Aaj Ka Rashifal, 12 September 2024: जानिए, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal, 12 September 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 September 2024: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आज का उपाय भी है जिसे आप करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

सबसे पहले आज का पंचांग (Aaj ka panchang) जान लेते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, आज की तिथि 12 सितंबर, दिन- गुरुवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज नक्षत्र- मूल 09:52 PM तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा, योग- आयुष्मान 10:40 PM तक, उसके बाद सौभाग्य योग और करण- बालव 11:46 AM तक, बाद कौलव 11:33 PM तक, इसके बाद तैतिल का संयोग रहेगा। 

आज का शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त – 11:52 AM – 12:41 PM तक, अमृत काल – 03:24 PM – 05:02 PM, ब्रह्म मुहूर्त – 04:32 AM – 05:20 AM तक रहेगा। राहुकाल का समय 01:49 PM से 03:21 PM तक है। आज चन्द्रमा धनु राशि में गोचर करेंगे। 

आइए अब प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? 

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal, 12 September 2024)

vama-astrology

सबसे पहले मेष राशि का दैनिक राशिफल जानते हैं। 

आज का मेष राशिफल (Aaj ka mesh rashifal)

आज मेष राशि के लोगों को कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। नौकरी में भागदौड़ बनी रहेगी। व्यापार के लिए लंबी यात्रा का योग है। 

परिवार में अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ मिलेगी। आज परिवारिक विवाद सुलझने की उम्मीद है। समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी।

आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि के लिए प्रयास सफल होंगे। शेयर मार्केट में भी रिस्क ले सकते हैं लाभ होगा।

आज का दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। प्रेमिका का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ आज कहीं बाहर घूमने जाएंगे।

अनावश्यक मानसिक तनाव दोपहर बाद आ सकता है, इससे बचना है। कोई जानने वाला हॉस्पिटल में भर्ती होगा, जिसे देखने या उसका सहयोग करने जाएंगे। छात्रों को फाइनेंस के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी कलर – सिंदूरी 

आज का उपाय – यदि आपकी दुकान अथवा व्यवसाय स्थल पर चोरी बहुत होती है तो आप दुकान पर अभिमंत्रित मंगल यंत्र की स्थापना करें। इसके प्रभाव से चोरी तुरन्त रुक जायेगी। 

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal) 

आज वृष राशि के लोगों को कार्यस्थल पर बॉस के साथ बेहतर सामंजस्य रहेगा। नौकरी खोजने वालों को मनोवांछित कंपनी मिलेगी। 

घर पर माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए बहस से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति आ सकता है। वाणी पर संयम रखें। 

आज आप खुद को अच्छी भावनाओं से भरा हुआ पाएंगे। आपका पुराना उधार दिया धन वापस मिलेगा। निवेश करने से पहले सभी दिशा निर्देश अवश्य पढ़ लें, नुकसान हो सकता है। 

लवलाइफ में आनन्द रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। पार्टनर के साथ घूमने जाएंगे। 

मानसिक शांति के लिए पूजा पाठ में मन लगाइए, आराम मिलेगा। स्वस्थ रहने के लिए योगा करें। छात्रों को करियर में सफलता मिलेगी, पढ़ाई की गति बढ़ा दें। 

आज का लकी नम्बर – 12

आज का लकी कलर – गुलाबी 

आज का उपाय – मुख्य द्वार पर अन्दर व बाहर श्री गणेशजी की तस्वीर लगायें। इसके प्रभाव से आपका मन भी लगेगा व व्यवसाय भी उन्नति करेगा। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज
माँ बगलामुखी महापूजामाँ बगलामुखी धाम, उज्जैन
पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाधर्मारण्य तीर्थ, गया, बिहार

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal) 

आज मिथुन राशि के लोगों को कार्यस्थल पर आपके कार्यशैली की सराहना मिलेगी। व्यवसाय में लाभ के योग दिख रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा। 

परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद सुलझेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मित्रों और सगे-संबंधियों के साथ घूमने जाएंगे। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए बेहतर नहींं है। लवमेट से किसी बात पर विवाद करना आपके संबंधों में अलगाव करवा देंगे। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से दूर रहें, किसी ट्रैप में फंस सकते हैं। 

खुद को फिट रखने के लिए आपको खान-पान की आदतों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगेगा। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी कलर –  हरा 

आज का उपाय – बिना स्नान किये दुकान पर या कार्यस्थल पर कभी भी नहींं जाना चाहिये।

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal) 

