Aaj Ka Rashifal: 11 January, 2024, VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अनुराग पाठक से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (11 January Ka Rashifal) कैसा रहेगा?

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल 11 जनवरी, 2024): आज पौष मास कृष्ण पक्ष की तिथि अमावस्या दिन गुरुवार, नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा, योग व्याघात, करण नाग तदोपरांत किन्स्तुघ्न है।  

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 12:04 PM से 12:50 PM तक और राहुकाल 01:47 PM से 03:05 PM तक रहेगा। 

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (aaj ka upay) भी है।  

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अनुराग पाठक से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (11 January, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal) 

आज के दिन मेष राशि के जातक या जातिका को कार्यस्थल पर मनोवांछित परिणाम प्राप्त करने के लिए कुछ ज्यादा ही स्वतंत्रता और जिम्मेदारी दी जायेगी। व्यापार में आज मनोवांछित कार्य नहीं होगा हानि भी संभव है। 

आज घरेलू चुनौतियाँ रहेगी बच्चे से मतभेद होगा। आप प्रचुर लाभांश प्राप्त करने के लिए वित्तीय निवेश योजनाओं में धन वृद्धि के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। झगड़ालू व्यवहार प्रेम जीवन में आनंद में बाधा उत्पन्न करेगा। सकारात्मक सोच दूसरो के साथ संबंध सुधारने में मदद करेगी। मित्र मंडली में जबरदस्ती राय थोपने से सभी को निराशा होगी। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – हल्का पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – यदि आप प्रत्येक गुरुवार को तुलसी के पौधे में दूध अर्पित करें तो आप अवश्य ही आर्थिक रूप से सक्षम हो जायेंगे। 

आज का वृष राशिफल
आज का वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal) 

आज के दिन वृष राशि के जातक या जातिका को परीक्षा की घड़ी में सफल होने के लिए आपको शांत रहने की आवश्यकता होगी। ट्रेडिंग के कार्य में अच्छा व्यापार होगा। परिवार के बड़ों से सुझाव लेने से न केवल उन्हें महत्व का एहसास होगा बल्कि घर पर आपस में तनाव को भी खत्म किया जा सकता है। 

आज धन निवेश करने से पहले या लेनदेन से पहले विचार कर लें धन हानि होगी। लव लाइफ में अपने प्रेमी के साथ झूठ बोलने से बचें। शाम तक कोई बड़ा तनाव दूर होने से मानसिक राहत मिलती है। अपच की परेशानी होगी, सुपाच्य भोजन करिएगा। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – मैजेंटा  

आज का उपाय (aaj ka upay)  – यदि आप भोजन करने से पहले तीन रोटी क्रमशः गाय, कुत्ता और कौएं के लिये निकाल दें तो आप कभी भी आर्थिक समस्या में नहीं आयेंगे। 

आज का मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal) 

आज के दिन मिथुन राशि के जातक या जातिका को कार्यस्थल पर आपसी संबंध विकसित करने में अधीनस्थों की मदद करेंगे। यदि आप साझेदारी में कोई व्यापार करने की सोच रहे हैं तो कर सकते हैं शुभ संकेत हैं। आप घर पर अपने प्रियजनों की उपेक्षा करने से बचें। आर्थिक स्थिति में अचानक सुधार का संकेत मिल रहा है, धन लाभ होगा दोपहर से ऐसा प्रतीत हो रहा है। 

आज आपको स्थायी प्रेम संबंधों को विकसित करने में योगदान देने के लिए पहल करेंगे। नकारात्मक भावनाओं से निपटने से एक अलग तरह का आनंद मिलता है। मनचाहा कार्य आपको स्वयं का सकारात्मक मूल्यांकन करने में सक्षम बनाएगा। 

आज का लकी नम्बर – 12

आज का लकी रंग –  मैरून 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कभी भी सुबह और शाम को घर में झाडू न लगायें।

आज का कर्क राशिफल
आज का कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal) 

आज के दिन कर्क राशि के जातक या जातिका के कार्यक्षेत्र में सहकर्मी के सहयोग से एक टीम भावना के साथ किया गया कार्य मनोवांछित परिणाम देगा। नौकरी में कोई बदलाव न करें। आपको तत्काल आवश्यकता के समय अपनी ताकत के सबसे महत्वपूर्ण स्रोत यानी परिवार के सहयोग की मदद लेनी पड़ेगी। 

आज अपने हितों को बहुत तेज़ी से और बड़े पैमाने पर विस्तार करने से आप पर वित्तीय बोझ पड़ने की संभावना है। लव लाइफ में किसी प्रकार का कोई दिक्कत नही आने वाली है आनन्द महसूस करेंगे। क्रोध और चिड़चिड़ी भावनाओं पर नियंत्रण रखने में सफल होने पर जीवन में एक नया उत्साह मिलेगा। व्यक्तिगत प्रयास राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में प्रभाव बढ़ाने में बहुत सहायक होंगे। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – सफेद 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –धन रखने के स्थान पर पान के पत्ते में शमी की लकड़ी को लपेट कर रखने से धन आगमन आसानी से होने के साथ अनावश्यक खर्चों में रोक लगती है। 

