Aaj Ka Rashifal, 28 January 2024: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (28 January, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल 28 जनवरी, 2024): आज माघ मास कृष्ण पक्ष की तिथि तृतीया, दिन रविवार, नक्षत्र मघा, योग सौभाग्य, करण वणिज तदोपरांत विष्टि(भद्रा) है। 

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 12:09 PM से 12:56 PM तक और राहुकाल 04:35 PM से 05:55 PM तक रहेगा। 

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (aaj ka upay) भी है।  

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

तो आइए सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (28 January, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal) 

आज के दिन मेष राशि के जातक या जातिका के नेतृत्व के कारण कार्यस्थल पर टीम के सदस्यों को सम्मान मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने से न केवल मूड बदलेगा बल्कि आपकी गलतफहमियाँ भी दूर होंगी। किसी वित्तीय व्यवस्था से आज आपको लाभ होता हुआ दिख रहा है या कोई उधार वापस कर जायेगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपका सहयोग करता है आपका ख्याल ज्यादा रखता है वो आपसे प्रेम भी करता है ऐसा आज महसूस होगा। उपवास करने से न सिर्फ आंत की सफाई होगी बल्कि वजन कम करने में भी मदद मिलेगी और स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सूर्य नमस्कार करिए आपको ऊर्जा मिलेगी साथ में स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। 

ये भी पढ़ें- 29 January, 2024 Ka Rashifal (कल का राशिफल)

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal) 

आज के दिन वृष राशि के जातक या जातिका कार्यक्षेत्र में एक विशेष दृष्टिकोण की उत्पत्ति करेंगे जो टीम को नई ऊर्जा और जोश प्रदान करेगी। घर पर बच्चों की मौजूदगी आपको उनके साथ का आनंद लेने का मौका देगी। घन आने के रास्ते में आज बाधा उत्पन्न होगी नुकसान की सम्भावना ज्यादा है। अपने प्रेम संबंधों के बारे में ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाने से बचें। आप रेखाओं और झुर्रियों से बचने के लिए अपनी त्वचा को नम रखने का प्रयास करें। व्यक्तिगत अनुभवों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने के लिए आपकी किसी से मुलाकात होने की संभावना है।

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – फिरोजा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज के दिन नमक का सेवन न करें धार्मिकता के साथ स्वास्थ्य की वृद्धि होगी। 

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal) 

आज के दिन मिथुन राशि के जातक या जातिका अपनी क्षमता से अधिक ज़िम्मेदारी लेने से कार्य करने में बाधा आयेगी और जिम्मेदारी भी पूरी नहीं होगी। आज आपको तनावपूर्ण पारिवारिक जीवन का सामना करना पड़ेगा खासकर पत्नी पक्ष से। आपके ख़र्चे बजट से अधिक हो सकते हैं जिसके कारण आपको आपातकालीन ऋण किसी से लेना पड़ेगा। प्यार में आप एक-दूसरे की कंपनी का आनंद लेने के लिए साथ में घूमने जायेंगे। लापरवाही से गाड़ी चलाने से कुछ परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – आसमानी हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सूर्य कवच का पाठ करें – समाज में सम्मान-प्रतिष्ठा पाने और कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए लाभदायक है। 

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal) 

आज के दिन कर्क राशि के जातक या जातिका उन सहकर्मियों की बातों पर ध्यान देना न भूलें, जिनके पास काम करने के तरीके के बारे में अपने विचार हैं। परिवार के सदस्यों की समय पर मदद आपको अकेलेपन को दूर करने और अवसाद से बचाने में मदद करेगी। पैसों के मामले में आपको मनोवांछित लाभ प्राप्त करने के लिए कई काम करने होंगे। गहरा प्यार आपके साथी की मदद के लिए आगे बढ़ने को प्रोत्साहित कर सकता है। दूसरों की निंदा करने की बुरी आदत से छुटकारा पाएं अन्यथा इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा। 

आज का लकी नम्बर – 14

आज का लकी रंग – हल्का गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सूर्याष्टक का पाठ, चमकदार करियर के लिए जरूर पढ़ें लाभ निश्चित होगा। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal)  

आज के दिन सिंह राशी के जातक या जातिका का गतिशील और नेतृत्व वाला व्यक्तित्व कार्यक्षत्र में दूसरों से आगे रखने में मदद करेगा। अपना क़ीमती समय बच्चों के साथ बिताना असीमित आनंद का स्रोत होगा। आज किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।आधुनिक व्यवस्था से धन लाभ के रास्ते बनेंगे। अपने साथी की संगति का आनंद लेने से आपका रोमांटिक बंधन मजबूत होगा। शारीरिक रोग के कारण मानसिक शान्ति भंग जरूर होगी। आप व्यक्तिगत लक्ष्यों को प्राप्त करने में साधन संपन्न और सक्षम बने रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – श्री सूर्यमंडलाष्टकम स्तोत्र का पाठ या श्रवण से उपासकों को ऊर्जा, बुध्दिमत्ता, आत्म-प्रकाश, पूर्ण स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति होती है। जीवन स्वर्णिम आभा से प्रकाशमान होता है। 

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal) 

आज के दिन कन्या राशि के जातक या जातिका काम समय पर पूरा करने के लिए आपको महत्वपूर्ण चीजों पर ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी। आप बच्चों को बाहरी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। यदि संभव हो तो बड़े वित्तीय लेन-देन को एक और दिन के लिए टाल दें। आप अपने लव पार्टनर की भावनात्मक ब्लैकमेलिंग के आगे समर्पण न करें। अपने शरीर का ध्यान दें नशा और खानपान पर नियंत्रण आपको स्वस्थ रखेगा। आप दूसरों की आलोचना करने से बचने का संकल्प लें।