आज कर्क राशि के लोग कार्य को बेहतर करने के लिए काफी मेहनत करेंगे। आपकी कंपनी में कर्मचारी कार्य को सही से नहींं कर रहे हैं, आज आप कुछ कड़ा निर्णय लेंगे। आज आप वित्तीय मुद्दों को जल्द से जल्द निपटाने को प्राथमिकता दें। 

परिवारमें सौहार्दपूर्ण रहेगा। माँ की सलाह लें, शांति मिलेगी। परिवार में किसी मेहमान का आगमन होगा। उनसे अविवाहित लोगों की शादी के लिए चर्चा होगी। 

लवलाइफ के लिए आज का दिन ठीक नहींं है। लवलाइफ में आपके परिवार की दखल से संबंध खराब हो जाएगा। अपने मित्र मंडली में जिद्दी रवैये पर नियंत्रण रखें। 

धार्मिक कार्यों में शामिल होने के लिए यह शुभ समय है। शारीरिक पीड़ा आपको कष्ट देगी। डायबटीज से पीड़ित जातक डॉक्टर की सलाह लें। शुगरलेवल बढ़ रहा है। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी कलर – बैंगनी 

आज का उपाय – धन रखने के स्थान पर पान के पत्ते में शमी की लकड़ी को लपेटकर रखने से धन आगमन आसानी से होने के साथ अनावश्यक खर्चों में रोक लगती है। 

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal)  

आज सिंह राशि के लोगों को कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आर्थिक लाभ कमाने के लिए उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करेंगे। 

परिवार में अनबन की स्थिति हो सकती है। पत्नी के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। बच्चों की पढ़ाई के लेकर आप चिंतित रहेंगे। 

लवलाइफ के लिए आज का दिन बेहतर है। अपने साथी को भावनात्मक संतुष्टि देने से आपका लवलाइफ उत्साह से भर जाएगा। 

वाहन को सावधानी से चलाएं, चोट लगने का योग बन रहा है। आपके प्रयास से ही आपके आस-पास का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। विद्यार्थी आज कोचिंग में ज्यादा समय बिताएंगे। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी कलर – केसरिया 

आज का उपाय – आज आप अपने व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में जाने से पहले गुड़ खाकर घर से निकलें, सफलता मिलेगी। 

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal) 

आज कन्या राशि के लोगों को लंबित कार्य को पूरा करने में सीनियर सहकर्मियों से मदद मिलेगी। आय के अतिरिक्त स्रोत खोजेंगे। जॉब में नए अवसर प्राप्त होंगे। 

परिवार में सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आप अपने भाई के काम में अनावश्यक हस्तक्षेप से बचें, भाई को ठेस पहुंचेगी। 

आज प्यार में समय पर किए गए प्रयास बेहतर रिश्ते को विकसित करने में मदद करेंगे। शाम को लवपार्टनर के साथ रोमांटिक होंगे। 

व्यायाम करने से आप अपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। करीबियों को धोखा देकर लिया गया फैसला बाद में परेशानी ही बढ़ाएगा। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी कलर – ग्रेट 

आज का उपाय – विष्णु सहस्त्रनाम तथा श्री लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें, इससे आपके व्यवसाय पर आर्थिक संकट नहींं आयेगा।

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal) 

आज तुला राशि के लोग कार्यस्थल पर अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे। नौकरी और व्यवसाय की परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। पैसों के पेचीदा मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। 

आपको अपने उतावले व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहींं तो परिवार के सदस्यों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।

आज लवलाइफ के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। लवलाइफ रोमांचक रहेगा। पार्टनर आपकी तारीफ करेगी। 

किसी समस्या का निदान करने में डॉक्टर की अक्षमता बीमारी को बढ़ा सकती है। अतः अच्छे डॉक्टर से ही इलाज़ कराएं। विद्यार्थी करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी कलर – बैंगनी 

आज का उपाय – धन रखने के स्थान पर 9 लक्ष्मीकारक कौढ़ियां तथा एक ताम्बे का सिक्का रखें। इससे वह स्थान सदैव धन से भरा रहेगा। 

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal)  

आज वृश्चिक राशि के लोगों को मनचाहा काम पूरा करने के लिए अधीनस्थों के साथ नरम व्यवहार करने की जरूरत है। करियर में नए अवसर मिलेंगे। जॉब परिवर्तन कर सकते हैं।  

