इस बार 14 जनवरी को मनाई जाएगी लोहड़ी, जानिए पूजा विधि

लोहड़ी एक महत्वपूर्ण त्योहार है। यह त्योहार अपने साथ नई उमीदें और उमंग लेकर आता है। लोहड़ी के पर्व को मुख्य रूप से नई फसल आने की खुशी में मनाया जाता है।

लोहड़ी (Lohri) का पर्व मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के एक दिन पहले मनाया जाता है। इस पर्व को सिख समुदाय बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं।

इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस वर्ष यह पर्व 14 जनवरी को पड़ रहा है। इस दिन लोहड़ी का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 34 मिनट से रात 8 बजकर 12 मिनट तक रहेगा।

ऐसे मनाएं यह त्योहार जानिए, लोहड़ी पूजा विधि (lohri puja vidhi)

इस दिन भगवान सूर्य और अग्नि की पूजा की जाती है। इस दिन घर में पश्चिम दिशा में आग जला लें या आदिशक्ति की प्रतिमा स्थापित कर लें और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

इसके बाद प्रतिमा पर सिंदूर और बेलपत्र चढ़ाएं। भोग में प्रभु को तिल के लड्डू, मूंगफली, रेवड़ी आदि चढ़ाएं। इसके बाद सूखा नारियल लेकर उसमें कपूर डालें।

इसके बाद अग्नि में तिल का लड्डू, मक्‍का और मूंगफली अर्पित करें फिर इसकी 7 या 11 बार परिक्रमा करें।

मान्यता है कि इस दिन भगवान सूर्य देव और अग्निदेवता की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। साथ फसल अच्छी होती है और धन संबंधी समस्याओं का छुटकारा होता है।

ये तो थी, लोहड़ी 2024 की बात। ऐसे ही व्रत त्योहार और शुभ मुहूर्त जानने के लिए VAMA ऐप डाउनलोड करें।