Aaj Ka Rashifal, 1 September 2024: आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 1 September 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 September 2024: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आज का उपाय भी है जिसे आप करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

हिंदू पंचांग के अनुसार 1 सितंबर को दिन रविवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज अश्लेषा नक्षत्र और परिघ योग का संयोग रहेगा। आज चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। 

तो चलिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज मेष राशि के लोगों की कार्यस्थल पर प्रशंसा होगी। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में लाभ होता दिखाई दे रहा है। आज आप जमीन या किसी संपत्ति को खरीदें, लाभ होगा। परिवार में विवाद की स्थिति हो सकती है, सतर्क रहें। 

आज लवलाइफ सामान्य रहेगा। जीवनसाथी किसी चीज़ के लिए जिद्द कर सकती है। योगा करें, मन को शांति मिलेगी। अपने शत्रु पर विजय हासिल करेंगे। विद्यार्थी को आज पढ़ाई में मन नहींं लगेगा।

आज का लकी नंबर – 4

आज का लकी रंग – हल्का बैंगनी 

आज का उपाय– किसी गरीब को अन्न का दान करें, दिन बेहतर होगा। 

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025
वृषभ राशि

आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज वृष राशि के लोगों का कार्य में मन लगेगा। अपने सभी कार्यों में खुद को अधिक कुशल पाएंगे। आज आप अपने आप को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। घर का माहौल सौहार्दपूर्ण रहेगा। वित्तीय परेशानियां दूर होती दिख रही हैं।  

आज आपका लवमेट आपसे मिलने के लिए उत्सुक रहेगा। स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए आपको मानसिक तनाव से बचने की जरूरत है। वाहन से सावधान रहें सुरक्षित होकर गाड़ी चलाएं और मुड़ते समय ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। करियर में सफलता मिलेगी। 

आज का लकी नंबर – 3

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय– आज मीठे चावल चिड़िया को दें, अकस्मात आने वाली बाधाएं दूर होगी। 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज के दिन मिथुन राशि के लोगों को काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। सीनियर्स की डांट पड़ सकती है। हालांकि घर पर परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा। बिजनेस से नए अवसर मिलेंगे। लंबी यात्रा का योग बन रहा है। करियर में आज कोई मौका मिलेगा। 

सावधानी से लेन-देन करें, क्योंकि धन के लेन-देन से सम्बन्धों में शत्रुता आ सकती है। निराशा को अपने ऊपर हावी न होने दें, दोपहर में किसी बात के कारण परेशानी बढ़ेगी। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में ध्यान दें, गुरूजनों की डांट पड़ सकती है। 

आज का लकी नंबर – 1

आज का लकी रंग – हरा 

आज का उपाय– गाय को हरा चारा खिलाने से स्वास्थ्य संबंधी सभी परेशानी दूर होगी। 

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज के दिन कर्क राशि के जातक को व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर नए कार्य करने के अवसर मिलेंगे। नौकरी की तलाश खत्म होगी। नई जॉब मिल जायेगी। कार्य से संबंधित छोटी यात्रा पर जाएंगे।

परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। इससे घर में स्थाई सद्भाव आएगा। संदिग्ध वित्तीय योजनाओं में निवेश करने से बचें। आज आप बारिश का आनंद लेंगे। कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। प्रेमी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पुराने बीमारी में आराम मिलेगा। 

आज का लकी नंबर – 2

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय – लाल रुमाल अपने पास रखें, आज आपकी मनोकामना पूरी होगी। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज
माँ बगलामुखी महापूजामाँ बगलामुखी धाम, उज्जैन
पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाधर्मारण्य तीर्थ, गया, बिहार
सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) 

आज सिंह राशि के जातकों को कार्यस्थल पर सभी का सहयोग मिलेगा। कार्य में प्रगति होगी। नौकरी में आप अपने को मजबूत स्थिति में पाएंगे। बिजनेस में लाभ होता दिखाई दे रहा है। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा।  

आज प्रेमिका का अचानक मूड चेंज हो जाने से रंग में भंग पड़ने जैसी हालत हो जायेगी। संगीत की मदद से मानसिक तनाव को दूर करना न भूलें। आज दिन में ऐसी स्थिति उत्पन्न होगी जो आपको कोई कदम उठाने से रोकेगी। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में ध्यान से एक्जाम की डेट आ सकती है। 

आज का लकी नंबर – 5

आज का लकी रंग – भगवा 

आज का उपाय– आज घर से निकलते समय मीठा खाकर बाहर निकलें आपके सभी काम बनेंगे।

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज कन्या राशि के लोगों को सेल्स और मार्केटिंग के फील्ड में सफलता मिलेगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक सदस्य आपस में बात करें, आपसी सहयोग मिलेगा। हार्डवेयर और किराने के व्यवसाय में धन लाभ होगा। 

ऑनलाइन प्लेटफार्म से शाम तक अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना है। आपका चैनल सब्सक्राइबर की अच्छी फैन फॉलोइंग होगा। आज पेट में गैस होने से आप परेशान होंगे। आप सामाजिक कार्यों के लिए पर्याप्त समय देकर बहुत बड़ा बदलाव ला सकते हैं। 

आज का लकी नंबर – 4

आज का लकी रंग – फिरोजा 

आज का उपाय– किसी गरीब को गुड़ का दान करें, दिन शुभ रहेगा। 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज के दिन तुला राशि के जातकों को वरिष्ठ अधिकारी से अनबन हो जाएगी। ज्यादा मेहनत करने के बाद भी लक्ष्य प्राप्त नहींं होगा। परिवार में सुख शान्ति रहेगी। बच्चे और पत्नी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। नए बिजनेस के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। 

