मकर संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Makar Sankranti 2024

इस वर्ष मकर संक्रांति 15 जनवरी, 2024 को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं।

मकर संक्रांति के दिन स्नान-दान का विशेष महत्व है। इस दिन दान करने से महापुण्य की प्राप्ति होती है।

तो आइए, जानते हैं मकर संक्रांति के दिन पर किन 10 वस्तुओं का दान करना चाहिए।

1- तिल का दान

मकर संक्रान्ति के दिन काले तिल और इससे बनी चीजों को दान करने से पुण्य लाभ मिलता है। ऐसा करने से शनि दोष दूर होता है।

2- खिचड़ी का दान

मकर संक्रान्ति के दिन चावल और काली उड़द की दाल का दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है साथ ही कुंडली में गुरु, सूर्य और चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।

3- गुड़ का दान

ज्योतिष शास्त्र में गुड़ का संबंध गुरु ग्रह से होता है। मकर संक्रान्ति पर गुड़ दान करने पर शनि, गुरु और सूर्य तीनों प्रसन्न होते हैं।

4- नमक का दान

मकर संक्रान्ति पर नमक के दान से अनिष्टों और बुरी ऊर्जाओं का नाश होता है।

5- कंबल दान

मकर संक्रान्ति के दिन किसी गरीब जरूरतमंद को ऊनी कपड़े, कंबल आदि का दान जरूर करना चाहिए।

6- देसी घी का दान

मकर संक्रान्ति के दिन मान-सम्मान, यश और भौतिक सुविधाओं की प्राप्ति के लिए देसी घी का दान किया जाता है।

इस दिन गरीबों को रेवड़ी का दान देने से महापुण्य की प्राप्ति होती है।

7- रेवड़ी का दान

8- नए वस्त्रों का दान

मकर संक्रान्ति पर गरीबों और जरूरमंदों को नए कपड़ों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जातक को हर तरह की बीमारियों से मुक्ति मिलती है।

9- पशु-पक्षियों को भोजन दान

मकर संक्रान्ति के दिन पक्षियों को दाना और भूखे जानवरों को भोजन खिलाना अत्यंत फलकारी माना जाता है।

10- सुहाग सामग्री का दान

मकर संक्रान्ति के विशेष अवसर पर किसी सुहागन स्त्री को सुहाग का सामान अवश्य दान करें।

मकर संक्रांति के दिन किन चीजों का दान करें? राशि के अनुसार जानें…