15 February, 2024 Ka Rashifal: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (15 February, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

15 February Ka Rashifal: आज का राशिफल जानने की इच्छा हर किसी को होती है। ऐसे में VAMA के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) लेकर आए हैं। आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।  

तो आइए, सबसे पहले आज का पंचाग (Aaj Ka Panchang) जान लेते हैं।

आज माघ मास शुक्ल पक्ष की तिथि षष्ठी, दिन गुरुवार, नक्षत्र अश्विनी, योग शुक्ल, करण तैतुल तदोपरांत गर है।  आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 12:11 PM से 12:58 PM तक और राहुकाल 01:59 PM से 03:22 PM तक रहेगा।

आइए अब जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (15 February, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 15 February, 2024) 

आज के दिन मेष राशि वाले दबाव में कार्य करते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। परिवार में नए वाहन की खरीददारी होने से प्रसन्नता का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप खुश और प्रसन्नचित महसूस करेंगे। लव पार्टनर के साथ मोबाइल से देर तक बातें करेंगे। रोग से मुक्त होंगे और अपने आप को स्वस्थ महसूस करेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग – बैंगनी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गुरुदेव की कृपा बनी रहे इसलिए आप ॐ बृं बृहस्पत्ये नमः के मंत्र का जप करते रहिए। 

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 15 February, 2024) 

वृष राशि वाले आज अपने काम के लिए भाग दौड़ करते रहेंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे उतनी सफलता नहीं मिलेगी। पारिवारिक विवाद को बातचीत के तरीके से हल करने का प्रयास करेंगे। आज आप इंश्योरेंस पालिसी में निवेश करेंगे जिससे टैक्स सेविंग भी होगी और लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा। आपका लव पार्टनर आपके लिए लकी साबित होगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अपने कार्यक्षेत्र में बहुत ज्यादा मेहनत करेंगे।

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आपको रामचरितमानस का पाठ करना चाहिए जिससे सुख समृद्धि मिले। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 15 February, 2024) 

आज के दिन मिथुन राशि वाले अपने काम में नई तकनीक का प्रयोग करेंगे और सफलता अर्जित करेंगे। व्यापार में नए अनुबंध हो सकते हैं जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में आपको महत्त्व न मिलने के कारण थोड़ा चिंतित महसूस करेंगे। आपको आज कई वर्षों का दिया हुआ उधार रूपया वापस मिलेगा। प्रेम संबंध में मधुरता आपके मन को प्रसन्न रखेगी। सामाजिक स्तर पर आप अपने को मजबूत स्तिथि में रखने का प्रयास करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – गुरु के तांत्रिक मंत्र का जप ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः करने से आय, सम्मान पद – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 15 February, 2024) 

आज के दिन कर्क राशि वाले अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम को करेंगे। व्यापार के प्रचार के लिए किसी कंपनी से अनुबंध करेंगे। पिता के द्वारा आपको आर्थिक मदद मिलेगी जिससे आपके कई काम बनेंगे। आर्थिक मजबूती होगी साथ ही धन आगमन की स्थिति में तेजी से सुधार होगा। आपका किसी दूसरे से बात करना लव पार्टनर को अच्छा नहीं लगेगा जिस कारण से दोनों के बीच नोक झोंक होगी। कुछ लोग वात रोग से पीड़ित रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर से निकलते समय सूर्य के मंत्र ॐ घृणि: सूर्याय नमः का जप करते हुए जाएं धन संबंधी सभी काम में सफलता मिलेगी। 

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 15 February, 2024)  

आज के दिन सिंह राशि वाले अपनी टीम के साथ ऑनलाइन माध्यम से मीटिंग करेंगे और लक्ष्य प्राप्ति कैसे हो इस चर्चा करेंगे। पार्टनरशिप के द्वारा जो काम किया जा रहा है उसमें जांच की जरूरत है। पारिवारिक सदस्यों की अनबन तनाव का रूप ले सकती है। किसी संदिग्ध योजना में धन का निवेश न करें नहीं तो नुकसान होगा। लव पार्टनर आपके लिए कई जोखिम उठाने का वादा करेगा। कमर दर्द के कारण कुछ लोग काफी परेशानी महसूस कर रहे हैं 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज के दिन मंदिर में गूगल की धूप अर्पित करके दुर्गा चालीसा का पाठ करें आपका दिन मंगलकारी होगा। 

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 15 February, 2024) 

आज के दिन कन्या राशि वाले अपने वाक्पटुता के कारण अपने उत्पाद की बिक्री बढ़ाएंगे। पारिवारिक जिम्मेदारी निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। आप कोई बड़ा कार्य करने के लिए लोन लेने का प्रयास करेंगे। किसी तीसरे व्यक्ति का हस्ताक्षेप प्यार में खटास पैदा कर रहा है। सामाजिक रूप से आपकी छवि बड़ी मजबूत बना रही है। मित्रों के साथ अनबन ना हो इसलिए आप थोड़ा मौन ही रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं पैर में चोट लगने का योग बन रहा है। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग –   हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – धन प्राप्ति के लिए नवार्ण मंत्र ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे का जप करें। 

