पुरानी बीमारियों को दूर रखने के लिए व्यायाम और फिजियोथेरेपिस्ट के पास जाना जारी रखें। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। 

आज का लकी नंबर – 7

आज का लकी कलर – ऑरेंज 

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (Aaj ka kanya rashifal) 

आज कन्या राशि के लोगों को व्यापार क्षेत्र में किया गया प्रयास सफल होगा। व्यापारिक यात्रा से आपको नए क्लाइंट मिलेंगे। भूमि और परिवहन मामलों से मनोवांछित आय होने की संभावना है। 

परिवार के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताने से न केवल आपको तनाव से राहत मिलेगी, बल्कि उन्हें एक आनंद का एहसास भी होगा। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए बेहतर है। किसी को देखकर आकर्षित होंगे। उससे कुछ ही दिन बाद दिल की बात भी कह देंगे।  

बुजुर्ग व्यक्ति तनाव से बचने में सफल रहेंगे। आप लंबे समय से अपेक्षित प्रशंसा सुनेगे। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में ध्यान दें, जल्द ही परीक्षा की डेट आएगी। 

आज का लकी नंबर – 4

आज का लकी कलर –  गहरा हरा 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (Aaj ka tula rashifal) 

आज तुला राशि के लोगों को कार्यस्थल पर आपस की खींचतान से कार्य प्रभावित होगा। नौकरी के लिए दिए गए इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। 

परिवार में छोटों को जैसे ही काम पड़ेगा, आपसे बातचीत करेंगे। बड़े वित्तीय लेन-देन करते समय आपको सावधानी बरतने की ज़रूरत है। 

आज लव लाइफ में परीक्षा की घड़ी आपका बेसब्री से इंतजार कर रही है। लवपार्टनर से शादी की बात करेंगे।  

आध्यात्म की ओर ध्यान लगाने से आपको अत्यधिक लाभ होगा। निष्कर्ष पर पहुंचने पर व्यक्तिगत समस्याएं और बढ़ जायेगी। 

आज का लकी नंबर – 30

आज का लकी कलर – सिल्वर 

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj ka vrishchik rashifal)  

आज वृश्चिक राशि के लोगों को कार्यस्थल पर कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। व्यवसाय में भी लाभ के योग बहुत ही कम है। आर्थिक जरूरतों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने के लिए अपनी तेज़ बुद्धि का लाभ उठाना न भूलें। शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए बहुत ही सामान्य है। प्यार में पड़ना और प्यार में होना दो अलग-अलग भावनाएं हैं। आप एक्सट्रा मैरिटल अफेयर में हैं, इसकी जानकारी परिवारवालों को होगी। 

आज भीड़भाड़ वाली बस या ट्रेन में यात्रा करते समय ब्लड प्रेशर के मरीजों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। करियर की तलाश करने वालों को मार्केटिंग और सेल्स में जॉब मिलेगी। 

आज का लकी नंबर – 17

आज का लकी कलर – मैरून 

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (Aaj ka dhanu rashifal)  

आज धनु राशि के लोगों को कार्यस्थल पर नकारात्मक विचारों से खुद को बचाने की जरूरत है। धन कमाने के लिए बहुत जरूरी है कि आपका निवेश अच्छी जगह होना चाहिए, चाहे वो रुपया हो या समय दोनों जरूरी है।

परिवार के सदस्यों के साथ मॉल में घूमने का आनंद लेने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी को गिफ्ट देंगे। 

आज प्रेमी जोड़े एक दुसरे के साथ बेहतर तालमेल बनाने में सफल होंगे। अपने जिद्दी स्वभाव पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें, ख़ास तौर पर किसी पार्टी में जाते समय, क्योंकि इससे मूड ख़राब हो सकता है। 

सामाजिक मेलजोल में आपका व्यवहार दूसरों का ध्यान खींचेगा। शाम को सरदर्द के कारण चिंता में रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में ध्यान दें, सफलता मिलेगी। 

आज का लकी नंबर – 7

आज का लकी कलर – केसरिया 

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (Aaj ka makar rashifal)  

आज मकर राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में नई समस्या आएगी जिससे काम बाधित हो जायेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले थोड़ा इंतजार करके बाजार की दिशा देख लें फिर निवेश करें लाभ होगा

घर में सौहार्द बनाए रखने के लिए आज आपको विशेष प्रयास करने होंगे। पत्नी मायके जाने की जिद्द करेगी। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए बेहतर है। “प्यार एक एहसास है, दो आत्माओं का मिलन है और प्रेमी युगल की जोड़ी भगवान की कृपा से बनी है” ऐसी दार्शनिक बातें करके आपका प्रेमी आपको रिझायेगा। 

आपको दर्दनिवारक दवाओं के अति प्रयोग से बचने की बहुत जरूरत है। जब तक आपके पास सारे तथ्य न हों, तब तक विवादास्पद मुद्दे उठाने से बचें। विद्यार्थियों को आज कॉलेज से प्रोजेक्ट मिलेगा। 

आज का लकी नंबर – 5

आज का लकी कलर – भूरा 

कुंभ राशि

आज का कुम्भ राशिफल (Aaj ka kumbh rashifal)  

आज कुंभ राशि के लोग कार्यक्षेत्र में घमंड का सहारा न लें। नौकरी करने वाले जातक अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर लेंगे। नई जॉब की खोज आज न करें। साझेदारी के कार्य में परेशानी रहेगी। 

परिवार में सभी लोग प्रसन्न और खुशी से रहेंगे। शाम को परिवार के साथ रेस्ट्रोरेंट जाएंगे। 

आज धन आगमन होगा। सही तरीके से ज्यादा ब्याज के चक्कर में कहीं रुपया निवेश किया तो धन हानि निश्चित है। 

प्यार में मानसिक पीड़ा मिलेगी। नेत्र रोग से परेशान या चश्मा का नंबर बढ़ सकता है, ध्यान रखिएगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में ध्यान दें, परीक्षाएं नजदीक हैं। 

आज का लकी नंबर – 7

आज का लकी कलर –  गहरा ग्रे 

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (Aaj ka meen rashifal) 

आज मीन राशि के लोगों को कार्यस्थल पर ज्यादा जिम्मेदारी से काम करना होगा। प्रॉपर्टी डीलर को ग्राहकों के द्वारा साइट पर बुकिंग बढ़ेगी जिससे धन लाभ होगा। मार्केटिंग लाइन से जुड़े लोग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। 

बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि एग्जाम सर पर है और तैयारी कुछ नहीं है। आप आय का अतिरिक्त स्रोत खोजने में सफल होंगे। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए बेहतर है। आप अपने प्रेमी को बहुत प्यारे लगेंगे। त्वचा में खुजली के कारण परेशान रह सकते हैं। रात में कोई चिंता के कारण नींद में खलल पड़ेगी। विद्यार्थी वर्ग की नए एसाइंमेंट पर काम करेंगे। 

आज का लकी नंबर – 9

आज का लकी कलर – केसरिया 

career-vama-astrology

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।