Aaj Ka Rashifal, 11 March, 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (11 March, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

11 March, 2024 Ka Rashifal: आज का राशिफल जानने की इच्छा हर किसी को होती है। ऐसे में सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) लेकर आए हैं। आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

सबसे पहले आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) जान लेते हैं।

आज का पंचाग | Aaj Ka Panchang

आज फाल्गुन मास, तिथि- प्रतिपदा, शुक्ल पक्ष, दिन- सोमवार, नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद 11:04 PM तक, योग- शुभ 11:57 AM तक, करण- बव 10:46 AM तक है। आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 11:46 AM से 12:32 PM तक और राहुकाल 7:41 AM से 9:10 AM तक रहेगा। 

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

आइए अब, VAMA के आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) में जानते हैं, आपके लिए आज (11 March, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके कार्य क्षेत्र में चल रहे कार्य गति प्राप्त करेंगे। यदि कोई कार्य रुका हुआ था, तो आज उसके पूरा होने की संभावना है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। परिवार में शुभ कार्य हो सकता है। घर के लिए कुछ नया सामान खरीदेंगे। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा।

आज का शुभ अंक- 4

आज का शुभ रंग- हल्का हरा

आज का उपाय – बंदरों को भोजन करवाएं।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम सिद्ध होने वाला है। आज आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के लिए मार्ग खुलेंगे। प्रेमी जीवन में आज आपको कोई तोहफा मिल सकता है। घूमने फिरने की योजना है, तो सफल होगी। पुराने कर्ज से मुक्ति पाएंगे। आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपके भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।

आज का शुभ अंक- 7

आज का शुभ रंग- जामुनी

आज का उपाय – घोड़े को काले चने खिलाएं।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सावधान रहने का है। प्रेमी जीवन में कष्ट हो सकता है। जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकता है। खर्चो पर नियंत्रण रखें, अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। आज आपको सामाजिक प्रतिष्ठा का ध्यान रखने की जरूरत है, कलंक लग सकता है। छात्रों को अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए संघर्ष अधिक करना पड़ेगा। कष्टों का सामना करना पड़ेगा। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

आज का शुभ अंक- 4

आज का शुभ रंग- सफ़ेद

आज का उपाय – पत्नी को कोई भेंट दें। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्यशाली होने वाला है। आज के दिन आपके रोजगार में वृद्धि होगी। जीवन-साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी प्रशंसा हर तरफ की जाएगी। यदि आप संतान को लेकर चिंतित हैं, तो आज चिंता समाप्त होगी। बच्चों का भविष्य मजबूत बनेगा। अगर नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, तो किसी की सलाह लेकर ही करें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शेयर मार्केट से धन प्राप्ति की योग हैं।

आज का शुभ अंक- 3

आज का शुभ रंग- लाल

आज का उपाय – पिता जी को मीठा पान खिलाएं। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला सिद्ध होगा। आज आप जमीन जायदाद के कार्य कर सकते हैं। परिवार की जिम्मेवारियां अच्छे से निभा पायेंगे। परिवार के सदस्यों में आज खुशी का माहौल बना रहेगा। परिवार के साथ खाना खाने जाने की योजना बन सकती है। आज प्रेम विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकता है। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में ईमानदारी से काम करने की शाबाशी मिलेगी। 

आज का शुभ अंक- 8

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का उपाय – शिव जी के सामने काले तिल का दीपक जलाएं।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए सोच समझकर दिन बिताना होगा। छात्रों को अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाह रहे हैं, तो अभी रुकना होगा। जीवनसाथी पर भरोसा रखें। आने वाला समय अच्छा रहेगा।

आज का शुभ अंक- 7

आज का शुभ रंग- समुद्री हरा

आज का उपाय – हनुमान जी के सिंदूर से तिलक करें। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सतर्क रहने का है। सोच समझ कर निर्णय लेने का दिन हैं। किसी को पैसा उधार ना दें। आप पर झूठे आरोप लगा सकते हैं। आपका व्यवसायिक प्रोजेक्ट पूरा होने में बाधा आ सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी ।संतान को उच्च शिक्षा के लिए बाहर भेज सकते हैं।

आज का शुभ अंक- 9

आज का शुभ रंग- मेजेंटा

आज का उपाय – आज मंदिर जरुर जाएँ।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का समय उन्नति देने वाला है। आज आप किसी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें। आपकी योजना का लाभ कोई और ले सकता है। आपकी ऊर्जा का लाभ कोई और उठा सकता है। सहायता करना अच्छी बात है, परंतु समय और स्थिति देखकर। कार्य क्षेत्र के अनुभव आज आपके काम आएंगे। आर्थिक लाभ होता हुआ नजर नहीं आ रहा। आज शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचें।

आज का शुभ अंक- 1

आज का शुभ रंग- ग्रे

आज का उपाय – गरीब को भोजन करवाएं।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपकी सूझबूझ कार्यक्षेत्र में रंग दिखाएगी।  परन्तु परिवार में तनाव बढ़ सकता है। आज आपको शांति से निर्णय लेने की जरूरत है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। जीवन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। जीवन साथी के साथ समय बीतेगा। दिन अच्छा रहेगा, संतान की सफलता मन को प्रसन्न कर सकती है।

आज का शुभ अंक- 5

आज का शुभ रंग- हल्का नीला

आज का उपाय – कुत्ते को रोटी खिला कर घर से निकलें।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन संतान की उन्नति का दिन है। आज संतान का अच्छा परिणाम मन को खुश रखेगा। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन बाहर खाना खाने से बचें। सेहत बिगड़ सकती है। जीवन साथी की सलाह अच्छी साबित होगी। घर में खुशी का माहौल बनाने की कोशिश करें। ऑफिस का तनाव घर में ना लेकर आए।

आज का शुभ अंक- 3

आज का शुभ रंग- पीला

आज का उपाय – आज पक्षियों को दाना डालें। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज किस्मत का सितारा आपका साथ देगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। कार्य क्षेत्र में चल रही समस्याएं नियंत्रण में आएँगी। कारोबार में सितारा चमकेगा। अगर आप लोहे का काम कर रहे हैं, तो आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। अपने मित्रों पर भरोसा रखें।

आज का शुभ अंक- 9

आज का शुभ रंग- नीला

आज का उपाय – अपने ऊपर से नमक घुमा कर गन्दगी वाले स्थान पर फेकें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति आपके लिए अनुकूल नहीं है। वाणी पर नियंत्रण रखें। नई वेबसाइट की शुरुआत ना करें। आय के साधनों में बाधा आ सकती है। किसी को धन ना दें, धन वापिस आने में बाधा आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यदि किसी को मानसिक पीड़ा है, तो वह अपना ध्यान अवश्यक रूप से रखें। 

आज का शुभ अंक- 5

आज का शुभ रंग- हरा

आज का उपाय – गन्दगी से दूर रहे, फिटकरी अपने कमरे में रखें।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, राशिफल और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!