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 15 February, 2024) 

आज के दिन तुला राशि वाले जो प्रॉपर्टी खरीद बिक्री का काम करते हैं उनकी कोई प्रॉपर्टी बिकेगी जिससे उनको मजबूत धन प्राप्त होगा। आप अपने मकान का निर्माण करवा सकते हैं। परिवार में सभी सदस्यों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जो शेयर मार्केट में निवेश करते हैं वह आज फ्यूचर ऑप्शन में भी निवेश करें अच्छे रिटर्न मिलेंगे। आज आप अपनी उम्र से ज्यादा महिला या पुरुष की तरफ आकर्षित होंगे। 

आज का लकी नम्बर – 18

आज का लकी रंग – गुलाबी भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – स्वच्छ कपड़ा धारण करके उसमें इत्र जरूर लगाए आपका दिन शुभ होगा। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 15 February, 2024)  

आज के दिन वृश्चिक राशि वाले अपने कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के द्वारा विरोध का सामना करेंगे। बच्चों के उद्दंडता के कारण घर का माहौल तनाव पूर्ण रहेगा। मोबाइल पर आप किसी को बैंकिंग जानकारी साझा ना करिएगा नहीं तो आर्थिक नुकसान होता हुआ दिख रहा है। लव लाइफ में आपका संबंध अपने लव पार्टनर से मजबूत होगा। शत्रु आप पर विजय प्राप्त करने के लिए कोई नई रणनीति बनाएंगे। बिना मतलब ज्यादा बोलने से बचकर अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा खराब होने की संभावना है। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर में तुलसी का पेड़ लगाए, उसकी सेवा और पूजा करें शाम को घी का दीपक जलाएं नकारात्मकता दूर होगी। 

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 15 February, 2024)  

आज के दिन धनु राशि वाले अपने कार्यस्थल पर कार्य कुशलता का परिचय देंगे। आपके करियर में सफलता के लिए नए अवसर मिलेंगे। यदि आप नई जॉब खोज रहे हैं तो आज बहुत उचित दिन है सफलता मिलेंगी। परिवार में सभी लोग वैवाहिक कार्यक्रम में किसी रिश्तेदार के यहां जाएंगे। धन आगमन के रास्ते बनेंगे। आप अपने रुपए का निवेश म्युचुअल फंड में करें अच्छा रिटर्न मिलेगा। अपने गुस्से पर कंट्रोल करिए और ज्यादा तनाव न लीजिए। आप स्वस्थ रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता रहे शाम को मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 15 February, 2024)  

आज के दिन मकर राशि वाले काम को समय पर पूरा करने के लिए बहुत व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में यदि आप सामंजस्य नहीं बैठा पा रहे हैं तो अपनी आदत में बदलाव करिए। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनी रहे इसके लिए आपको प्रयास करना पड़ेगा। खर्च बढ़ेगा धन आगमन की स्थिति कमजोर रहेगी। मधुर शब्दों का प्रयोग लव पार्टनर के साथ संबंधों को मजबूत करेगा। कुछ लोग सर दर्द या माइग्रेन से परेशान रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग –  ग्रे 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – शनि ग्रह से पीड़ित होने के कारण जो भी नकारात्मकता चल रही है उसकी शांति के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 15 February, 2024)  

आज के दिन कुंभ राशि वाले अपने व्यवसाय में नई तकनीक को अपनाने और आधुनिक प्रणालियों को लागू करने से निर्धारित उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। माता-पिता का मार्गदर्शन आपको आंतरिक शक्ति का एहसास करने और वास्तविक संभावनाओं को जानने में मदद करेगा। आपका निवेश आज अच्छा रिटर्न नहीं दिलापाएगा। लव पार्टनर से आज अचानक मुलाकात होगी। हृदय रोगी आप उच्च वसायुक्त, मसालेदार और जंक फूड का प्रयोग करने से बचें। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – काले कपड़े में 800 ग्राम लकड़ी का कोयला और एक नारियल रखकर अपने ऊपर सात बार उतार के नदी में प्रवाहित कर दें, आपके सभी काम बनेंगे। 

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 15 February, 2024) 

आज के दिन मीन राशि वालों को कार्य में सफलता के लिए आत्ममंथन की आवश्यकता होगी। बच्चे घरेलू माहौल में खुशियाँ भर देंगे। संदिग्ध वित्तीय योजना में अपनी मेहनत का धन निवेश न करें नहीं तो आर्थिक नुकसान हो जाएगा। प्यार में लव पार्टनर से मुलाक़ात आपको दिनभर ख़ुशमिज़ाज बनाए रखेगी। खान पान संबंधी प्रतिबंधों का पालन करना न भूलें। किसी की मदद करते समय ईमानदार रहें और टू-द-प्वाइंट दृष्टिकोण अपनाएं। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – भगवा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – हनुमान चालीसा का पाठ करने से आपके सभी काम बनेंगे।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, राशिफल और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।