Aaj Ka Rashifal, 10 August, 2024: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 10 August 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 August 2024: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

तो चलिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

यहां जानें- आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग

vama astrology

आज का मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज मेष राशि वालों के लिए करियर में सफलता के लिए अपने टाइम मैनेजमेंट पर पूरा ध्यान देना पड़ेगा। आज अपने काम में परिवार के अन्य सदस्यों का सहयोग और मार्गदर्शन अवश्य लेना पड़ेगा। अच्छे रिटर्न देने वाले म्यूचुअल फंड में निवेश करने का उचित दिन है।  

आपको अपने प्रेम संबंध में दूसरे की बात नहीं करनी चाहिए। जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखने से आपके शरीर को आवश्यक ऊर्जा मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में आपकी पहचान बढ़ने से आपके अपने लोग ही आपसे ईर्ष्या करने लगेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – बैंगनी  

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज के दिन वृष राशि वालों के लिए कोई ऐसा कार्य होगा जो लंबे समय से पूर्ण नहीं हो रहा था कोई न कोई बाधा आ जा रही थी। आप अपने परिवार के साथ विशेष रूप से दिन के अंत में एक छोटी आनंददायक पिकनिक का आनंद ले सकते हैं। 

आपको निवेश में सावधानी बरतनी है क्योंकि मार्केट सबसे ऊंचे पायदान पर है, जोखिम ज्यादा लेने की आवश्यकता नहीं है। आपको यह एहसास होगा कि आप किसी से प्रेम करने लगे हैं। संगीत सुनने से आपको सकारात्मक भाव आता है और यह एक चिकित्सा के रूप में शरीर को स्वस्थ भी रखता है। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – गहरा भूरा रंग 

आज का मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज मिथुन राशि वालों के लिए दूरदर्शी दृष्टिकोण आपके व्यवसाय में आधुनिक तकनीकों और प्रणालियों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। आज परिवार में अपनी स्थितियों को अपने पक्ष में करने के लिए तेजी से और निर्णायक रूप से कार्य करने की आवश्यकता होगी। 

आपकी आय आपको अतिरिक्त जगह निवेश करने के लिए प्रेरित करेगी। आपके प्रेम की चर्चा का दिन रहने वाला है, आप बहुत छुपा रहे थे आज सबको पता चल जायेगा। आपको किसी समारोह में संगीत की महफिल मिलेगी। नए पुराने गाने सुनकर मन आनंदित होगा। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – हल्का गुलाबी 

आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज कर्क राशि वालों के लिए कुछ अतिरिक्त ज़िम्मेदारियों के साथ पदोन्नति होने का योग बन रहा है। बच्चे आपकी उम्मीदों पर खरा उतरने में सफल रहेंगे। आकस्मिक खर्चों को चुकाने के लिए कुछ पहले से व्यवस्था कर लें। आपके प्रेमी जीवन में कुछ अच्छा नही चल रहा है क्योंकि पारिवारिक विरोध ज्यादा हो गया है। 

नकारात्मकता आपके करियर की प्रगति के मार्ग में बाधक है। आज आप स्वयं में कुछ रचनात्मक करने की इच्छा महसूस करेंगे। जल्दबाजी न करें वाहन सावधानी से चलाएं। ज्यादा सोचो मत करो सफलता कार्य को करने से मिलेगी सोचने से नहीं मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – सिल्वर

आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) 

आज के दिन सिंह राशि वालों के लिए नौकरी बदलने की आपकी योजना साकार होने की संभावना है। पारिवारिक समस्याओं को अन्य सदस्यों के साथ साझा करने से आप उनका समाधान निकाल सकेंगे। जुए या ऑनलाइन गेम में पैसा बर्बाद मत करो। लवमेट के साथ आपसी संबंध मधुर रहे इसके लिए दोनों को समझना पड़ेगा गुस्सा होने से संबंध नही चल पाएगा। 

आप खेलकूद, व्यायाम और योग का आनंद लेते हुए बीमारियों को दूर रखने में सफल रहेंगे। अपने सपनों को साकार करने के लिए आपको सही दिशा में सही समय का उपयोग करना चाहिए। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – सुनहरा भूरा 

आज का कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज कन्या राशि वालों के लिए जो वेब साइट का निर्माण करने वाले जातक हैं उनके लिए बहुत अच्छा है उनकी जो भी मनोकामना होगी वो पूर्ण होगी। रिश्तेदारों के साथ मधुर संबंध बनाए रखिए भविष्य में आपकी मदद आर्थिक और शारीरिक दोनों तरीके से उनके द्वारा होगी। 

घरेलू सामान की खरीददारी करना पड़ेगा। अपने प्रेम संबंध को छुपाकर रखने से कोई लाभ नहीं हैं लोगों को पता चल जायेगा। पूजन पाठ और धार्मिक सत्संग जीवन में सकारात्मक भाव उत्पन्न करते हैं और सही गलत का अनुभव करने की शक्ति प्रदान करते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग – चॉकलेटी 

