Varshik Rashifal 2025 | वार्षिक राशिफल 2025 | VAMA

आइए, VAMA के वार्षिक राशिफल 2025 (Varshik Rashifal 2025) में सभी राशियों के लिए वार्षिक आर्थिक, स्वास्थ्य, करियर, और लव राशिफल जानते हैं।

Yearly Horoscope 2025: आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं!

क्या आप भी भविष्य की योजनाएं पहले बना लेते हैं तो जान लिजिए कैसा रहेगा साल 2025 में आपका व्यापार, परिवार, स्वास्थ्य, करियर… से जुड़ी भविष्यफल 2025

तो आइए, जानते हैं सभी राशियों का वार्षिक राशिफल 2025 (Yearly Horoscope 2025)…

मेष राशिफल 2025 | Mesh rashifal 2025

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की पहली राशि मेष है। मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2025 बहुत ही खास रहने वाला है। 

इस वर्ष मेष राशि के लोगों के लिए करियर और रोजगार के क्षेत्र में कई अवसर मिलेंगे। वहीं स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।  

इस वर्ष मेष राशि वालों के शुरुआती महीने तो बहुत अच्छे रहेंगे। सभी कार्यों में सफलता व्यापार में प्रगति और अनेकों प्रकार से सफलताएं मिलेंगी। 

अधिक पढ़ें-

वृषभ राशिफल 2025 |  Vrishabh rashifal 2025

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की दूसरी राशि वृषभ है। इसके स्वामी शुक्र हैं। वृष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2025 बहुत ही खास रहेगा। यह साल करियर, व्यापार और शिक्षा की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहेगा। 2025 में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

वृषभ राशि के जातक वर्ष 2025 की शुरुआत में संघर्षरत रहेंगे लेकिन यह संघर्ष ज्यादा दिनों तक नहीं चलेगा जल्दी ही बहुत सी चीज अच्छी हो जाएगी। 

अधिक पढ़ें-

मिथुन राशिफल 2025 |  Mithun rashifal 2025 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की तीसरी राशि मिथुन है। इसके स्वामी बुध हैं। जिन्हें ग्रहों में राजकुमार की संज्ञा दी जाती है। 

मिथुन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2025 थोड़ा चुनौती पूर्ण रहेगा। किन्तु करियर व्यापार की दृष्टि से यह साल आपके लिए अच्छा रहेगा। 

यह वर्ष मिथुन राशि के जातकों के लिए थोड़ा चुनौती पूर्ण रहेगा। आप अपने कार्य को बहुत ही जिम्मेदारी के साथ करें। आपकी व्यवहारिकता आपके कार्यस्थल और सामाजिक स्तर पर बहुत काम आने वाली है। 

अधिक पढ़ें- 

कर्क राशिफल 2025 |  Kark rashifal 2025  

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की चौथी राशि कर्क है। इसके स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा को माता की संज्ञा दी गई है। माता से संबंध स्वास्थ्य और माता के सुख का विचार चंद्रमा से किया जाता है। कर्क राशि के जातकों के लिए वर्ष 2025 थोड़ा चुनौती पूर्ण रहेगा।

वर्ष की शुरुआत कर्क राशि वालों के लिए काफी अच्छी रहने वाली है। बेहतर प्लेसमेंट मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नई नौकरी के ऑफर स्पष्ट रूप से मिलने के योग बन रहे हैं। 

अधिक पढ़ें- 

सिंह राशिफल 2025 |  Singh rashifal 2025 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की पांचवीं राशि सिंह है। इसके स्वामी सूर्य हैं। सूर्य को जगत की आत्मा कहा गया है। आत्मबल प्रबल होने में सूर्य की मुख्य भूमिका है। 

इस वर्ष सिंह राशि के जातक की शुरुआत सामान्य रहने वाली है। जैसे-जैसे महीनों की वृद्धि होगी वैसे-वैसे सिंह राशि वालों के भाग्य में वृद्धि होती रहेगी। 

विदेश में जो फंसे हुए हैं या कार्यस्थल पर परेशान हैं उनकी सकुशल घर वापसी होगी। जिनके पारिवारिक जीवन में थोड़ी सी उथल-पुथल चल रही है उसमें भी आराम मिलने का ग्रह योग बन रहा है। 

अधिक पढ़ें- 

कन्या राशिफल 2025 | Kanya Rashifal 2025

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की छठीं राशि कन्या है। इसके स्वामी बुध हैं। बुध वाकचातुर्य, बुद्धिमत्ता और निर्णय लेने की शक्ति को प्रभावित करते हैं। 

युवाओं के जीवन में करियर को लेकर बुध की महत्वपूर्ण भूमिका देखी जाती है। व्यापार को बढ़ावा देने ग्रह बुध ही हैं। इनके प्रभाव को शेयर मार्केट में तेजी और मंदी देखी जाती है। 

कन्या राशि की नव वर्ष की शुरुआत तो धमाकेदार रहने वाली है। नव वर्ष आपके लिए भाग्य के द्वारा खोलेगा। आप अपने जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करेंगे। कई लोगों को राष्ट्रीय स्तर का सम्मान मिलेगा। 

अधिक पढ़ें- 

तुला राशिफल 2025 | Tula Rashifal 2025 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की सातवीं राशि तुला है। इसके स्वामी शुक्र हैं। 

तुला राशि न्याय प्रिय व शांत स्वभाव का प्रतिनिधित्व करती है। तुला राशि वालों के लिए वर्ष 2025 मिलाजुला फल लेकर आ रहा है। इस वर्ष आपको बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

