13 February, 2024 Ka Rashifal: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (13 February, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा...

13 February, 2024 Ka Rashifal: आज का राशिफल जानने की इच्छा हर किसी को होती है। ऐसे में VAMA के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) लेकर आए हैं। आज के राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।  

तो आइए, सबसे पहले आज का पंचाग (Aaj Ka Panchang) जान लेते हैं। 

आज माघ मास शुक्ल पक्ष की तिथि चतुर्थी, दिन मंगलवार, नक्षत्र उत्तराभाद्रपदा, योग साध्य, करण विष्टि(भद्रा) तदोपरांत बव है। आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 12:13 PM से 12:58 PM तक और राहुकाल 03:22 PM से 04:45 PM तक रहेगा।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

आइए, अब सभी राशियों के लिए आज का राशिफल (13 February, 2024 Ka Rashifal) जानते हैं।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal,13 February, 2024) 

आज के दिन मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र पर बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है कोई ऐसी बात होगी जो मानसिक रूप से परेशान करेगी। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी कोई परिवर्तन नहीं होगा। आज पैसे का लेनदेन और किसी आर्थिक योजना में निवेश करने से पहले सब कुछ जांच लें। प्रेम संबंधों में मजबूती रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है किसी कारण से डॉक्टर या हॉस्पिटल के पास जाना पड़ेगा। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –हनुमान चालीसा पढ़कर दिन की शुरुआत करें शुभ होगा। 

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal,13 February, 2024) 

आज के वृष राशि वाले अपने काम को सही तरीके से करेंगे और सफल होंगे। परिवार सहित आप किसी वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी धन आगमन की स्थिति बन रही है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी प्रेमी के साथ शाम को समय बिताएंगे। मित्रों के साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं दिख रही है।

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर से निकलते समय हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर निकले शुभ होगा। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal,13 February, 2024) 

आज के दिन मिथुन राशि वाले किसी नए काम को कर सकते हैं या पुराने कार्य में ही आपको अच्छी सफलता मिलेगी। बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी चल रही है जिस कारण से पूरे परिवार में तनाव बना हुआ है, जल्द आराम मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले मार्केट की स्थिति को समझ ले तभी निवेश करें। लव पार्टनर के साथ आज आप बहुत खुश रहेंगे। मित्रों के साथ अनबन ना हो इसलिए बोलने से पहले थोड़ा ध्यान रखें। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज किसी शुभ काम पर निकलने से पहले श्री राम वंदना करते हुए घर से निकले आपका काम बनेगा। 

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal,13 February, 2024) 

आज के दिन कर्क राशि वाले अपने काम के प्रति थोड़ा लापरवाह रहेंगे और कार्य को टाल भी सकते हैं। परिवार में जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध रहेंगे मधुरता रहेगी आपस में एक दूसरे का सहयोग भी करेंगे। आज आपका निवेश अच्छा रिटर्न देगा धन की मजबूती होगी। लव पार्टनर के साथ मधुर संबंध होंगे आप दोनों के विवाह की बात भी आज बन सकती है। कुछ लोग कमर दर्द से पीड़ित रहेंगे और जॉइंट पेन भी पीड़ा का कारण बनेगा। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज के दिन घर से निकलते समय श्री राम स्तुति करते हुए घर से निकले आपका दिन शुभ होगा। 

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal,13 February, 2024)  

आज के दिन सिंह राशि वालों का कार्यक्षेत्र में किसी पुरानी बात को लेकर सहकर्मी से अनबन रहेगी। उच्च अधिकारियों से संबंध मजबूत रखें नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। बच्चे अपनी पढ़ाई मन लगाकर करेंगे यह देखकर आज आपको खुशी महसूस होगी। आज आप शेयर मार्केट में निवेश करिए निश्चित धन लाभ होगा धन आगमन की स्थिति मजबूत दिख रही है। बाहर आप आज किसी से उलझे नहीं, नहीं तो मानसिक पीड़ा महसूस करेंगे रात में सुकून की नींद नहीं आएगी। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर से निकलते समय आज आप हनुमान जी का दर्शन मंदिर में करते हुए निकले आपकी रक्षा होगी। 

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal,13 February, 2024) 

