Aaj Ka Rashifal, 13 April, 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (13 April, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

13 April, 2024 Ka Rashifal: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार व मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) दिया गया है। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें 
(अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)पूजा लिंक
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)क्लिक करें
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)क्लिक करें
वामा द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएं

तो आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव से जानते हैं, 13 अप्रैल, 2024 का राशिफल (13 April, 2024 Ka Rashifal)

Aaj Ka Panchang, 13 April 2024: जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

vama-astrology

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 13 April, 2024) 

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी बुद्धि की प्रशंसा होगी। आपके लिए गए निर्णय आज सफल परिणाम देंगे। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। आपके मन में चंचलता के भाव भरे रहेंगे। जो विद्यार्थी किसी परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें शुभ समाचार प्राप्त होंगे। अचानक दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। अतिरिक्त खर्च हो सकता है।

आज का शुभ अंक- 1

आज का शुभ रंग- नीला

उपाय- काली वस्तु जल में प्रवाहित करें।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 13 April, 2024)

वृषभ राशि वालों के लिए यह समय उत्तम रहने वाला है। आपके लिए शुभ योग बनेंगे, जिससे आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं, तो आज आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। अगर आप अपने ऑफिस में टीम लीडर है, तो आज आपको अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है। शाम के समय परिवार के साथ भोजन करें। बच्चों की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

आज का शुभ अंक- 9

आज का शुभ रंग- लाल

उपाय- लोहबान से घर में हवन करें।

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 13 April, 2024) 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बुद्धिपूर्वक काम करने का है। आज आपकी बुद्धि और वाणी में फर्क रहेगा। विचार करके ही निर्णय लें,और कुछ बोलें। आज के दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। आज आपके कार्यक्षेत्र में उथल-पुथल हो सकती है। आपके ऊपर काम का अतिरिक्त दबाव आ सकता है। ऑफिस में आज के दिन कम बोलें, अन्यथा समस्या खड़ी हो सकती हैं। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए स्थान परिवर्तन का योग बनेगा।

आज का शुभ अंक- 4

आज का शुभ रंग- पर्पल

उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 13 April, 2024) 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मन को विचलित करने वाला है। आज धैर्य से काम लें। आपके मन में चंचलता के भाव पैदा होंगे। कहीं घूमने का विचार बनेगा। भाग्य आपके साथ बना हुआ है, परंतु भाग्य के भरोसे कोई निर्णय न छोड़ें। अगर पेट के रोग से पीड़ित हैं, तो अपने खान-पान का ध्यान रखें। आज शारीरिक समस्याएं उभर सकती हैं।

आज का शुभ अंक- 9

आज का शुभ रंग- क्रीम

उपाय- चावल दूध से धो कर जल में प्रवाहित करें।

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 13 April, 2024)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही बेहतरीन होने वाला है। परंतु आज क्रोध में किसी को कोई बात ना कहें। क्रोध में कोई निर्णय करने से बचें। आवेश में आकर किसी प्रकार की कमिटमेंट ना करें। जिन लोगों की जीवनसाथी से नाराजगी चल रही थी, उनका जीवनसाथी आज मान जाएगा। आपके घर में शांति का माहौल बनेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो बना बनाया काम बिगड़ सकता है।

आज का शुभ अंक- 5

आज का शुभ रंग- पर्पल

उपाय- लाल कपडे में एक नारियल बांध कर मंदिर में अर्पण करें।

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 13 April, 2024)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज के दिन आपको केवल चुप रहना है। आपका चुप रहना बहुत सी समस्याओं का समाधान कर देगा। दिमाग आपका साथ नहीं दे रहा है, इसीलिए राजनीति से जुड़े लोग किसी भी सभा से बचें। यदि ऑफिस में कोई मीटिंग है, तो महत्वपूर्ण निर्णय अपने ऊपर ना लें। आज आपके जीवनसाथी के द्वारा घर में ऐश्वर्य वृद्धि की वस्तु लाने की डिमांड हो सकती है। यदि जीवनसाथी को सिर दर्द की समस्या थी, तो उन्हें आराम मिलेगा।

