Aaj Ka Rashifal, 28 December, 2023: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

आज का दिन कैसा रहेगा? आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अनुराग पाठक से जानते हैं, आज का राशिफल (28 December ka Rashifal)...

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल 28 दिसंबर, 2023): आज पौष मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन गुरुवार है। आज का शुभ मुहूर्त 11:39 AM से 12:21 PM और राहुकाल 12:00 PM से 1:19 PM PM तक रहेगा। 

आपको बता दें, दैनिक भविष्यफल को ग्रह-नक्षत्र और पंचांग का विश्लेषण करने के बाद तैयार की जाती है। आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 

आपका 2024 कैसा रहेगा?

तो आइए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अनुराग पाठक से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? 

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

Aries Horoscope Today

आज का मेष राशिफल (Today’s Aries Horoscope)

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए विदेश जाने का योग बन रहा है। आप किसी से उधार लिए हैं वो व्यक्ति सबके सामने आपसे उधार लौटाने के लिए कह देगा जिस कारण आपकी मान हानि होगी। कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मी से टकराव हो जायेगा। 

आज किसी भी कार्य को करने के लिए आपको बड़ा कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। परिवार में पत्नी और बच्चों से सुख की प्राप्ति होगी सभी मनोनुकूल व्यवहार करेंगे। प्रेम संबंध में आप दोनो के बीच किसी बात पर झगड़ा चल रहा है। खांसी में आज रात को आराम रहेगा।

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – मटमैला 

Taurus Horoscope Today

आज का वृष राशिफल (Today’s Taurus Horoscope)

आज का वृष राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में बदलाव होने का योग बन रहना। भाइयों के साथ आपके संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है। दैनिक आय में कमी आने की संभावना है। शेयर मार्केट में निवेश धन लाभ दिलाएगा। ऑनलाइन प्लेटफार्म से भी आज लाभ होता हुआ दिख रहा है। पड़ोसियों से झगड़ा हो सकता है बात विवाद से बचें। 

आपके विश्वासपात्र आपकी बुराई करेंगे आपको कलंकित करेंगे। सन्तान से आज आपको सुख प्रसन्नता और सम्मान की अनुभूति होगी। प्रेमिका संग मेल होता हुआ आज दिख नहीं रहा है।

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – हल्का नीला 

Gemini Horoscope Today

आज का मिथुन राशिफल (Today’s Gemini Horoscope)

आज का दिन मिथुन राशी वालों के लिए आपको किसी से प्रेम होता हुआ दिख रहा है या आप किसी के प्रति आसक्त होने वाले हैं। आप वाहन की खरीद कर सकते हैं या कोई भौतिक सुख को पूर्ण करें ऐसी कोई वस्तु खरीदेंगे। शत्रु पर विजय मिलेगी या किसी मुकदमें में आपके पक्ष में आदेश आएगा। 

आप किसी सामाजिक समारोह में सम्मानित हो सकते हैं। अपने व्यापार में कई लोगों को रोजगार देने वाले हैं। आज रोग से छुटकारा मिलने का योग बन रहा है। परिवार में असंतोष का माहौल दिख रहा है। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – गहरा ग्रे 

Cancer Horoscope Today

आज का कर्क राशिफल (Today’s Cancer Horoscope)

आज का दिन कर्क राशी वालों के लिए सभी प्रकार की शारीरिक पीड़ा और रोग से बहुत ज्यादा आराम मिलेगा। प्रेम संबंध में आप आगे बढ़ते हुए रिश्ते मजबूत करने की बात करेंगे। बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण डॉक्टर की सलाह लेंगे। 

आप धार्मिक ज्ञान में वृद्धि के लिए धार्मिक पुस्तक का पाठ करेंगे। व्यापार के काम से आप दूसरे शहर या विदेश की यात्रा करेंगे। कहीं आप निवेश करने जा रहे हैं तो आज उचित समय नहीं है, विचार अवश्य कर लें।

आज का लकी नम्बर – 12

आज का लकी रंग – क्रीम 

leo Horoscope Today

आज का सिंह राशिफल (Today’s Leo Horoscope) 

आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए यात्रा करते समय अपनी पर्स या कीमती सामान की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्क रहना पड़ेगा। आप वात संबंधी रोग से कष्ट में रहेंगे, बाहरी भोजन या फाटफूड का सेवन आप बंद कर दीजिए यदि उत्तम स्वास्थ्य और वात रोग से मुक्ति चाहते हैं। अपने प्रिय जन से वाद विवाद में न उलझे शांति से जबाब देने से बात नहीं बिगड़ेगी। 

यातायात नियमों का पालन करते हुए भी कोई सामने से टक्कर मार देगा जिस कारण झगड़ा होता हुआ दिख रहा है। शेयर मार्केट में फ्यूचर स्टॉक में निवेश से धन प्राप्ति होगी।

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – गुलाबी 

Virgo Horoscope Today

आज का कन्या राशिफल (Today’s Virgo Horoscope)

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए मित्रों के साथ समय बीतेगा मित्रों से सम्मान भी मिलेगा। जिस काम के लिए किसी से मिलने जा रहे हैं वो आपका काम आज नहीं होगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखिएगा नही तो शत्रु की वृद्धि होती हुई दिख रही है। 