आज पुराने प्रेमी से मुलाकात होने की प्रबल संभावना है। खुद को भीतर से बदलने से जीवन में आत्मविश्वास आएगा। आज आपके सामाजिक मेलजोल और मददगार स्वभाव को गलत समझा जा सकता है। 

आज का लकी नंबर – 8

आज का लकी रंग –  सफेद 

आज का उपाय – तांबे की वस्तु (लोटा या घंटा) मंदिर में दान करने से संतान सुख की प्राप्ति होगी। 

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) 

आज के दिन वृश्चिक राशि के छात्रों को बहुत ही ध्यान रखने की जरूरत है। आखिरी मिनट में पेपर पूर्ण करना उपयोगी नहींं होगा। समय का प्रबंधन पहले से करें। कार्यक्षेत्र में आपको लाभ अवश्य होगा। नौकरी करने वाले अपने काम को बहुत अच्छे तरीके से करेंगे सफल भी होंगे। 

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर में आपको किसी दूसरे की बात करना या किसी दूसरे की बात को मानना शान्ति नहींं रखेगा। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचें, किसी के बुने गए जाल में फंस सकते हैं। आज किसी अजनबी से मुलाकात होगी, उसे बाद में प्रेम संदेश भेजेंगे। रिप्लाई का इंतजार करेंगे। साथ ही रात में उसका चिन्तन भी करेंगे। 

आज का लकी नंबर – 4

आज का लकी रंग – ग्रे 

आज का उपाय– भगवा रंग की ध्वजा मंदिर में किसी ऊंचे स्थान पर लगवाएं, लाभ होगा। 

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) 

आज के दिन धनु राशि के जातक को कार्यस्थल पर नई योजना बनाने और उस पर अमल करने से भी कोई अच्छा परिणाम नहीं मिलने वाला है। व्यापार में आज आपके पुराने बिल का भुगतान होगा जिससे धन आगमन होगा। परिवार में नए बच्चे के आगमन की खबर से सभी प्रसन्न हो जायेंगे। 

आज अपने प्रेमी के साथ बाहों में बाहें डालकर घूमने का दिन रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी सक्रियता के कारण लाइम लाइट में रहेंगे। आपकी नई टीम आपके सामाजिक कार्य को अच्छी दिशा और दशा में बदल रही है। 

आज का लकी नंबर – 9

आज का लकी रंग – भूरा 

आज का उपाय– जटा युक्त नारियल नदी में प्रवाहित करें, मनोकामना पूर्ण होगी। 

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today) 

आज के दिन मकर राशि के जातक के कार्यस्थल पर कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना है। परिवार के सदस्यों का समय पर समर्थन और प्रोत्साहन आपको कठिन चुनौतियों का सामना करने के लिए आवश्यक शक्ति और साहस देगा। एंटीक वस्तुओं और आभूषणों में निवेश से धन लाभ होगा और वित्तीय स्थिति में सुधार भी होगा। 

आज नवविवाहित जोड़ों को आपस में विश्वास और सहयोग बनाकर रखना चाहिए। आशावादी रहने से विकास के रास्ते बनते रहते हैं। लोगों को मदद की बात तभी करें जब आप कुछ कर पाएं झूठ न बोलें किसी को झूठा आश्वाशन न दें। 

आज का लकी नंबर – 12

आज का लकी रंग – नीला 

आज का उपाय– तांबे का सिक्का नदी में प्रवाहित करें, उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। 

कुंभ राशि

आज का कुम्भ राशिफल (Aquarius Horoscope Today) 

आज के दिन कुंभ राशि के जातक को टीमवर्क से कार्य में अच्छी सफलता मिलेगी। सॉफ्टवेयर कम्पनी में कार्य करने वाले लोगों को नए जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। नई प्रोजेक्ट के लिए विदेश की यात्रा भी होगी। ज़रूरत के समय आप परिवार के सदस्यों को अपने साथ खड़ा पाएंगे। 

आज आपको अपने लव पार्टनर से खूब तारीफें मिलेंगी। स्वास्थ्य समस्याओं में आराम रहे इसके लिए आपको नशे से दूरी बनाना होगा। सोशल मीडिया, ऑनलाइन प्लेटफार्म और अपने ब्लॉग पर बहुमूल्य समय देने से आपको अत्यधिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग एक्जाम के सिलसिले में दूसरे शहर जाएंगे। 

आज का लकी नंबर – 26

आज का लकी रंग – गहरा नीला 

आज का उपाय – किसी धर्मस्थल या मंदिर के सामने से निकलते समय सर को झुकाकर नमन करें, लाभ होगा। 

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज के दिन मीन राशि के जातक कार्यक्षेत्र पर कर्मचारियों की शिकायतों से निपटते समय धैर्य रखें। आप अपने करीबी रिश्तेदारों को अपनी योजनाओं में अधिक सहयोगी पाएंगे। सरकारी नौकरी करने वाले कार्य को अच्छी तरीके से करेंगे, अपने अधिकारी से वाहवाही पाएंगे। 

आपका लव पार्टनर बेहद सहयोगी और प्यार भरे मूड में रहेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करने से एक अलग ही खुशी मिलेगी। आप व्यक्तिगत असफलताओं से बहुत सीखकर प्रगति की सीढ़ी बना लेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए सफलता का दिन है, पढ़ाई में धान दें।

आज का लकी नंबर – 2

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय– माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, सफलता और समृद्धि मिलेगी।

career-vama-astrology

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।