आज का शुभ अंक- 2

आज का शुभ रंग- लाल

उपाय- गाय को हरा घास खिलाएं।

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 13 April, 2024)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपके लग्न के स्वामी उच्च में गोचर कर रहे हैं, परंतु राहु के साथ होने से आपकी योजनाएं अधूरी रह जा रही हैं, जिसके कारण मन में अशांति बन सकती है। बच्चों की तरफ से आपको संतोषजनक समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपका मन प्रसन्न कर देगा। भाग्य आपके लिए अनुकूल है, परंतु भाग्य के भरोसे कोई निर्णय न लें।

आज का शुभ अंक- 9

आज का शुभ रंग- काला

उपाय- सूर्य को अर्घ्य दें और सूर्य की उपासना करें।

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 13 April, 2024)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन ऐश्वर्य और रोमांस से भरा हुआ है। आज के दिन आपके जीवन में बड़े बदलाव होने वाले हैं। अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें। घर में कोई नया साधन ला सकते हैं। जो लोग शुगर, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी से परेशान थे, वह अपने खान-पान का ध्यान रखें, नहीं तो गंभीर समस्या हो सकती है। यदि आपका पैसा कहीं फसा था, तो आज पैसा आने के योग बनेंगे।

आज का शुभ अंक- 7

आज का शुभ रंग- हरा

उपाय- पीली वस्तु विष्णु भगवान जी के मंदिर में अर्पण करें।

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 13 April, 2024)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शांतिपूर्वक व्यतीत होगा। आज आपके ऊपर किसी तरह की कोई जिम्मेदारी नहीं रहेगी। आप मन को शांत रखें। आपकी योजना आपको बेहतर लाभ दे रही हैं। आपको परिवार में शांति लाने के लिए, जीवनसाथी की डिमांड पूरी करनी होंगी। आपकी माता का स्वस्थ्य बिगड़ सकता है।

आज का शुभ अंक- 1

आज का शुभ रंग- काला

उपाय- भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 13 April, 2024)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मन को शान्त कर के निर्णय लेने का है। उत्सुकता में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते थे, उनके लिए आज का दिन बहुत उत्तम है।आज का दिन पारिवारिक सुखों से भरा रहेगा। आज आपके भाग्य का सहयोग आपको पूर्ण रूप से मिलने वाला है। व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। बुद्धि का प्रयोग करते हुए मधुर वाणी से यदि आप किसी से कोई डील करते हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। 

आज का शुभ अंक- 7

आज का शुभ रंग- नीला

उपाय- किन्नरों को दान दक्षिणा दें।

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 13 April, 2024)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। आलस्य को छोड़कर मेहनत करने का दिन है। यदि आप किसी समाज सेवा से जुड़े हैं, तो आज आपको मान सम्मान की प्राप्ति होने वाली है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की जाएगी। यश में वृद्धि होगी। जो लोग पेट की समस्या से परेशान थे, उन की समस्या गंभीर होने की स्थिति है। खान-पान का ध्यान रखें, फास्ट फूड न खाएं। जो विद्यार्थी किसी परीक्षा परिणाम के प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें अनुकूल फल मिलने में देरी होगी।

आज का शुभ अंक- 2

आज का शुभ रंग- पर्पल

उपाय- गरीब बच्चों में पढ़ने की सामग्री बाटें।

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 13 April, 2024)

मीन राशि वालों के लिए समय लगातार कष्टों भरा चल रहा है। शांत रहकर दिन बिताना होगा। महत्वपूर्ण निर्णय अपने सिर पर ना लें। जीवनसाथी से किसी तरह का विवाद हो सकता है। अचानक यात्रा करना महंगा साबित होगा। कोई अतिरिक्त खर्च जेब पर भार डाल सकता है।

आज का शुभ अंक- 8

आज का शुभ रंग- मेजेंटा

उपाय- लाल वस्तु जल में प्रवाहित करें।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।