Chhath Puja 2023: छठ पूजा शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

छठ का त्योहार (Chhath puja) पूरे 4 दिनों बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस वर्ष छठ का महापर्व 19 नवम्बर 2023, दिन रविवार को पड़ रहा है।

Chhath Puja 2023: छठ पूजा, भगवान सूर्य को समर्पित एक महत्वपूर्ण त्योहार है। खास तौर से यह त्योहार बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में विशेष रूप मनाया जाता है। लेकिन धीरे-धीरे यह त्योहार पूरे भारत में मनाया जाने लगा है। 

छठ महापर्व के शुभ अवसर पर सूर्य महायज्ञ में भाग लें

घर-परिवार में सुख-समृद्धि और सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए वामा द्वारा आयोजित होने वाली विभिन्न पूजाओं में भाग लें और जीवन को सफल बनाएं।

आपको बता दें, छठ का त्योहार (Chhath festival)  प्राकृतिक सौंदर्य, पारिवारिक सुख-समृद्धि, और संतान की कामना करने के लिए मनाया जाता है। मान्यता है कि जो लोग इस दिन पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान सूर्य की उपासना और ध्यान करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। 

तो चलिए VAMA के इस ब्लॉग में जानते हैं- छठ पूजा 2023 (Chhath Puja 2023) कब मनाया जाएगा और छठ पूजा 2023 की शुभ मुहूर्त क्या है?

आपको बता दें, छठ पूजा का त्योहार (Chhath puja) पूरे 4 दिनों बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया जाता है। इस वर्ष छठ पूजा का महापर्व 19 नवम्बर 2023, दिन रविवार को पड़ रहा है, जिसका प्रारम्भ 17 नवम्बर 2023 से होगा जबकि समाप्ति 20 नवम्बर 2023 को होगी।

1. छठ पूजा का पहला दिन:

इस वर्ष नहाय-खाय 17 नवंबर, 2023, दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। इस दिन सूर्योदय के पहले व्रती महिलाएं और पुरुष नदी में स्नान के बाद नए वस्त्र धारण कर शाकाहारी भोजन ग्रहण करते हैं। इस दिन व्रती के भोजन ग्रहण करने के बाद ही घर के बाकी सदस्य भोजन ग्रहण करने का विधान है।

  • नहाय खाय की तिथि- 17 नवंबर, 2023, दिन- शुक्रवार
  • सूर्योदय 06:45, 
  • सूर्यास्त शाम 05:27 

2. छठ पूजा का दूसरा दिन:

छठ पूजा के दूसरे दिन को खरना कहा जाता है। इस वर्ष खरना 18 नवंबर, 2023, दिन शनिवार को पड़ रहा है। आपको बता दें, इसदिन व्रती पूरे दिन व्रत रहने के बाद शाम को प्रसाद के रुप में मीठा भोजन करती हैं। यह प्रसाद गुड़ और चावल से बनी खीर होती है। आमतौर पर इस प्रसाद को मिट्टी के नए चूल्हे पर आम की लकड़ी से आग जलाकर बनाया जाता है। इस प्रसाद को बड़े ही शुद्धता से बनाया जाता है।

  • खरना की तिथि- 18 नवंबर, 2023, दिन- शनिवार
  • सूर्योदय सुबह 06:46 बजे 
  • सूर्यास्त शाम 05:26 बजे  

3. छठ पूजा का तीसरा दिन:

छठ पूजा का सबसे महत्वपूर्ण तीसरा दिन संध्या अर्घ्य का होता है। इस दिन व्रती नदी या तालाब के घाट पर आकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं। इस दिन टोकरी में फलों, ठेकुआ आदि छठ के प्रसाद अर्घ्य के रूप में सूप को सजाया जाता है। 

छठ पूजा 2023
  • संध्या अर्घ्य की तिथि- 19 नवंबर, 2023, दिन- रविवार
  • सूर्यास्त शाम 05:26 बजे

4. छठ पूजा का चौथा और अंतिम दिन:

छठ पूजा के अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण का होता है। इस वर्ष 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद ही 36 घंटे का व्रत समाप्त होता है। अर्घ्य देने के बाद व्रती प्रसाद का सेवन करके व्रत का पारण करती हैं। 

  • सूर्य को अर्घ्य देने की तिथि- 20 नवंबर, 2023, दिन- सोमवार
  • सूर्योदय सुबह 06:47 बजे
vama puja

यदि आप छठ पूजा का महत्व और पूजा विधि के बारे में जानना चाहते हैं तो वामा के साथ जुड़े रहें और वामा ब्लॉग पढ़ें। 

Download the VAMA App – Online Pujas, Chadhava, Darshan & Horoscope!