4 February, 2024 Ka Rashifal: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (4 February, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा...

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल 4 फरवरी, 2024): आज माघ मास कृष्ण पक्ष की तिथि नवमी, दिन रविवार, नक्षत्र विशाखा, योग वृद्धि, करण गर तदोपरांत वणिज है। आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 12:12 PM से 12:57 PM तक और राहुकाल 04:40 PM से 06:01 PM तक रहेगा। 

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (aaj ka upay) भी है। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

 

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (4 February, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024
मेष राशिफल

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 4 February, 2024) 

आज के दिन मेष राशि के जातक या जातिका को कार्यक्षेत्र में विश्लेषण कौशल से बहुत अच्छा परिणाम मिलेगा। कुछ सरकारी अधिकारियों का स्थानांतरण होगा। इलेक्ट्रॉनिक का व्यापार करने वाले लोगों की बिक्री बढ़ेगी। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। बच्चे अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देंगे। आप किसी से अपने रुपए वापस मांगेंगे। अपने लव पार्टनर की अहमियत समझें उनकी बात को मानें नहीं तो रिश्ता खराब हो सकता है। अपने मानसिक तनाव पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी झेलनी पड़ेगी। 

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग – गुलाबी भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सभी समस्या का हल भगवान शिव पर एक लोटा जल का अभिषेक करें। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 4 February, 2024) 

आज के दिन वृष राशि के जातक या जातिका व्यापार में प्रगति होगी। कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी जो व्यापार की प्रगति के लिए जरूरी है। परिवार में सुख शांति बनाए रखने के लिए तर्क कुतर्क से बचना पड़ेगा। बच्चों पर विशेष ध्यान दें, उनकी परीक्षा की तैयारी करवाने मदद करें। आज आपसे कुछ लोग कर्ज लेने आ सकते हैं उनसे जरूर बचें। आज आपको अपने प्रेमी के साथ घूमने का मौका मिलेगा शाम तक आप साथ रह सकते हैं। मित्रों के साथ आपके संबंध अच्छे रहने से समय पर आपकी मदद करेंगे।

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सुबह सूर्य को तांबे के लोटे में जल डालकर अर्घ्य दें। 

आज का मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 4 February, 2024) 

आज के दिन मिथुन राशि के जातक या जातिका का प्रोत्साहन अधीनस्थों को उत्साहित करने के लिए पर्याप्त हो सकता है। बच्चों की संगति का आनंद लेने से आप महत्वपूर्ण सबक सीख सकेंगे। कृषि के उत्पाद को बेचने से धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता एक नया अध्याय जोड़ेगी। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को बोलते समय ध्यान रखना चाहिए कि उनकी वाणी से कुछ गलत ना निकले नहीं तो सम्मान की क्षति निश्चित है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी सभी परेशानियां दूर होंगी। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – गहरा ग्रे 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

कर्क राशिफल
कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 4 February, 2024) 

आज के दिन कर्क राशि के जातक या जातिका यदि संभव हो तो कार्यस्थल पर गुप्त समझौते में शामिल होने से बचें। आज आपको उन समस्याओं या स्थितियों की पहचान करनी चाहिए जिन्हें पारिवारिक स्तर पर संभालना आपके लिए सबसे कठिन होगा। आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद लेनी पड़ेगी। आपके लव पार्टनर की अनुपस्थिति मानसिक तनाव का कारण बनेगी। नाक से खून आ सकता है ईएनटी डॉक्टर से आपको सलाह लेनी पड़ेगी। व्यक्तिगत निर्णय लेने में आज आप असमंजस महसूस करेंगे।

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – सफेद 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आपको सूर्योदय से पहले स्नान करना चाहिए और प्रभु स्मरण करना चाहिए लाभ होगा। 

आज का सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 4 February, 2024)  

आज के दिन सिंह राशि के जातक या जातिका को मजबूत सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपनी टीम का आगे बढ़कर नेतृत्व करने में मदद करनी पड़ेगी। इससे पहले कि घर का माहौल चिंतापूर्ण हो जाए, माता-पिता की ओर से सुधारात्मक उपायों की आवश्यकता होगी। पुराना कर्ज आपको मानसिक पीड़ा देगा। प्रेम संबंध को मधुर बनाने के लिए आज आपको प्रयास करना पड़ेगा। आध्यात्मिकता के मार्ग से आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। सिगरेट का नशा आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सुबह आपको सूर्य नमस्कार करना चाहिए। 

आज का कन्या राशिफल
आज का कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 4 February, 2024) 

आज के दिन कन्या राशि के जातक या जातिका ज्वेलरी और कपड़ों का व्यापार करने वाले अच्छा लाभ कमाएंगे। बच्चों का साथ आपको सांत्वना देगा और चिंता से राहत देगा। अपनी वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाने के लिए अपने नवीन विचारों का उपयोग करेंगे। प्रेम संबंध में आपको जरूर ध्यान देना चाहिए कि आपकी कोई हरकत प्रेमी को नाराज ना कर दे। कमर दर्द से पीड़ित लोग ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से अवश्य मिले आराम जरूर मिलेगा। दोस्तों के साथ आज आपके संबंध अच्छे रहेंगे और शाम का समय उन्हीं के साथ पार्टी करते हुए बीतेगा। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – रामचरितमानस का नित्य पाठ करें सकारात्मक भावना जागृत होगी। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

