Aaj Ka Rashifal, 12 April, 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (12 April, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

12 April, 2024 Ka Rashifal: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार व मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) दिया गया है। 

तो आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव से जानते हैं, 12 अप्रैल, 2024 का राशिफल (12 April, 2024 Ka Rashifal)

Aaj Ka Panchang, 12 April 2024: जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें 
(अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)पूजा लिंक
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)क्लिक करें
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)क्लिक करें
वामा द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएं

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 12 April, 2024)

मेष राशि वालों के लिए दिन उत्तम होने वाला है। आपके सुख भाव के स्वामी आज धन भाव में उच्च में गोचर कर रहे हैं, जिस से सुख और धन की प्राप्ति विशेष रूप से होने वाली है। विदेश यात्रा करने का सौभाग्य प्राप्त होगा। यदि परिवार के साथ कहीं दूर की यात्रा पर जाना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है। धन-धान्य की प्राप्ति होने वाली है।

आज का शुभ अंक- 6

आज का शुभ रंग- जामुनी

उपाय- जल में चावल प्रवाहित करें।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 12 April, 2024)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आपके मन में शांति के भाव बने रहेंगे। आपके मन में शाम होते चंचलता के भाव उभरने लगेंगे। घर में कोई मांगलिक उत्सव होने का संकेत है। यदि आप धन-धान्य प्राप्ति के लिए कोई नया रोजगार शुरू करना चाहते हैं, तो दिन सर्वोत्तम सिद्ध होगा। जो लोग रोजगार की तलाश कर रहे थे, उनकी तलाश आज पूरी होगी। अगर आप निजी व्यवसाय करते हैं, तो आज व्यवसाय में उन्नति के योग बनेंगे।

आज का शुभ अंक- 3

आज का शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु मंदिर में चावल भेंट करें।

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 12 April, 2024) 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन चंचलता भरा रहने वाला है। मन में एकाग्रता की कमी आएगी। मन को शांत रखें। आज ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। नए काम की जिम्मेदारी ना लें। कार्य को कल पर ना टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें। कम बोलें।

आज का शुभ अंक- 5

आज का शुभ रंग- काला

उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 12 April, 2024) 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके लग्न के स्वामी  आय भाव में उच्च में गोचर कर रहे हैं, आज आपको विशेष रूप से धन की प्राप्ति होने वाली है। किसी को दिया हुआ धन वापस नहीं आ रहा था, तो आज धन वापस आने का योग बनेगा। आपके दशम भाव में गुरु बहुत अच्छी स्थिति में विराजमान हैं, जिससे आज आपको रोजगार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आपके भाग्य भाव में नीचे के बुद्ध गोचर में हैं, जिसके कारण आपको महत्वपूर्ण निर्णय अभी टाल देने चाहिए। अष्टम भाव में मंगल शनि की युति आपको शाम होते हल्का-फुल्का शारीरिक कष्ट दे सकती है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। 

आज का शुभ अंक- 8

आज का शुभ रंग- सफ़ेद 

उपाय- किन्नरों को हरा वस्त्र दान करें।

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 12 April, 2024)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपके दशम भाव में उच्च के चंद्रमा विराजमान हैं, जिससे आपके कार्यक्षेत्र में आपको प्रशंसा सुनने को मिलेगी। जो लोग सरकारी रोजगार में हैं, उन्हें उन्नति की प्राप्ति होगी। जो विद्यार्थी छोटी आयु में रोजगार की तलाश कर रहे थे, उनका सपना आज पूरा होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कम बोलें तो ज्यादा ठीक रहेगा।

आज का शुभ अंक- 7

आज का शुभ रंग- क्रीम

उपाय- कुत्ते को दूध पिलायें।

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 12 April, 2024)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शांत रहने का है। नीचे के बुद्ध आपकी वाणी को बिगाड़ सकते हैं। यदि आप राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। शाम होते आपको सिर दर्द हो सकता है। शत्रु समाप्त होंगे। कोर्ट कचहरी के केस समाप्त होंगे।

आज का शुभ अंक- 9

आज का शुभ रंग- सिल्की सफ़ेद

उपाय- भगवन शिव का दूध से अभिषेक करें।

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 12 April, 2024)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम सिद्ध होने वाला है। आपके शत्रु परास्त होंगे। कोई अच्छी सूचना मिलने से, आपका दिन बदल सकता है। अगर आप सफेद चीजों का व्यापार करते हैं, तो आज आपके लिए व्यापार में उन्नति का दिन है। ननिहाल पक्ष से जुड़ा कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। शाम का समय परिवार के साथ बिताएं।

आज का शुभ अंक- 2

आज का शुभ रंग- हल्का पीला

उपाय- पक्षियों के लिए पानी रखें।

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 12 April, 2024)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर होने वाला है। आज आपके लग्न को चंद्रमा देख रहे हैं, जिससे आपके मन में शांति के भाव बने रहेंगे। चंद्रमा पर मंगल की दृष्टि अचानक क्रोध का आवेश पैदा कर सकती है। गुस्से को नियंत्रण में रखें, नहीं तो बनते काम बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर प्यार और सहयोग प्राप्त होगा।

आज का शुभ अंक- 7

आज का शुभ रंग- गुलाबी

उपाय- सफ़ेद चीजों का दान करें।

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 12 April, 2024)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। संतान की तरफ से मिलने वाली शुभ सूचना दिन बना देंगे। आज आपकी संतान की उन्नति आपके मन को प्रसन्न कर देगी। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। घर में यदि कोई नया ऐश्वर्य का साधन लाना चाह रहे थे, तो आज उसके लिए अच्छा दिन है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी।

आज का शुभ अंक- 4

आज का शुभ रंग- आसमानी

उपाय- लाल वस्तु हनुमान जी के मंदिर में दान करें।

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 12 April, 2024)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपके पंचम भाव में उच्च के चंद्रमा गोचर कर रहे हैं, जिससे आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। नया निवेश करने से बचें। अगर आपकी आंख में कोई पीड़ा है, तो आज आंखों का विशेष ध्यान रखें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। दुर्घटना होने की संभावना है। भाई बहनों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। शाम होते किसी तरह का विवाद होना संभव है।

आज का शुभ अंक- 1

आज का शुभ रंग- पीला

उपाय- मछली को चावल खिलाएं।

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 12 April, 2024)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आलस्य से भरा रहने वाला है। कार्य को आगे के लिए ना टालें, नहीं तो घर में विवाद हो सकता है। घर में आज कोई उत्सव का आयोजन हो सकता है। अचानक कोई अतिथि आ सकता है, जिसके कारण घर का माहौल खुशनुमा बनेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

आज का शुभ अंक- 7

आज का शुभ रंग- जामुनी 

उपाय- पक्षियों को अन्नाज डालें।

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 12 April, 2024)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शांति से व्यतीत करने का है। जल्द ही आपका समय बदलने वाला है। आपका गुस्सा कम हो जाएगा। बुद्धि को भ्रमित होने से बचाएं। किसी भी चीज का निर्णय जल्दबाजी में ना लें। विदेश की यात्रा करनी पड़ सकती है। हो सके तो यात्रा को टालने का प्रयास करें। व्यर्थ किसी से विवाद ना करें। जेल जाने का योग बना हुआ है।

आज का शुभ अंक- 9

आज का शुभ रंग- नीला 

उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, राशिफल और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।