3 February, 2024 Ka Rashifal: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (3 February, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा...

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल 3 फरवरी, 2024): आज माघ मास कृष्ण पक्ष की तिथि अष्टमी, दिन शनिवार, नक्षत्र विशाखा, योग गण्ड, करण कौलव तदोपरांत तैतुल है। 

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 12:11 PM से 12:57 PM तक और राहुकाल 09:52 AM से 11:14 AM तक रहेगा। 

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (aaj ka upay) भी है।  

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

तो आइए सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (3 February, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 3 February 2024) 

आज के दिन मेष राशि के जातक या जातिका कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे जिससे आप अपने बॉस से सम्मानित भी होंगे। बच्चों की सेहत और पढ़ाई का बोझ आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। आज आप जल्दबाजी में निवेश करने से बचें। प्रेम संबंध में कोई बात विवाद का कारण बन सकती हैं। एनीमिया के रोगियों को संतुलित आहार लेना चाहिए, इसे बढ़ने से रोकने के लिए भोजन के साथ चाय या कॉफी से लेने से बचें। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज विशेष लाभ मिल सकता है। शाम को किसी पार्टी में शामिल होंगे।

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – धन प्राप्ति के लिए आज आप कनक धारा स्तोत्र का पाठ करें। 

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 3 February 2024) 

आज के दिन वृष राशि के जातक या जातिका को कार्यस्थल पर थोड़ी परेशानी होगी। बीमा क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों की पॉलिसी बिकेगी। बच्चों का व्यवहार कुछ चिंता का कारण बन सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य की खराबी के कारण डॉक्टर की सलाह लेंगे। आज शेयर मार्केट में आपको स्टील सेक्टर से लाभ मिलेगा। लव लाइफ में आज लव पार्टनर से बात न होने कारण मानसिक तनाव रहेगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोग सोशल मीडिया पर अपना प्रचार करेंगे। नए लोगों से मुलाकात आपकी मित्रता में बदलने वाली है।

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग – बैंगनी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आपको शुक्र के मंत्रों का जप ॐ शुं शुक्राय नमः करना चाहिए। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 3 February 2024) 

आज के दिन मिथुन राशि के जातक या जातिका अपने कार्य क्षेत्र में आज आप नई रणनीतियों का प्रयोग करेंगे। नौकरी में परिवर्तन करना उचित नहीं है। परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक मामलों में आज आप सोच विचार कर ही निर्णय लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। अपने लव पार्टनर के साथ शाम को पार्टी करेंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। मित्रों के साथ आप कोई पार्टनरशिप कर सकते हैं, जो सफल होगी। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ आपको शत्रुओं पर विजय दिलाएगा। 

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 3 February 2024) 

आज के दिन कर्क राशि के जातक या जातिका अपने अधीनस्थों की मदद से अपने कार्य को पूर्ण करेंगे। रेस्टोरेंट या होटल इंडस्ट्री वालों के यहां ग्राहक बढ़ेंगे। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने के लिए आप किसी की सलाह अवश्य लेंगे। एफएमसीजी सेक्टर में आज आपका निवेश निश्चित लाभ दिलाएगा। किसी के प्रति आपका ज्यादा स्नेह आपको परेशान कर सकता है। मधुमेह के रोगियों को अपना ब्लड शुगर नियंत्रण में रखना चाहिए। यात्रा पर जाते समय अपने सामान की सुरक्षा जरूर करिएगा नहीं तो कीमती वस्तु खोने का योग बन रहा है। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर से निकलते समय आज आप गुड़ खाकर निकले काम बनेगा।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 3 February 2024)  

आज के दिन सिंह राशी के जातक या जातिका की क्षमता और नई चीजें सीखने की इच्छा से करियर में नए अवसर मिलेंगे। पैतृक संपत्ति से संबंधित विवाद सुलझेगा। पारिवारिक लोगों से मुलाकात होगी जिससे संबंध मजबूत होंगे। आपके नवीन विचार आपको लाभ कमाने में मदद करेंगे। अपनी लव लाइफ को बचाने के लिए आपको अपनी वाणी पर कड़ा नियंत्रण रखने की जरूरत है। आप कल की तुलना में अधिक ऊर्जावान रहेंगे और अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। आपको अपने लाभ के लिए एक्टिव और सतर्क भी रहना पड़ेगा। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए आपको राहु का उपाय करना चाहिए।

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 3 February 2024) 

आज के दिन कन्या राशि के जातक या जातिका के व्यावसायिक मामले सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पाएंगे। पार्टनरशिप में कोई विवाद उत्पन्न हो रहा है आपसी बातचीत करके सुलझा सकते हैं। मेहमान आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। परिवार में कोई वैवाहिक समारोह होने वाला है। अनजाने व्यक्ति से मोबाइल पर बात करते समय सतर्क रहें नहीं तो आपका आर्थिक नुकसान हो जाएगा। आपकी किसी और से बातचीत आपके प्रेम संबंधों में अनबन का कारण बन रही है। ब्लड प्रेशर के रोगियों को समय पर दवा लेनी चाहिए नहीं तो आज स्वास्थ्य खराब हो सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – गहरा हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – श्री सूक्त का पाठ करने से आपको धन की कमी नहीं होने पाएगी। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 3 February 2024) 