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – उगते सूर्य को तांबे के लोटे में गंगा जल में जल मिलाकर उसमे रोली अक्षत और लाल पुष्प डालकर गायत्री मंत्र का मानसिक जप करते हुए अर्घ्य दें लाभदायक रहेगा। 

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal) 

आज के दिन तुला राशि के जातक या जातिका कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। अपने लक्ष्य को सही समय पर पूर्ण कर लेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा आज शाम को घूमने जायेंगे किसी रंगारंग कार्यक्रम का आनंद भी लेंगे। आज आपको कई स्रोतों से धन आगमन का संकेत दिख रहा है। आज अपने प्रेमी संग किसी पार्क में बैठकर घंटों बाते करेंगे। वजन कम करने की कोशिश में आप सभी प्रकार की चीनी और तले हुए स्नैक्स से दूरी बनाए रखें। आज आपसे शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ आपकी सभी मनोकामना पूर्ण कर देगा। 

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal)  

आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक या जातिका कार्य को पूरा करने के लिए खुद पर बहुत अधिक दबाव न डालें। बच्चों के साथ कठोरता से व्यवहार करने से बचें क्योंकि इससे न केवल उन पर बहुत दबाव पड़ेगा बल्कि आपके बीच दूरियाँ भी बढ़ेंगी। आप केवल आवश्यक वस्तुओं पर ही निवेश करें। आज आप गाड़ी की सर्विस करवाने जायेंगे। विदेश जाने का प्रयास करने वालों की आज विदेश जाने के लिए फ्लाइट है। आज अपने प्रेमी को सपने में देखेंगे। मानसिक दृढ़ता बढ़ाने के लिए खुद को शारीरिक रूप से फिट रखें। ख़ुद को स्वयंसेवी कार्य से जोड़ने का प्रयास करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – भगवा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सूर्य नमस्कार करिए आपको ऊर्जा मिलेगी साथ में स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal)  

आज के दिन धनु राशि के जातक या जातिका को एक ऐसे संगठन में काम करने का अवसर मिलेगा जो उत्साह और चुनौतियों का एक आदर्श मिश्रण प्रदान करेगा। आपके पिता का संवादहीन और असहानुभूतिपूर्ण रवैया आपको थोड़ा निराश कर सकता है। एक नया वित्तीय सौदा संपन्न होने की संभावना है जिससे नए धन के आगमन का मार्ग प्रशस्त होगा। आपकी मुलाकात उस व्यक्ति से होने की संभावना है जिसके साथ आप अपना दिल, आत्मा और सबसे बढ़कर जीवन साझा करना चाहेंगे। आप खुद को ऊर्जावान बनाने और तनावमुक्त करने के लिए आराम करेंगे आज देर तक नींद लेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आप गेहूं का दान करें इससे आपकी प्रगति होगी और आप सामाजिक रूप से मजबूत होंगे। 

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal)  

आज के दिन मकर राशि के जातक या जातिका का उत्कृष्ट बातचीत का तरीका दूसरों पर बढ़त बनाए रखने में मदद करेगा। आज आपकी माँ का समय पर सहयोग बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। आज रुपए का लेनदेन न ही करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आज शाम को कोई बात जो आपको मानसिक रूप से परेशान करेगी। आप अपने प्यार को प्रसारित न होने दें। खान-पान में थोड़ा सा संयम आपको पेट की समस्याओं से बचाएगा। अनुभवी व्यक्तियों के साथ भविष्य के लक्ष्यों पर चर्चा करने से आपको लाभ होगा। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग –  बैंगनी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान करने से आपको एक अलग एहसास होगा और दिनभर ऊर्जावान बने रहेंगे। 

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal)  

आज के दिन कुंभ राशि के जातक या जातिका का आलसी या शांतचित्त रवैया सफलता के मार्ग में बाधक बनेगा। माता-पिता का मार्गदर्शन प्रयासों को दिशा देने में काफी मदद करेगा। अपरंपरागत स्रोतों से धन लाभ होगा। रोमांस में आपके कई सपने सच होने की संभावना है। मधुमेह के मरीज आज से ही नियमित रूप से टहलने की आदत डालें। आप नियमित रूप से प्रशंसा प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। सैनिक या पुलिस की नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों को आज विशेष कुछ पाठ पढ़ने से परीक्षा में लाभ होगा। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – मैजेंटा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सूर्य देव को जल अर्पित करते समय उसमें एक मुट्ठी काले तिल मिलाकर  अर्घ्य दें इससे आत्मा, शरीर और मन पूरी तरह से शुद्ध हो जाता है। साथ ही सूर्य देव की कृपा से सुरक्षा और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal)

आज के दिन मीन राशी के जातक या जातिका छुट्टी के कारण देर तक सोएंगे और दोपहर बाद कहीं घूमने निकल जायेंगे। व्यापार करने वाले अपने कार्यक्षेत्र में मुस्तैद रहेंगे। परिवार के साथ एक पार्टी में जाने का मौका मिलेगा जहां आप सभी पुराने रिश्तेदारों से मिलेंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग से रुपया मिलेगा। प्यार के मामले में स्वतंत्र और स्पष्ट चर्चा से बंधन मजबूत होगा। धूम्रपान करने वाले लोग इसकी लत छोड़ने के बारे में गंभीरता से सोचें। आप उन लोगों के बारे में जरूर विचार करेंगे और समय पड़ने पर उनकी मदद भी करेंगे जो आपकी समय पर मदद किए हैं। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – गहरा पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – किसी मंदिर में तांबे का लोटा दान करिए इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

ये भी पढ़ें- 

वार्षिक राशिफल 2024 | Yearly Horoscope 2024

साप्ताहिक राशिफल- 28 जनवरी से 3 फरवरी, 2024