Aaj Ka Rashifal, 11 August, 2024: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 11 August 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 August 2024: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

तो चलिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज कैसा रहेगा?  

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

आज का मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा साबित होने वाला है। दिन भर के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। आज जिन योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रयत्न करेंगे। उनमें सफलता मिलती दिख रही है। 

ऑफिस में बॉस का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से संबंध सुधरेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा रहेगा रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को शाम होते अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – बैंगनी  

आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today)

वृषभ राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला साबित होगा। आज के दिन आपके कार्यों में बाधा आना संभव है। समय से कार्य पूरे कर ले अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट झेलना पड़ सकते हैं। 

परिवार में शांति बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अभी संघर्ष करना पड़ेगा। उत्तर दिशा में रोजगार की तलाश करेंगे तो भाग्य का साथ मिल सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – गहरा भूरा रंग 

आज का मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ फल लेकर आया है। आज आपके जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। जिनसे आपका जीवन परिवर्तन हो सकता है। कार्यों में तरक्की होगी व्यापार में उन्नति होगी। सरकारी रोजगार में लगे लोगों को पदोन्नति होने की संभावना है। 

पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे लोगों को आज विशेष लाभ देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अनुकूल बना हुआ है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सफलता के योग है। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – हल्का गुलाबी 

आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम रहने वाला है। दोपहर पहले ऊर्जा भरपूर रहेगी। पुराने कार्य पूरे कर लेंगे। ऑफिस में सभी आपकी तारीफ करेंगे। आपका कोई गुण निकलकर आएगा जिससे आपको तारीफ सुनने को मिलेगी। 

जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। शाम का डिनर जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर जाकर करें। बच्चों की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिन अच्छा है। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – सिल्वर

आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) 

सिंह राशि वालों के लिए आज दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपके जीवन में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे। पुराने मित्रों से मिलने का योग बनेगा। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा बीतता हुआ दिखाई दे रहा है। मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। 

मित्रों के साथ शाम बीतेगी। ऑफिस में खुशी का समाचार प्राप्त हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अच्छा बना हुआ है। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं के लिए समय संघर्ष पूर्ण हो सकता है। उत्तर दिशा में जाएंगे तो सफलता मिलना निश्चित है। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – सुनहरा भूरा 

आज का कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

कन्या राशि वालों के लिए दिन बेहतर बना हुआ है। लग्न में केतु का गोचर आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अग्रसर कर रहा है। आज लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय जीवन भर लाभ देंगे। घर में रिनोवेशन का कार्य कर सकते हैं। 

व्यापार में बदलाव की स्थिति संभव है। जीवनसाथी रोमांस से भरा रहेगा। शाम को जीवनसाथी की नाराजगी देखनी पड़ सकती है। बच्चों की तरफ से सुखद समाचार प्राप्त होंगे। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए निजी व्यापार शुरू करने का उत्तम समय है। 

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग – चॉकलेटी 

आज का तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है। आज जिन कार्यों को पूरा करने के लिए मेहनत कर रहे थे। किसी के सहयोग से वह सब पूरे होते दिखाई देंगे। ऑफिस में बस का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट से लाभ मिल सकता है। 

कपड़े का व्यापार करने वाले एवं लग्जरी और होम डेकोरेशन की वस्तुओं का व्यापार करने वाले व्यापारियों को विशेष लाभ होने का संकेत है। जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए परिश्रम से सफलता प्राप्ति होने का योग है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को दक्षिण दिशा में सफलता मिलने का योग बन रहा है। किसी के रेफरेंस से काम सिद्ध होंगे। 

आज का लकी नम्बर – 26

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) 

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग आपको नई उन्नति प्रदान करेगा। पार्टनरशिप में चल रहे कार्यों में गति देखने को मिलेगी। जो लोग हार्डवेयर कंस्ट्रक्शन इत्यादि के कार्य में लगे हैं उन्हें आज का दिन विशेष लाभ देने वाला है। 

विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन मानसिक तनाव दे सकता है। पढ़ाई में मन ना लगा ऐसा संभव है रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अस्थिरता का माहौल बना हुआ है। प्राइवेट नौकरी करने वाले युवाओं को अचानक नौकरी छोड़ने का नोटिस मिल सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – गहरा लाल

आज का धनु राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today) 

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य व्यतीत होगा। आपकी लगन के स्वामी लगातार छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। जिससे आपको शारीरिक कष्ट होते दिखाई दे रहे हैं। शत्रु पक्ष पर आप बलवान बने हुए हैं कोर्ट कचहरी इत्यादि के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। 

किसी का कार्य करवाने के लिए अगर आप सहयोग करेंगे तो आपको उसका पूरा श्रेय मिलेगा। दूसरों की मदद करें जीवनसाथी का सहयोग मिल रहा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य बना हुआ है। परिश्रम करते रहें रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए समय उन्नति देने वाला है। अच्छे रोजगार की प्राप्ति होने का योग बन रहा है। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – हल्का लाल 

आज का मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today) 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा साबित होगा। आज के दिन आपको अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। घर परिवार में उत्सव का माहौल बन सकता है। किसी अतिथि के आने से माहौल खुशनुमा बना रहेगा। 

परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों के साथ शाम बिताएंगे। जीवनसाथी रोमांटिक मूड में दिखाई देगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन सुखद समाचार देने वाला होगा। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेने का दिन है। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – ग्रे 

आज का कुम्भ राशिफल (Aquarius Horoscope Today) 

कुंभ राशि वालों के लिए समय लगातार अनुकूल बना हुआ है। लग्न में शनि का गोचर सफलताओं की झड़ी लग रहा है कार्यों में सफलता कुछ विलंब से मिल सकती हैं। संतान की कामना करने वाले दंपतियों के लिए समय अनुकूल बन रहा है। नौजवान प्रेमी जोड़ों के लिए आज की शाम बेहतरीन होने वाली है। 

खोया प्यार वापस आ सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए संघर्ष करने का समय है रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पूर्व उत्तर दिशा में रोजगार की तलाश करना शुभ साबित होगा। आज आपको अच्छे रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – फिरोजा 

आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

मीन राशि वालों के लिए समय लगातार बदलाव की ओर जा रहा है। कठिन परिश्रम से ही सफलता प्राप्त हो रही है। मन में एकाग्रता बनाए रखें। लग्न में राहु का गोचर आपको भ्रमित कर रहा है। निर्णय शक्ति को मजबूत रखें परिणाम आपके अनुकूल होंगे। 

किसी भी कार्य को दूसरे के भरोसे ना छोड़े। जीवनसाथी लगातार सहयोग बना रहा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल बना हुआ है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी बड़े आयु के व्यक्ति से लाभ प्राप्त हो सकता है।

career-vama-astrology

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।