Aaj Ka Rashifal, 11 April, 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (11 April, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

11 April, 2024 Ka Rashifal: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार व मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) दिया गया है। 

तो आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव से जानते हैं, 11 अप्रैल, 2024 का राशिफल (11 April, 2024 Ka Rashifal)

Aaj Ka Panchang, 11 April 2024: जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें 
(अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)पूजा लिंक
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)क्लिक करें
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)क्लिक करें
वामा द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएं

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 11 April, 2024)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही सौभाग्यशाली सिद्ध होने वाला है। आज आपकी आकस्मिक विदेश यात्रा हो सकती है। यात्रा से आपको शुभ फल की प्राप्ति होने वाली है। जो लोग शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करते हैं, उन्हें धन लाभ होने का योग है। विद्यार्थी आज परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे।

आज का शुभ अंक- 2

आज का शुभ रंग- लाल 

उपाय- विष्णु भगवान जी की पूजा कर के घर से निकलें।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
आज का वृषभ राशिफल
आज का वृषभ राशिफल

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 11 April, 2024)

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। अचानक आय की बढ़ोतरी होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे जो लोग सरकारी रोजगार में है, उन्हें प्रमोशन का अवसर मिलेगा। घर में कुछ नया वाहन या ऐश्वर्य का सामान ला सकते हैं।

आज का शुभ अंक- 7

आज का शुभ रंग- पीला

उपाय- तुलसी जी को जल अर्पण करें।

आज का मिथुन राशिफल
आज का मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 11 April, 2024)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही सौभाग्यशाली रहने वाला है। आज आपके आय भाव में गजकेसरी योग बन रहा है, जिससे आपको अचानक धन की प्राप्ति होगी। अगर आप आज शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं, तो उसका कई गुना मुनाफा प्राप्त होगा। किसी को दिया हुआ धन वापस आने से मन प्रसन्न होगा। बच्चों के सुखद परिणाम आपके मन को प्रसन्न करेंगे, आपका दिन अच्छा बना देंगे। जीवनसाथी शाम होते मनको थोड़ा निराश कर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

आज का शुभ अंक- 3

आज का शुभ रंग- काला

उपाय- विष्णु जी को तुलसी पत्र अर्पण करें।

आज का कर्क राशिफल
आज का कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 11 April, 2024)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपके ज्ञान की चर्चा हर तरफ होंगी। कार्यक्षेत्र में आज उन्नति के अवसर बन रहे हैं। जो लोग  व्यापार कर रहे थे, आज उन्हें चमत्कारिक रूप से उन्नति देखने को मिलेगी। जिनके शरीर में दर्द की समस्या थी, आज उन्हें बिमारी से निजात मिलेगी। शाम होते स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

आज का शुभ अंक- 9

आज का शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु मंदिर में पीले फूल अर्पण करें।

आज का सिंह राशिफल
आज का सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 11 April, 2024)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन वाणी पर नियंत्रण रखने का है। आज किसी से ऐसी बात ना करें जो कल आपको विपरीत परिणाम दे। सोच समझ कर बोलें। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रहने वाला है। समाज में आपको मान सम्मान की प्राप्ति होने का योग बनेगा। किसी भी तरह का वादा करने से पहले विचार कर लें। जीवनसाथी आज आपका सहयोग करेगा। यदि हाय डायबिटीज की बीमारी है, तो खान-पान का विशेष ध्यान रखें, रोग उभर सकता है।

आज का शुभ अंक- 8

आज का शुभ रंग- काला

उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

आज का कन्या राशिफल
आज का कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 11 April, 2024)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत सावधानी से व्यतीत करने का है। आज आपकी बातों का अलग मतलब निकाल ला जाएगा, जिसके कारण आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें, कम बोलने की कोशिश करें। आपकी बुद्धि आपका साथ नहीं दे रही है, इसीलिए महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। यदि कहीं दूर की यात्रा करने का कार्यक्रम था, तो उसे टाल दें। आपके शत्रु समाप्त होंगे।

