Dhanteras 2024: धनतेरस पर क्या खरीदें, क्या ना खरीदें, यहां जानिए

धनतेरस के दिन नए बर्तन, आभूषण और भगवान की मुर्तियां खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही ऐसी भी कुछ वस्तुएं जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदना अशुभ माना गया है।

Dhanteras 2024: इस वर्ष धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर, दिन मंगलवार को पड़ रहा है। यह त्योहार दिवाली के दो दिन पहले मनाया जाता है। इसे धनत्रियोदशी भी कहते हैं। 

मान्यता है कि इस दिन धन और आयुर्वेद के देवता धंवंतरि और मां लक्ष्मी जी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही घर में धन-धान्य की कमी कभी नहीं होती है। 

VAMA द्वारा आयोजित धनतेरस पूजा में भाग लें

घर-परिवार में सुख-समृद्धि और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए वामा द्वारा आयोजित होने वाली धनतेरस पूजा में भाग लें और जीवन को सफल बनाएं।

धनतेरस के दिन नए बर्तन, आभूषण और भगवान की मुर्तियां खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही ऐसी भी कुछ वस्तुएं जिन्हें धनतेरस के दिन खरीदना अशुभ माना गया है, जिसे कदापि नहीं खरीदनी चाहिए।

तो आइए यहां जानते हैं, धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए (dhanteras me kya kharidna chahiye 2023) और क्या नहीं खरीदना चाहिए। 

Dhanteras 2023

सबसे पहले धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए, जान लेते हैं। 

खरीदें ये 9 चीजें, होगी धनवर्षा

धनतेरस (Dhanteras) के दिन बर्तन, दीपक, झाड़ू, कुबेर यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र, नमक जैसे वस्तुओं की खरीददारी बेहद शुभ माना गया है। 

इन वस्तुओं के साथ भगवान धन्वंतरि, देवी लक्ष्मी एवं कुबेर देव की पूजा करने से घर धन-धान्य से भरा रहता है और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। 

1. बर्तन (Pots)

शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि अपने हाथों में अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन बर्तनों को खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इन बर्तनों को खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है। 

अतः आप भी इसदिन अपनी क्षमता के अनुसार, मिट्टी, पीतल, तांबे, चांदी-सोने के बर्तन जरूर खरीदें। 

2. गणेश और लक्ष्मीजी की प्रतिमाएं (Statue of Lord Ganesha and Lakshmi)

धनतेरस के दिन देवी-देवताओं की मुर्तियों और तस्वीरों को खरीदना काफी शुभ माना जाता है। धनतेरस के दो दिन बाद दिवाली पर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा होती है। इस पूजा के लिए इन मूर्तियों की खरीदारी धनतेरस के दिन ही कर लेनी चाहिए। 

3. कुबेर यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र (Kuber Yantra and Mahalakshmi Yantra)

घर में कुबेर यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र रखना बेहद ही शुभ माना जाता है। अतः धन के देवता कुबेर और देवी लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस के दिन कुबेर यंत्र और महालक्ष्मी यंत्र को खरीद सकते हैं। 

दीपावली के दिन इन यंत्रों को विधि-विधान से पूजा करके पीले रंग में बांधकर घर की तिजोरी में रख दें, इससे भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी जी बेहद प्रसन्न होती हैं। 

4. दीपक (Diya/Lamp)

दिवाली प्रकाश का त्योहार है इस दिन दियो यानी दीपक जलाकर भगवान श्रीराम का स्वागत किया जाता है। साथ ही धनतेरस का पर्व इसलिए भी खास है क्योंकि यह एकमात्र पर्व है जिसमें यमराज देवता की पूजा होती है और घर के बाहर यम दीप प्रज्वलित किया जाता है। 

अतः आप इस दिन दीपक खरीदकर, यमदेव को प्रसन्न करने के लिए यम-दीपक अवश्य जलाएं। अतः इसदिन अपनी क्षमतानुसार, 11, 21, 51 या 101 दीपक खरीद लें।

vama app download

5. झाड़ू (Broom)