आज के दिन तुला राशि के जातक या जातिका को कार्यक्षेत्र में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास करना पड़ेगा। घर में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए आपको बहुत कूटनीतिक व्यवहार करना होगा और अनावश्यक झंझटों से बचना होगा। आज कोई ऐसा व्यक्ति आपको मिल सकता है जो आपको बड़ी योजनाओं में निवेश करने के लिए प्रेरित करेगा लेकिन आप उस व्यक्ति की प्रमाणिकता की जॉच जरूर कर लें। अपने लव पार्टनर की भावनाओं को नज़रअंदाज़ न करें। पैर में चोट लगने का योग बन रहा है इसलिए सावधान रहें। 

आज का लकी नम्बर – 15

आज का लकी रंग – कॉफी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – श्री सूक्त का सम्पुटित पाठ करने या करवाने से आपको अच्छा धन लाभ होगा। 

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 3 February 2024)  

आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक या जातिका को कार्य स्थल पर कर्मचारियों पर नियंत्रण रखने और उनके दिन प्रतिदिन की गतिविधि नोटिस करने के लिए नियुक्त किया जा सकता है। परिवार में सभी सदस्यों से मधुर संबंध बनाए रखने के लिए सकारात्मक भाव का होना बहुत जरूरी है। आज आपका खर्च परेशान कर सकता है। प्रेम आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। योग और व्यायाम के द्वारा आपकी जो मानसिक व्यथा है वह दूर हो जाएगी। आज की यात्रा बड़ी कष्टप्रद रहने वाली है।

आज का लकी नम्बर – 10

आज का लकी रंग – लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर से निकलते समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें यात्रा मंगलमय होगी। 

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 3 February 2024)  

आज के दिन धनु राशि के जातक या जातिका जो काम कर रहे हैं उसकी जानकारी बहुत जरूरी है, इसका ज्ञान आप मार्केट विश्लेषण से करें। अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे जिससे आपको सम्मानित भी किया जाएगा। घरेलू स्थिति में कुछ बदलाव बहुत जरूरी है जो आज आपको करना चाहिए। आपको वित्तीय योजनाओं में निवेश करने से पहले दिशा निर्देश अवश्य पढ़ना चाहिए नहीं तो हानि संभव है। दोपहर बाद धन लाभ होगा। एकतरफा प्रेम करने से आपको कुछ नहीं मिलने वाला आप कहीं और प्रयास करें। शाम को वाहन चलाते समय ज्यादा ध्यान रखें दुर्घटना हो सकती है।

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – राम रक्षा स्तोत्र का पाठ आपके लिए बहुत जरूरी है। 

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 3 February 2024)  

आज के दिन मकर राशि के जातक या जातिका का काम के प्रति जो डेडीकेशन है इसके लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। अपने व्यापार में प्रगति के लिए दूसरे शहर यात्रा पर जाएंगे। आपकी समस्या पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। परिवार में किसी सदस्य को चोट लगने की वजह से आपको हॉस्पिटल जाना पड़ेगा। आप किसी भी प्रकार के निवेश से अपने को दूर रखें आज आर्थिक हानि होने का योग बन रहा है। मित्रों के साथ आज किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। 

आज का लकी नम्बर – 15

आज का लकी रंग –  चॉकलेट 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  शनि के मंत्रों का निरंतर जप आपके व्यक्तित्व में विकास करेगा। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 3 February 2024)  

आज के दिन कुंभ राशि के जातक या जातिका अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नई टीम की नियुक्ति करेंगे। कंप्यूटर क्षेत्र से जुड़े लोग नई जॉब की तलाश करेंगे। परिवार में कोई निर्णय लेने से पहले आप यह ध्यान रखें कि सबके हित में आपका निर्णय हो। आज आप मकान या प्लाट की रजिस्ट्री करवा सकते हैं। मकान का किराया मिलने से धन लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता के लिए आप एक दूसरों के बात को ना कांटे सामंजस्य बना कर रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपको बाहरी भोजन और जंक फूड नुकसान पहुंचा रहा है। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – नीलम रत्न धारण करें लाभ होगा। 

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 3 February 2024)

आज के दिन मीन राशी के जातक या जातिका को कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में ख़ुशियाँ और सौहार्द लाने के प्रयास सफल होंगे। व्यवसायियों के पास आकस्मिक वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त भंडार होगा। लव लाइफ में आपके लव पार्टनर से किसी बात पर विवाद हो सकता है। आप किसी बात को लेकर के बहुत परेशान रह सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज पद प्राप्त हो सकता है। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपकी प्रसिद्धि के लिए अच्छा है। 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – गहरा पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आपको विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

ये भी पढ़ें-