आज का सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal)  

आज के दिन सिंह राशी के जातक या जातिका बातचीत के माध्यम से निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। नौकरी में भी माहौल मन माफिक रहेगा सम्मान प्राप्त होगा। समस्याग्रस्त परिस्थितियाँ आपको परिवार के अन्य सदस्यों की मदद लेने के लिए मजबूर करेगी। वित्तीय मामलों में चरणबद्ध तरीके से प्रगति होने की संभावना है, जिससे आपको वांछित लाभ कमाने में मदद मिलेगी।

आज अपने साथी का साथ न मिलने से आपको महसूस होगा कि आपके प्यार की जड़ें आपके दिलों में गहराई तक जमी हुई हैं। परिवर्तन शांति और आनंद लाकर सकारात्मक परिवर्तन लाता है। बुद्धिजीवियों का साथ साझा करने से साहित्य में रुचि बढ़ने के संकेत हैं। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – भगवा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आप जब भी बैंक अथवा किसी अन्य स्थान पर धन जमा करायें तो उस समय मन ही मन लक्ष्मी जी का कोई मंत्र अवश्य जपना चहिये। इससे आपको धन जमा कराने का अधिक अवसर प्राप्त होगा। 

आज का कन्या राशिफल
आज का कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal) 

आज के दिन कन्या राशि के जातक या जातिका का उत्साह और रचनात्मक क्षमता कार्यस्थल पर आशावादी बनाएगी। व्यापार में वृद्धि होगी सामान की बिक्री बढ़ेगी जिससे धन लाभ होगा। पारिवारिक ज़िम्मेदारी आज आपसे अधिक समय और सहयोग की मांग करेगी। आपको धनार्जन शक्ति बढ़ाने का कोई अच्छा अवसर मिलने की संभावना है। आपका निवेश अच्छा रिटर्न देगा।

आज आप किसी से प्यार करते हैं, आज उससे अपनी बात कह सकते हैं। जब आप अपने प्रयास में सफल होते हैं तो मन की प्रसन्नता दिलो दिमाग को सुकून देती है। रचनात्मक कार्य व्यस्त जीवनशैली से राहत दिलाते हैं। डायबिटिक रोगी अपने सेहत को योग और व्यायाम से ठीक करें। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग –  हल्का भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आप यह अवश्य ध्यान रखें कि किसी को भी बुधवार को धन उधार न दें

अन्यथा वह धन डूब जायेगा अर्थात् जिसे उधार दिया है वह आपको वापिस नहीं करेगा।

आज का तुला राशिफल
आज का तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal) 

आज के दिन तुला राशि के जातक या जातिका के व्यावसायिक नतीजे थोड़े धीमे रहेंगे लेकिन इससे आप निराश न हों शाम को व्यापर में तेजी आएगी। जीवन साथी का समय पर पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों के ऊपर ज्यादा नजर रखें। आपको स्टील सेक्टर में धन निवेश करने से लाभ होगा। आपका अतिरिक्त मिलनसार स्वभाव या दूसरों से बात करना आपके लव पार्टनर को ईर्ष्या का एहसास कराएगा। 

आज आपको नाक संबंधी एलर्जी, जैसे नाक बहना/छींक आना या बंद होना जैसी परेशानी होगी। आपको दूसरों की बात का ध्यान अवश्य देना चाहिए इससे आप अपने में सुधार भी कर सकेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – किसी को भी आप उधार पैसा प्रातःकाल में न दें अन्यथा पैसे वापिस मिलने की सम्भावना नहीं होती है। 

आज का वृश्चिक राशिफल
आज का वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal)  

आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक या जातिका अपने व्यापार के विस्तार के लिए आप किसी से समझौता कर सकते जो आपको तकनीकी सहयोग करेगा। नौकरी करने वाले अपनी जॉब में परिवर्तन करने के बारे में विचार करेंगे। आप अपनी घरेलू योजनाओं को बाहरी लोगों या मित्रों के साथ साझा न करें। जो निवेश योजना आपको आकर्षित कर रही है, उसके बारे में अधिक जानने के लिए सभी दिशा निर्देशों को पढ़ लें तभी निवेश करें। 

आज आप किसी बात से परेशान रहेंगे लेकिन आपका लव पार्टनर आपके मन को प्रसन्न कर देगा आपकी परेशानी दूर हो जायेगी। आप बड़े पैमाने पर आत्म-नियंत्रण हासिल करने का प्रयास करते हैं। परिस्थितियों में अचानक होने वाले कुछ बदलाव आपको नई दिशा की ओर ले जायेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – कॉफी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – भूलकर भी वृद्धों का असम्मान न करें। वृद्ध व्यक्तियों का यथा सामर्थ्य सम्मान एवं मदद करें। 