हमारे धार्मिक ग्रंथों में हर पूजा में स्वच्छता और शुद्धता को प्राथमिकता दी गई है। सामान्य रूप से भी अच्छे स्वास्थ्य के लिए साफ-सफाई को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना गया है। इसदिन झाड़ू खरीदकर दीपावली के दिन इसकी पूजा अवश्य करें।

6. धनिया के बीज (Coriander seeds)

धनतेरस पर धनिया के बीज खरीदना भी काफी लाभकारी माना गया है। दीपावली के दिन इन बीजों को पूजा में अर्पित करने के बाद किसी गमले में बो भी सकते हैं। मान्यता है कि अगर इससे स्वस्थ पौधा उपजता है तो यह काफी शुभ संकेत माना जाता है।

7. नमक (Salt)

नमक इस पर्व पर खरीदी जाने वाली सबसे आसानी से मिलने वाली चीज़ों में से एक है। नमक को भी खरीदने से आपके घर में सुख-समृद्धि का आगमन होगा।

8. आभूषण (jewelry)

अगर आप आभूषण खरीदने की योजना बना रहे हैं तो धनतेरस इसके लिए सबसे शुभ दिन है। मान्यता है कि इस दिन खरीदी जाने वाली चीज़ों में कई गुना वृद्धि होती है। 

इसलिए इस दिन को कीमती वस्तुओं की खरीददारी के लिए काफी शुभ माना जाता है। आप भी अपनी क्षमता के अनुसार इस दिन सोने-चांदी के आभूषण खरीद सकते हैं। 

9. सोने-चांदी के सिक्के (gold and silver coins)

दीपावली की पूजा में सोने-चांदी के सिक्के रखने का विशेष महत्व होता है। इसलिए आप धनतेरस पर ही सोने-चांदी के सिक्के खरीद कर घर में ला सकते हैं। इन्हें भी दीपवली की पूजा में देवता कुबेर के रूप में स्थापित किया जाता है।

इन वस्तुओं की खरीददारी निश्चित रूप से आपके लिए धनतेरस पर्व को अत्यधिक मंगलकारी बनाएंगी। लेकिन इसदिन जो कुछ भी खरीदें, उसे सच्चे मन और अपने सामर्थ्य से ही खरीदें। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं। 

आइए, अब जान लेते हैं, धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए।

vama puja

धनतेरस के दिन भूलकर भी ना खरीदें ये 5 चीजें, माना जाता है अशुभ

1. लोहे की चीज (iron thing)

धनतेरस के दिन लोहे की कोई भी वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए। मान्यता है कि इससे भगवान शनिदेव नाराज होते हैं। 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लोहे को शनिदेव का कारक माना जाता है। साथ ही धनतेरस पर लोहा खरीदने से धन कुबेर की कृपा नहीं होती है। 

2. एल्यूमिनियम का सामान (aluminum accessories)

एल्युमिनियम पर राहु का प्रभाव होता है। इसे दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है। अतः धनतेरस के शुभ त्योहार पर एल्यूमिनियम की कोई भी नई चीज खरीदने से बचना चाहिए। 

3. नुकीली या धारदार चीज 

धनतेरस के दिन धारदार वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची, पिन, सूई या कोई धारदार सामान खरीदने से बचना चाहिए। 

इस दिन नुकीली चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। धनतेरस के दिन इन चीजों को खरीदने से घर में कंगाली आ सकती है। 

4. प्लास्टिक का सामान  

धनतेरस के दिन प्लास्टिक की बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। प्लास्टिक के सामान से घर में बरकत नहीं आती है। इसलिए धनतेरस के दिन प्लास्टिक का कोई भी सामान बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए। 

5. कांच के बर्तन 

कांच का संबंध राहु से होता है, इसलिए धनतेरस के दिन कांच खरीदने से बचना चाहिए। इसदिन कांच खरीदने से घर में बरकत की जगह मुश्किलें आ सकती हैं। इसलिए धनतेरस के दिन कांच की कोई भी चीज ना खरीदें।

ये तो थी, धनतेरस पर क्या खरीदें, क्या ना खरीदें, जानिए पूरी लिस्ट। ऐसे ही सनातन धर्म की अन्य व्रत-त्योहारों की जानकारी के लिए वामा ऐप (vama app) से जुड़े रहें।

वामा के माध्यम से पूजा बुक करें।