आज आपके पिताजी आपसे नाखुश रह सकते हैं। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी। 

आप लव लाइफ में लक्ष्यों को प्राप्त करने पर तृप्ति की भावना का अनुभव करेंगे। पार्टनर के साथ कहीं बाहर ट्रिप पर जाएंगे। 

आपके प्रयास बढ़ती उम्र को नियंत्रित करने में मदद करेंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन नहींं लगेगा। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी कलर – लाल 

आज का उपाय – जहां आप बैठते हैं, उस जगह भगवान गणेश की मूर्ति रखें। आपको देखती हुई आपकी सभी मनोकामना पूर्ण हो जायेगी। 

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal)  

आज धनु राशि के लोगों को व्यवसायिक मामलों में लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में किसी पर नाराजगी अच्छी नहींं रहेगी, नियंत्रण रखें। 

परिवार के साथ एक छोटी लेकिन आनंददायक पिकनिक की योजना बनाना परिवार के सभी सदस्यों को तरोताजा कर देगा। 

आज अपने लवमेट की भावनाओं को समझने से आप एक बेहतर रिश्ता विकसित करने में सक्षम होंगे। 

आप किसी को मदद करेंगे जिससे मन बहुत खुश रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को विद्याभ्यास के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी कलर – पीला 

आज का उपाय – चांदी की कटोरी में धनिया रखकर उसमे गणेश लक्ष्मी की मूर्ति रखकर रोज व्यापार स्थल या कार्यस्थल धूप दीप करने से धन की कमी कभी नहीं होती है। 

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal)  

आज मकर राशि के लोगों को व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किसी के साथ की गई मीटिंग से आज सफलता मिलेगी। करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। 

परिवार के सभी बकाया कर्ज़ चुकाने में सफलता से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। एक स्थिर आय से आपको कई जगह निवेश करने का विचार आ सकता है। 

आज आपकी दोस्ती प्यार में बदल जाएगी। आज से आप कम से कम एक घंटा व्यायाम के लिए निकालना शुरू करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा। 

दूसरों के मामले में दखल ना दें तो ही अच्छा है। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी कलर – गहरा ग्रे 

आज का उपाय – अपने कार्यस्थल पर ऐसा चित्र लगायें जिसमें ऊँचे-ऊँचे पहाड़ हों परन्तु वह नुकीले ना हों और न ही उस चित्र में जल हो। इस उपाय से आपका मन लगने लगेगा। 

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal)  

आज कुंभ राशि के लोगों को अतिरिक्त व्यावसायिक ज़िम्मेदारियां उठानी पड़ेगी। बैकिंग में निवेश करें, फायदा होगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। 

कोई अच्छी ख़बर परिवार के सभी सदस्यों के मन को तरोताज़ा कर देगी, ख़ास तौर पर दोपहर के बाद जब आपके घर किसी मेहमान का आगमन होगा। 

अपने लव पार्टनर को यह बताना न भूलें कि वह आपकी जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचें, तनाव की स्थिति हो सकती है। 

अच्छी स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम और योग करें। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी, पढ़ाई में मेहनत करते रहें। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी कलर – मटमैला 

आज का उपाय – व्यापार में धन न आ रहा हो या व्यापार में धन से रुकावट आ रही हो तो संपुटीत श्री सूक्त का पाठ करवाएं लाभ होगा। 

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal) 

आज मीन राशि के लोगों को कार्यस्थल पर विजेता बनने के लिए बहुत मेहनत करेंगे। रियल एस्टेट या ब्रोकिंग कंपनी मे काम करने वाले लोगों को सफलता मिलेगी। 

परिवारिक माहौल सौहर्दपूर्ण रहेगा। बच्चों पर नियंत्रण करने के लिए कुछ ठोस रणनीति पर कार्य करेंगे। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए ठीक नहीं है। सतर्क रहें, आपके लवमेट का आप पर हावी होना अब आपको अच्छा नहीं लगेगा। 

धार्मिक सत्संग या किसी प्रसिद्ध गुरु से मुलाकात आपके मन को प्रसन्न करेगी। आपका रोज दूसरे का स्टेट्स देखना कोई लोगों को अच्छा लगता है, आपको आनन्द की अनुभूति होगी। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी कलर – भगवा 

आज का उपाय – कार्यक्षेत्र में रोज लोबान से धूनी देनी चाहिए जिससे नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होगी व्यापार में वृद्धि होगी।

vama astrology

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।