आज का तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज तुला राशि वालों के लिए कार्यस्थल पर निर्धारित लक्ष्य समय पर प्राप्त करने से सफलता मिलेगी। जहां तक संभव हो घर की स्थिति को धैर्यपूर्वक संभालकर रखें और गुस्से से बचें। आपको थोड़ा अधिक सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि आपका बटुआ खोने की संभावना अधिक है, आर्थिक नुकसान होता हुआ दिख रहा है। 

आपके प्रेमी का साथ आज आपको भरपूर ख़ुशी देने वाला है। मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले मरीज आज थोड़े परेशान रहेंगे। आज का समय पुरानी बातों को भूलकर नई चुनौतियों के लिए तैयार रहने का है। 

आज का लकी नम्बर – 26

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) 

आज वृश्चिक राशि वालों के लिए कार्यस्थल पर आपकी शिकायत आपके सहकर्मी द्वारा आपके उच्च अधिकारी से की गई है आपको सफाई देने के लिए जाना पड़ेगा। अपने बच्चों के भविष्य को बेहतर करने के लिए कुछ विशेष योजना बनाने के लिए बहुत बढ़िया दिन है। 

शेयर बाजार का गहन ज्ञान आपको अच्छा सौदा करने में सक्षम बनाएगा और धन लाभ भी होगा। आपका प्रेम संबंध बहुत ही खराब दौर से गुजर रहा है अब ज्यादा दिन चलने की उम्मीद नहीं है अलगाव हो जायेगा। दोस्तों का आँख बंद करके अनुसरण करना आपकी बहुत बड़ी ग़लती होगी। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – गहरा लाल

आज का धनु राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today) 

आज धनु राशि वालों के लिए जो छात्र प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनको नई रणनीति के साथ आने वाली परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। बच्चों के साथ समय बिताने से आप बहुत कुछ नया सीख सकेंगे। आपके प्रयास से धन लाभ होगा। 

किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आपके द्वारा लोगों की मदद करने की आदत आपको आनंदित और उत्साहित करती है। आपका दृढ़ विश्वास आपको न्याय, मूल्यों और प्राथमिकताओं के लिए खड़े होने का साहस देता है। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – हल्का लाल 

आज का मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today) 

आज मकर राशि वालों के लिए बीमा एजेंटों और सेल्स के कार्य से जुड़े लोगों को सही समाधान पेश करने के लिए ग्राहकों की जरूरतों को समझना पड़ेगा। परिवार में सब कुछ सही चल रहा है, सभी आनंद में और प्रसन्न रहेंगे। आप अपने कर्ज को चुकाने के लिए धन की व्यवस्था करेंगे। 

प्रेम संबंध में एक दूसरे का साथ जीवनभर रहे ऐसे वादे करने वाले हैं। करुणा घृणा की भावना को दूर करने में मदद करती है। आपको आलोचना करने वाले लोगों से दूर रहना चाहिए उनसे विवाद हो जायेगा। आपकी जल्दबाजी आपका काम बिगाड़ देगी ध्यान और धैर्य से सभी कार्य करिए। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – ग्रे 

आज का कुम्भ राशिफल (Aquarius Horoscope Today) 

आज कुंभ राशि वालों के लिए कार्यस्थल पर आपका व्यवहार लोगों के साथ अच्छा होने की वजह से आपके कार्य में सभी मदद करेंगे। परिवार में बहन की शादी हो जाने से माता पिता और आप आनन्द और संतुष्टि का अनुभव करेंगे। 

आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए आपको अपने खर्चे को कम करने के साथ आय बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। आप प्रेमिका को मनाने के लिए उपहार देंगे। आपका आकर्षक व्यक्तित्व दूसरों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार की खराबी को गंभीरता से लें तुरंत डॉक्टर की सलाह लेना ना भूले समय रोग उत्पन्न करने वाला चल रहा है।

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – फिरोजा 

आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज मीन राशि वालों के लिए व्यवसायियों को अपने कार्य में प्रगति करने के लिए प्रशिक्षित युवाओं को नौकरी पर रखना पड़ेगा। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की खबर सभी को रोमांचित कर देगी। 

सरकारी परियोजना का कार्य मिलने से आर्थिक स्तिथि में बहुत अच्छा सुधार आने वाला है। प्रेम करिए तो उसको सही मंजिल तक ले जाने का प्रयास करिए नही तो वादा मत करिएगा। उत्साहपूर्ण मनःस्थिति में रहने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर रहेंगी। आपको अपने लाभ के लिए दूसरों के मार्गदर्शन का सावधानीपूर्वक पालन करने की आवश्यकता बन रही है। 

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग – पीला

career-vama-astrology

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।