आज के दिन कन्या राशि वालों की कार्य के प्रति  सजगता और सीखने की प्रवृत्ति कार्य स्थल पर सफलता दिलाएगी। पारिवारिक स्थिति में मजबूती रहेगी माता-पिता का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। किसी कार्य के लिए आप लोन ले सकते हैं या किसी से कर्जा ले सकते हैं। लव पार्टनर के साथ आज खुश रहेंगे और उनके साथ कहीं घूमने भी जाएंगे। जो लोग लेखन के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनको किसी समारोह में सम्मानित किया जाएगा। आज आप किसी की मदद करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग –   हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आपको श्री हनुमत स्तवन करना चाहिए हनुमान जी की स्तुति से आपके सभी काम बनेंगे। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal,13 February, 2024) 

आज के दिन तुला राशि वाले अपनी महत्वाकांक्षा को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। परिवार में बड़ों की और माता-पिता की बात माने यह आपके हित के लिए सदैव सोचते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा आपकी कोई पुरानी फिक्स डिपोजिट का समय पूरा होगा, जिससे धन प्राप्ति होगी। आपकी व्यक्तित्व और सुंदरता से लोग आकर्षित होंगे और प्रेम में भी मजबूती रहेगी। मौसम बदलने से सर्दी जुकाम बुखार हो सकता है स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – हल्का ग्रे 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर से निकलते समय हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर निकले शुभ होगा। 

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal,13 February, 2024)  

आज के दिन वृश्चिक राशि वाले कार्यस्थल पर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अपनी टीम के साथ काम करेंगे। परिवार में सभी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने के कारण आज किसी वस्तु की खरीदारी करेंगे। आज आप अपने लव पार्टनर को कोई कीमती गिफ्ट भेंट करेंगे। कुछ लोग फेफड़ा इन्फेक्शन से परेशान रहेंगे किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – हल्का लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करिए आपका दिन शुभ होगा और आपके सभी काम बनेंगे। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal,13 February, 2024)  

आज के दिन धनु राशि वाले अपने काम को बहुत तेजी से निपटाएंगे। कार्यस्थल पर आपको तर्क वितर्क में नहीं पड़ना है नहीं तो विवाद हो सकता है। परिवार में स्थिति सामान्य रहेगी खुशी का माहौल रहेगा। आप आज किसी की पैसे से मदद करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए आप पार्ट टाइम काम भी कर सकते हैं। लव लाइफ में आपके लव पार्टनर के साथ मधुर संबंध रहेंगे। माता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रहेगी। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  श्री राम वंदना करिए आपके सभी काम बनेंगे। 

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal,13 February, 2024)  

आज के दिन मकर राशि वाले अपने काम में जल्दबाजी न करें धैर्य बना कर रखें सफलता निश्चित मिलेगी। परिवार में किसी को ज्यादा समझाने का प्रयास ना करें नहीं तो तनाव बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा आपके द्वारा निवेश किया हुआ रुपया अच्छा रिटर्न देगा। लव पार्टनर के साथ शाम को किसी शॉपिंग मॉल में घूमने जाएंगे। कुछ लोग सर दर्द की पीड़ा के कारण परेशान रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 14

आज का लकी रंग – फिरोजा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आप शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करें आपके काम में सफलता मिलेगी। 

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal,13 February, 2024)  

आज के दिन कुंभ राशि वाले कार्यक्षेत्र में चुनौती पूर्ण स्थिति का सामना करेंगे आपको नए अवसर भी मिल सकते हैं यदि आप बदलाव के बारे सोच रहे हैं। माता का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से परिवार में तनाव की स्थिति बनी रहेगी। शेयर मार्केट या कमोडिटी मार्केट में आज आप दोपहर बाद निवेश करें धन लाभ होगा। लव पार्टनर के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं दुर्घटना होने का संकेत मिल रहा है।

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आप दिन की शुरुआत बजरंग बाण का पाठ करके करिए सफलता मिलेगी। 

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal,13 February, 2024) 

आज के दिन मीन राशि वाले अपने कार्य को  सकारात्मकता के साथ करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। परिवार में मेहमान के आने से खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक संपन्नता आपको भौतिक सुख संबंधी वस्तु की खरीददारी करायेगी। आपका प्रेमिका से संबंध मजबूत होगा इस संबंध को आप विवाह में बदलने का प्रयास करेंगे। कुछ लोग अनावश्यक चिंता के कारण अवसाद में है उनको ध्यान और योग करना चाहिए। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – भगवा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – शनि की साढेसाती चलने के कारण आपको जो भी परेशानी आ रही है इसकी शांति के लिए आप सुंदरकांड का पाठ करें सब ठीक हो जाएगा।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, राशिफल और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।