माता का स्वास्थ्य बहुत अच्छा हो जायेगा। आप खाने की सामग्री की खरीददारी करेंगे, बाहर का कुछ फेमस खाने का सामान पैक करवा कर परिवार के सभी सदस्यों के लिए लायेंगे। सरकारी नौकरी करने वाले जातक को भ्रष्टाचार के मामले में जांच का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमिका/प्रेमी के साथ सुखद समय बीतेगा मन की समस्त कामना की पूर्ति होगी।

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – हल्का हरा 

Libra Horoscope Today

आज का तुला राशिफल (Today’s Libra Horoscope)

आज तुला राशी वालों के लिए शुभ दिन रहेगा धन की प्राप्ति और शत्रु की पराजय होगी। आपका पुत्र विदेश काम करने या पढ़ाई के लिए जा रहा है। व्यापार में यदि किसी के कहने पर निवेश कर रहे हैं तो आज शुभ दिन नही है। प्रेम संबंध में आपको उपहार की प्राप्ति होगी वस्त्रादि मिल सकता है। पुराने विवाद के कारण से पुलिस या थाने के चक्कर लग सकते हैं। 

किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी पुरानी बातें याद की जाएगी मन प्रसन्नचित होगा। किसी वैवाहिक समारोह के कार्यक्रम में परिवार सहित शामिल होंगे। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – सफेद 

Today’s Scorpio Horoscope

आज का वृश्चिक राशिफल (Today’s Scorpio Horoscope) 

आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए यात्रा का दिन रहने वाला है, आप ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे शाम तक थकान महसूस करेंगे। आपका कोई काम नही बनेगा जिस कारण आपको मानसिक असंतोष रहेगा। दुष्ट लोगों के द्वारा आपको कष्ट होगा। ज्वर रोग से आप पीड़ित हो जायेंगे डॉक्टर की सलाह अवश्य लीजिए। 

किसी समारोह में शामिल होंगे जहां आप आनंदित महसूस करेंगे। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा जिस कारण बातचीत बंद हो गई है। वाहन चलाते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान दें। 

आज का लकी नम्बर – 19

आज का लकी रंग – लाल 

Sagittarius Horoscope Today

आज का धनु राशिफल (Today’s Sagittarius Horoscope) 

आज का दिन धनु राशि वालों के लिए स्थान परिवर्तन का दिख रहा है, यदि आप जॉब परिवर्तन करने की सोच रहे हैं तो उत्तम दिन है। आप लवमेट के साथ दिन बिताएंगे एक सुखद अनुभव का एहसास होगा। परिवार के सदस्यों से किसी बात पर अनबन होती हुई दिख रही है। 

आपको दुष्ट लोगों की संगति नही करनी चाहिए आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा की हानि हो रही है। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने का योग बन रहा है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े जातक को उच्च पद की प्राप्ति होगी जिससे संगठन में मजबूत स्तिथि हो जायेगी। आपके कर्मी आपके हित के लिए तत्पर रहेंगे।

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – हल्का पीला 

Today’s Capricorn Horoscope

आज का मकर राशिफल (Today’s Capricorn Horoscope) 

आज का दिन मकर राशि वालों के लिए नई जॉब ज्वाइन  करने है या व्यापार में नया कार्य कर सकते हैं। पारिवारिक सम्पत्ति में बटवारेँ के कारण कुटुम्ब में सदस्यों के बीच घृणा रहेगी। आप शारीरिक पीड़ा या कमर में दर्द से आपको राहत मिलेगी।

आपको भोजन का स्वाद अच्छा नही लगेगा, आपका मन स्थिर नहीं लग रहा है। आपको अचानक किसी कारण से दूसरी जगह जाना पड़ेगा जो आपके लिए कष्टकारी होगा। आपको आज प्रेमिका की बात या आदत के कारण बहुत गुस्सा आएगा जिससे झगड़ा हो सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 25

आज का लकी रंग – श्याम 

Aquarius Horoscope Today

आज का कुम्भ राशिफल (Today’s Aquarius Horoscope) 

आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए मन की कामना पूर्ण होने का दिन है। आप जिससे मिलना बात करना पसंद करते हैं उससे मुलाकात होगी। परिवार सहित आप कहीं घूमने जायेंगे बाहर ही भोजन करेंगे। आप हीरा, स्वर्ण या चांदी की खरीददारी करने का योग बन रहा है। 

कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी से किसी बात पर अनबन होती दिख रही है। आप किसी रिश्तेदार के यहां जाएंगे या किसी समारोह में शामिल होकर स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। आप स्वस्थ महसूस करेंगे मानसिक रोग में भी बहुत ज्यादा आराम मिलेगा।

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – बैगनी 

Pisces Horoscope Today

आज का मीन राशिफल (Today’s Pisces Horoscope)

आज का दिन मीन राशि वालों के लिए यह ध्यान  रखने की आवश्यकता है कि झूठ न बोलें नही तो किसी परेशानी में फंस सकते हैं। आप परिवार के साथ सुख की अनुभूति करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में मीटिंग का नेतृत्व आप करेंगे। आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है आपको कोई अपमानित करने की योजना बना रहा है। किसी रोग के कारण आपको भोजन करने में असुविधा होगी। 

आप गरीबों की मदद धन या वस्त्र से करेंगे और मंदिर में दान भी करेंगे। ऑनलाइन प्लेटफार्म पर एक्टिव रहेंगे। आपका ट्वीट लोगों को पसंद आएगा लाइक्स और कमेंट के साथ फॉलवर की वृद्धि भी होगी। 

आज का लकी नम्बर – 14

आज का लकी रंग – केसरिया

vama-astrology

ये भी पढ़ें- वार्षिक राशिफल 2024