तुला राशि के जातकों को नव वर्ष में नया मकान बनाने का सौभाग्य प्राप्त होगा। जमीनों की रजिस्ट्री कराएंगे। मकान निर्माण करा करके गृह प्रवेश इस वर्ष करेंगे। 

पारिवारिक चल रहे मुकदमों में भी निपटारा होगा। वैवाहिक जीवन में जो भी परेशानी थी उसमें मधुरता आती हुई दिख रही है। 

अधिक पढ़ें-

वृश्चिक राशिफल 2025 | Vrishchik Rashifal 2025

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की आठवीं राशि वृश्चिक है। इसके स्वामी मंगल हैं। मंगल उग्रता और अग्नि तत्व प्रधान ग्रह हैं। मंगल के प्रभाव से संबंधों में गहरा प्रभाव देखा जाता है। नेतृत्व की क्षमता का विकास जन्मकुंडली में मंगल के अच्छी स्थिति में होने से होता है। 

वृश्चिक राशि वालों के लिए वर्ष 2025 का मध्य सभी प्रकार के संबंधों को लेकर बहुत ही कष्टकारी होने वाला है। 

वृश्चिक राशि के जातक इस वर्ष शनि की ढैया से मुक्त होंगे। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बैठने में जो भी परेशानी आ रही थी। सहकर्मी आपकी बात नहीं सुन रहे थे। बॉस से मनमुटाव हो जाता था सब कुछ इस वर्ष सामान्य हो जायेगा। 

अधिक पढ़ें- 

धनु राशिफल 2025 | Dhanu Rashifal 2025

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की नवीं राशि धनु है। इस राशि के स्वामी गुरु हैं। गुरु पृथ्वी के सभी जीव और निर्जीव के लिए प्राण शक्ति का संचार करने वाले ग्रह हैं। 

2025 की शुरुआत गुरु के वक्री होने से होगी। इस वर्ष में गुरु वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। 

धनु राशि पर गुरु की पूर्ण सप्तम दृष्टि होगी। अतः मिथुन राशि में गुरु का गोचर धनु राशि वालों के लिए विशेष फल देने वाला होगा। धनु राशि इस नव वर्ष में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हुए पुनः सितारे की तरह चमकेंगे। 

अधिक पढ़ें- 

मकर राशिफल 2025 | Makar Rashifal 2025 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की दशवीं राशि मकर है। इस राशि के स्वामी शनि हैं। शनि सौर मंडल के दूर के ग्रह होने के कारण सबसे अधिक समय में एक राशि का भोग करते हैं। इसी कारण शनि से मिलने वाले फल बहुत ही देर से मिलते हैं। 

वर्ष 2025 में शनि कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे शनि से मिलने वाले प्रभाव में सभी राशियों पर प्रभाव बदलता दिखाई देगा। मकर राशि वालों की साढ़े साती अंतिम चरण में आने से शुभ समय की शुरुआत होगी। 

मकर राशि के जातक के लिए वर्ष 2025 कई प्रकार के परिवर्तन लेकर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में मजबूती के साथ-साथ धन आगमन की स्थिति भी मजबूत होगी। 

अधिक पढ़ें-

कुंभ राशिफल 2025 | Kumbh Rashifal 2025

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की ग्यारहवीं राशि कुंभ है। इस राशि के स्वामी शनि हैं। कुंभ राशि वालों के लिए शनि के साढ़े साती समाप्ति का काल शुरु होने से वर्ष 2025 विशेष शुभ फल देने वाला सिद्ध होगा। 

कुम्भ राशि के जातक नव वर्ष की शुरुआत में ही अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। बहुत पुराने मुकदमे में न्यायालय का निर्णय आपके पक्ष में आएगा। जिससे आपको बहुत ही मानसिक सुख प्राप्त होगा। आपका सामान चोरी हुआ है, तो इसका खुलासा होगा और चोर भी पकड़ा जाएगा। 

अधिक पढ़ें- 

मीन राशिफल 2025 | Meen Rashifal 2025 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की बारहवीं राशि मीन है। इस राशि के स्वामी गुरु हैं। साल से मध्य में गुरु का राशि परिवर्तन आपके लिए संघर्ष के बाद सफलता देने वाला होगा। 

मीन राशि के जातक की नव वर्ष की शुरुआत शनि के साढ़ेसाती के साथ होगी। कार्यस्थल पर आप अपने सहयोगियों के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करेंगे। 

व्यापार में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। साल की शुरुआत में करियर में नया अवसर प्राप्त होगा। प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ मंच साझा करने का मौका मिलेगा। 

अधिक पढ़ें-

वर्ष 2025 को शुभ बनाने के लिए VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें।  

जैसे- 

  • अपने और अपने प्रियजनों के जन्मदिन पर रुद्राभिषेक पूजा करवाएं
  • नौकरी में रुकावटों और तनाव से मुक्ति के लिए राहु केतु शांति पूजा में भाग लें।
  • प्रत्येक शनिवार शनि साढ़े साती एवं महादशा शांति महायज्ञ कराएं
  • व्यापार की उन्नति के लिए व्यापार वृद्धि महालक्षमी पूजा में भाग लें

आशा करते हैं कि आपके लिए साल 2025 आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए और आपका परिवार खुशहाल रहे। 

यदि आप अपना राशिफल के लिए पर्सनली किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्यों से बात करना चाहते हैं तो आज ही वामा ऐप डाउनलोड करें।   

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!