आज का धनु राशिफल
आज का धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal)  

आज के दिन धनु राशि के जातक या जातिका करियर की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए आप अपने तकनीकी कौशल को बढ़ाने या प्रोफेशनल डिग्री प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। परिवार में सभी सदस्य के साथ आपसी सहयोग और समय देकर उनके लिए मदद करना आपका महत्व बढ़ा देगा। बैंक संबंधी कामकाज बहुत सावधानी से करने की जरूरत है, और कागजात भी संभाल कर रखें।

आज आपको अपने लव पार्टनर की संगति का आनंद नहीं लेने देगा। चिंता पैदा करने वाले लोगों से दूरी बनाए रखें। आज आपको किसी ऐसी बात का पता चलेगा जिसे सुनकर आप अचंभित हो जायेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – गोल्डन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – विवाह योग्य लोगों को प्रत्येक गुरुवार को नहाने वाले पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए। केसर का भी उपयोग किया जा सकता है। 

आज का मकर राशिफल
आज का मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal)  

आज के दिन मकर राशि के जातक या जातिका को कार्यस्थल पर कुछ कलात्मक करना बहुत संतुष्टिदायक लगेगा। आपके व्यक्तिगत प्रयास फलदायी साबित होने की संभावना है क्योंकि यह आपके बच्चे के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। मनोरंजन पर ज्यादा रुपया खर्च न करें, किसी को भी बहुत मंहगा उपहार न दें क्योंकि आपको ऐसा महंगा उपहार प्राप्त नहीं होगा। 

आज निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य कर लेना धन हानि संभव है। लव लाइफ में आपको ध्यान देना है क्योंकि कोई आपसे प्यार का नाटक कर रहा है और आप अपना धन और समय उस पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं। अपनी नकारात्मक भावनाओं से सावधान रहें। कोई गुप्त निजी इच्छा पूरी होने की संभावना है। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – समुद्री नीला 

आज का कुम्भ राशिफल
आज का कुम्भ राशिफल

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ‘स्थिर लग्न’ में भी कर्ज नहीं लेना चाहिए। संभव हो तो ‘चर लग्न’ (मेंष, कर्क, तुला व मकर लग्न) में लिया गया कर्ज जल्दी पटाया जाता है। इसलिये आप चर लग्न में ही कर्ज लें।

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal)  

आज के दिन कुंभ राशि के लोग कार्य में अच्छी सफलता अर्जित कर सकेंगे। आपको नई जॉब सर्च करनी चाहिए यदि आप नौकरी से परेशान हैं तो ऐसा कर सकते हैं। व्यवसाय में वृद्धि होगी धन आगमन होगा। मां का पक्ष लें क्योंकि पत्नी से किसी बात पर मनमुटाव के कारण परेशान है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 

आज आप मार्केट में रुपया लगा सकते हैं इंट्रा डे में लाभ होगा। आज अचानक लव पार्टनर से मुलाक़ात होने की संभावना है। दोस्तों के साथ घूमने जायेंगे लॉन्ग ड्राइव का आनन्द भी लेंगे। आप अपनी ऊर्जा का उपयोग संकट में फंसे किसी व्यक्ति की मदद करने के लिए कर सकते हैं। आप अपने लिए नवीन विचारों को मूर्त रूप देने में सफल होंगे। 

आज का लकी नम्बर – 26

आज का लकी रंग – असमानी नीला  

आज का उपाय (aaj ka upay)  – पलंग कभी दीवार से मिला कर नहीं रखना चाहिए। इससे पति-पत्नी के मध्य साथ रहने का कम मौका मिलता है। 

आज का मीन राशिफल
आज का मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal) 

आज के दिन मीन राशी के जातक या जातिका ऐसे प्रशिक्षक से मिलेंगे जो सेल्फ मोटिवेट रहने के तरीके को बहुत सही ढंग से बताएगा। नौकरी में आपको अपने उच्च अधिकारी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आज अपने बच्चों के साथ अच्छा संबंध विकसित करने के लिए प्रयास करेंगे उनके साथ छोटी यात्रा और पिकनिक एंजॉय करेंगे। धन निवेश करने का विचार तो आएगा लेकिन बचत ही नही हो पा रही है खर्च ज्यादा होने के कारण ज्योतिषीय सलाह लें कैसे धन वृद्धि हो। 

आज लव पार्टनर से मुलाक़ात आपको ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगी। धार्मिक अनुष्ठान को करने से आपको अत्यधिक लाभ होगा। सर्दी से बचने के सभी उपाय करें नहीं तो ठंड लगने से स्वास्थ्य खराब हो जाएगा। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – दवा को हमेशा ईशान कोण में रखना चाहिए। दवा लेते समय मुख भी इसी ओर होना चाहिए। इससे दवा शीघ्र असर करती है। रोगी जल्दी स्वस्थ होता है।

पूजा बुक करें

ये भी पढ़ें- 2024 का वार्षिक राशिफल