आज का तुला राशिफल
आज का तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 4 February, 2024) 

आज के दिन तुला राशि के जातक या जातिका आलस्य के कारण देर तक सोएंगे जिससे आपका सभी काम देर से प्रारंभ होगा। आपकी महत्वाकांक्षा आपके व्यापार में उन्नति कराएगी। संगीत कला क्षेत्र में आपकी रुचि आपकी प्रसिद्धि को भी बढ़ाएगी। आपको कोई सरकारी नोटिस मिल सकता है जिस कारण आपको मानसिक पीड़ा होगी। आपका लव पार्टनर न केवल आपको नैतिक समर्थन देगा बल्कि जीवन जीने का सही रास्ता भी दिखाएगा। वज़न कम करने से आपका जीवन हमेशा के लिए बेहतर हो जाएगा। ईमानदारी से किया गया प्रयास आज के दिन सफलता देगा।

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – हल्का लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ आपको अवश्य करना चाहिए। 

आज का वृश्चिक राशिफल
आज का वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 4 February, 2024)  

आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक या जातिका को नए प्रोजेक्ट असाइनमेंट से अपनी वास्तविक क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान होने से आप एक अलग तरह की खुशी का अनुभव कर सकेंगे। आज आप सभी वित्तीय प्रतिबद्धताओं और लेनदेन को सावधानीपूर्वक संभालेंगे। प्यार में आप एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेने के लिए छोटी-छोटी चीजें साझा करने पर ध्यान देंगे। बोरियत को अपने ऊपर हावी न होने दें। आपको लालची और दुर्भावना पूर्ण दोस्तों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए 

आज का लकी नम्बर – 15

आज का लकी रंग – भगवा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सूर्य स्तोत्र का पाठ आज आपके पराक्रम में वृद्धि कराएगा। 

आज का धनु राशिफल
आज का धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 4 February, 2024)  

आज के दिन धनु राशि के जातक या जातिका को कार्य क्षेत्र में अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। बच्चों पर गुस्सा होना परिवार में अशांति का माहौल पैदा करेगा। आप घर का सामान लाने के लिए शॉपिंग मॉल में खरीदारी करेंगे। आपकी मुलाकात अगर लव पार्टनर से आज नहीं हो रही है तो निराश ना हो जल्द ही मुलाकात होगी। ज्यादा रात तक जागना और दिन में सोना आपके स्वास्थ्य की प्रति रक्षा प्रणाली को कमजोर करेगा। काम को टालें नहीं उसको जल्द से निपटाने का प्रयास करें आप को फायदा मिलेगा। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  सुबह स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें 21 दाने अक्षत डालकर सूर्य को अर्घ्य दें मनोकामना पूर्ण होगी। 

आज का मकर राशिफल
आज का मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 4 February, 2024)  

आज के दिन मकर राशि के जातक या जातिका व्यवसाय में नये गठबंधन बनाने में सफल होंगे। आज आपको छुट्टी में भी काम करना पड़ेगा। आपको अपने बड़े भाई के व्यवहार से थोड़ी परेशानी होगी। आप घर की सफाई करके पुराने कबाड़ को बेचेंगे। आपका प्रेम संबंध कोई खराब करना चाह रहा है सतर्क रहिएगा। अपना आत्मविश्वास ऊँचा रखें और अवसाद को अपने ऊपर हावी न होने दें। आप जीवन को आनंदमय और संतुष्टिपूर्ण बनाने के लिए रचनात्मक गतिविधियों की तलाश में रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – कॉफी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – भगवान शिव पर जल से अभिषेक करने के बाद आठ शमी के पत्ते ॐ नमः शिवाय का जप करते हुए चढ़ाए। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

कुंभ राशिफल

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 4 February, 2024)  

आज के दिन कुंभ राशि के जातक या जातिका को कार्यस्थल पर किसी नए अवसर से लाभ उठाने में सफलता मिलेगी। आपका अनावश्यक तर्क-वितर्क परिवार के शांतिपूर्ण माहौल को ख़राब करेगा। परिवार में सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको मौन रहना चाहिए। आपको दिखावे में रुपया नहीं खर्च करना चाहिए नहीं तो आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंध में आप एक दूसरे को गिफ्ट देकर प्यार के संबंधों को मजबूत करेंगे। आपको नशे पर नियंत्रण रखना चाहिए और बोलते समय अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – बैंगनी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – हनुमान चालीसा का पाठ करने से आय में वृद्धि होगी। 

आज का मीन राशिफल
आज का मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 4 February, 2024) 

आज के दिन मीन राशि के जातक या जातिका कर्मचारियों के प्रति आपकी सहानुभूति आपके व्यापार को अच्छी ऊंचाई प्रदान करायेगी। परिवार में आपको अपने तनाव पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें क्योंकि उनकी संगति बिगड़ रही है। आज आप इनकम टैक्स सेविंग स्कीम में निवेश कर सकते हैं। प्रेमिका से आपकी मुलाकात होगी जिससे आप प्रसन्नचित रहेंगे। दांत की पीड़ा से आप परेशान होंगे जिस कारण आपको डेंटिस्ट से मिलना पड़ेगा। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आपको सुन्दरकाण्ड का पाठ करना चाहिए।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

ये भी पढ़ें-