Shukra Gochar 2024: 13 जून को शुक्र करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों के लोग होंगे मालामाल

13 June 20204: 13 जून को हो रहा है, जीवन में एश्वर्य देने वाले शुक्र का राशि परिवर्तन। शुक्र के राशि परिवर्तन से होगा जीवन में खुशियों का सवेरा। प्यार करने वालों को मिलेगा किनारा। धन की होगी बारिश। 

Shukra Gochar 2024: इस वर्ष 13 जून को शुक्र अपने मित्र बुध की राशि में मिथुन में प्रवेश करेंगे, इस गोचर से कई राशियों के लोगों को लाभ मिलेगा, जबकि कुछ राशियों के लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

आइए VAMA के ज्योतिषाचार्य डॉ देव से जानते हैं, शुक्र के राशि परिवर्तन का प्रभाव और शुक्र से जुड़ा विज्ञान

शुक्र ग्रह से जुड़ी जानकारी

ग्रहों में सबसे अधिक चमकीले ग्रह हैं। जिसके प्रभाव से जीवन में चमक बनती है। इनके प्रभाव से किस्मत का सितारा चमकता है। शुक्र ऐसे ग्रह हैं, जो लगभग हर 26 से 28 दिन में अपनी राशि परिवर्त्तन करते हैं। शुक्र के प्रभाव से अर्थव्यवस्था पर बहुत अधिक प्रभाव देखा जाता है।

जीवन में शुक्र के सामाजिक रिलेशन में आने वाले प्रभाव भी देखे जाते हैं। शुक्र के प्रभाव से जीवन में हर तरह की खुशियों का सवेरा होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जीवन में सभी तरह के सुखों का कारक शुक्र ग्रह को माना जाता है। 

शुक्र जीवन में खुशियाँ देने वाले ग्रह हैं। जिसकी कुण्डली में शुक्र उच्च के होते हैं, उसे फर्श से अर्श तक का सफर करवाते हैं। शुक्र ग्रह को जीवन में भोग विलास, सुख, कला, साहित्य, एश्वर्य, भोग आदि का कारक माना जाता है। शुक्र का अपनी वृष राशि से धन भाव में आना वृष राशि वालों को मालामाल करेगा। तुला राशि से भाग्य भाव में आना तुला राशि वालों का भाग्य चमकाएंगे।

शुक्र, ज्योतिष और विज्ञान

शुक्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शरीर में ओज का कारक माना गया है। बल का कारक माना गया है, और पुष्टि का कारक माना गया है। शुक्र ग्रह को शरीर में वीर्य का कारक भी माना गया है। शुक्र के रस को खट्टे के रूप में स्वीकार किया गया है। शुक्र को ही इन्सुलिन पैदा करने के कारक तत्व के रूप में जाना जाता है। अगर कुंडली में शुक्र की स्थिति ठीक हो तो शुगर जैसे गम्भीर रोग से बचा जा सकता है।

आज भी हम देखते हैं, खान पान में खट्टे के रूप में दही जैसी वस्तु का कम प्रयोग हो रहा है, जिसके कारण इन्सुलिन ठीक मात्रा में नहीं बन पाता और शुगर जैसी बिमारियों का सामना करना पड़ता है।

वहीं हम आज से 20 साल पहले की बात करें तो खान पान की व्यवस्था में दही लस्सी जैसी वस्तु की मात्रा लेते रहने से ऐसे शुगर जैसे रोगों का अभाव था। इस तरह विज्ञान की दृष्टी से भी शुक्र ग्रह का प्रत्यक्ष प्रभाव देखा जा सकता है।

वृष राशि

वृष राशि वालों के लिए पहले से समय अच्छा चल रहा था। शुक्र के राशि परिवर्तन से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। जिससे घर में शांति और खुशियों का आना तय है। कुछ ऐसे परिवर्तन देखने को मिलेंगे जिस से आपके जीवन में आपको काम की अधिकता देखने को मिलेगी। जो लोग निजी व्यापार करते, उन्हें उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग जीवन में उन्नति की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनके लिए समय और भाग्य दोनों अनुकूल होने वाले हैं। इस समय में आपको सिर दर्द जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ विवाद हो सकता है। महीने का अंत थोडा कष्ट कारक हो सकता है। परिवार के साथ समय बिताएं। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन शुभ फल देने वाला साबित होगा। इस समय में आपको एश्वर्य की प्राप्ति होगी। शुक्र के शुभ प्रभाव से आपके लिए उन्नति के अवसर बनेंगें। इस समय में जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं, उन्हें इस समय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। अगले एक महीने के मध्य में आपको थोड़े कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। शेयर मार्किट से आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र के राशि परिवर्त्तन करने से बहुत शुभ फल प्राप्त होगा। शुक्र आपके लग्न से दशम भाव में आने से आपको रोगगार से जुडी सभी समस्याओं का समाधान देखने को मिलेगा। जो युवा रोजगार के लिए परेशान थे, उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग तरल पदार्थों से जुड़े व्यापार में लगे हैं, उन्हें उन्नति प्राप्त होगी। जो विद्यार्थी IT के फिल्ड से जुड़े हैं, उन्हें उन्नति के लिए विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे। 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। इस समय में आपके जीवन में बहुत से बदलाव देखने को मिलेंगे। इस समय में आपको भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। इस समय में आपके लिए ऐसे अवसर प्राप्त होंगे जिनके लिए आप काफी समय से प्रतीक्षा कर रहे थे। जो लोग शुगर जैसी बीमारी से पीड़ित थे, उन्हें बीमारी से निजात मिलेगी। तुला राशि वालों के लिए इस समय में नेतृतव करने के अवसर मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में ख़ुशी और उत्सव का माहौल बना रहेगा। 

Download the VAMA App – Online Pujas, Chadhava, Darshan & Horoscope!