आज का शुभ अंक- 9

आज का शुभ रंग- ऑरेंज

उपाय- कुत्ते को रोटी खिलाएं।

आज का तुला राशिफल
आज का तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 11 April, 2024)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होने वाला है। आज आपकी राशि के स्वामी आपके छठे भाव में उच्च में गोचर कर रहे हैं। ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आपके मामा की तरफ से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। जो विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, उनके लिए अधिक परिश्रम करने का दिन है। जो युवा रोजगार की तलाश कर रहे थे, उनके लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है।

आज का शुभ अंक- 4

आज का शुभ रंग- आसमानी

उपाय- पीले चावल दान करें।

आज का वृश्चिक राशिफल
आज का वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 11 April, 2024)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा साबित होने वाला है। विद्यार्थियों को आज विशेष संघर्ष करना पड़ेगा। जो लोग गणित के फील्ड से जुड़े हैं, आज उन्हें कुछ नया खोजने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपका भाग्य पूर्ण रूप से आपके साथ है। मन को निराश करने की जरूरत नहीं है। शाम होते शुभ सूचना समाचार प्राप्त होंगे।

आज का शुभ अंक- 2

आज का शुभ रंग- हरा

उपाय- पीला वस्त्र किसी गरीब को दान करें।

आज का धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 11 April, 2024)

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण होने वाला है। आज आपके लग्न के स्वामी गज केसरी योग बना रहे हैं। आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होने वाली हैं। आज आपको धन-धान्य की प्राप्ति होगी, ऐश्वर्य प्राप्त होगा। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। यदि नया वाहन इत्यादि कुछ लेना चाह रहे हैं, तो आज आपके घर में नया वहान आने का योग बनेगा। किसी से झूठा वादा ना करें। भविष्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपके पराक्रम में आज वृद्धि होगी।

आज का शुभ अंक- 8

आज का शुभ रंग- हल्का लाल

उपाय- पीले चावल बहते पानी में डालें। 

आज का मकर राशिफल
आज का मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 11 April, 2024)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज के दिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। घर में विवाद हो सकता है। शाम का खाना परिवार के साथ खाएं। जीवनसाथी का शारीरिक कष्ट आपको परेशान कर सकता है। घर में मेहमानों का आना खर्च बढ़ा सकता है। नई इन्वेस्टमेंट से बचें। किसी की बातों में आकर किसी नए काम की शुरुआत ना करें।

आज का शुभ अंक- 5

आज का शुभ रंग- क्रीम

उपाय- मीठे चावल कुत्ते को खिलाएं।

आज का कुंभ राशिफल
आज का कुंभ राशिफल

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 11 April, 2024)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन क्रोध को छोड़कर शांति से काम करने का है। आज के दिन आपको महत्वपूर्ण निर्णय टाल देने होंगे। अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम कर रहे हैं, तो आज आपको शांति से कार्य करने की जरूरत है। क्रोध ना करें। पार्टनरशिप टूट सकती है। पिता से संबंध खराब हो सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा समस्या गंभीर हो सकती है।

आज का शुभ अंक- 8

आज का शुभ रंग- जामुनी

उपाय- केसर से बनी खीर माता के मंदिर में अर्पण करें।

आज का मीन राशिफल
आज का मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 11 April, 2024)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सोच विचार करके निर्णय लेने का है। आज आपके लग्न में नीचे के बुद्ध आए हैं, जिसके कारण आज आपके व्यापार में हनी होने की संकेत हैं। अगर आप विदेश यात्रा करना चाह रहे थे, तो यात्रा खर्च अधिक और लाभ काम करवा सकती है,ऐसा संकेत है। दिनभर की थकान आपके शरीर को तोड़ देगी, प्रातः व्यायाम अवश्य करें।

आज का शुभ- अंक 3

आज का शुभ रंग- नीला

उपाय- हल्दी की गांठ बहते पानी में डालें।

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, राशिफल और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।