करवा चौथ के दिन आपके शहर में चांद कब दिखाई देगा, जानिए शुभ मुहूर्त

सनातन धर्म में करवाचौथ व्रत का विशेष महत्व है। इस साल करवा चौथ का व्रत (karva chauth 2023) 1 नवंबर 2023 को दिन बुधवार को पड़ रहा है। इस व्रत को महिलाएं बड़े ही बेसब्री से इंतजार करती हैं।

करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत (karwa chauth vrat) रखा जाता है।

करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से शुरू होता है और इस व्रत का समापन शाम को चांद को अर्घ्य देने के बाद होता है। इस दिन महिलाएं चांद का बेसब्री से इंतजार करती हैं।

अब ऐसे में करवा चौथ के दिन किस शहर में कब चांद दिखेगा (karwa chauth moon rising time 2023)। इसके बारे में जानना जरूरी है। तो आइए यहां विस्तार से जानते हैं कि करवा चौथ के दिन किस शहर में चांद का दर्शन कब होगा?

करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त

करवा चौथ पूजा मुहूर्त  शाम 05 बजकर 36 मिनट से लेकर 06 बजकर 54 मिनट तक अमृत काल मुहूर्त  शाम 07 बजकर 34 मिनट से लेकर 09 बजकर 13 मिनट तक

करवा चौथ पर देश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय (Karwa Chauth 2023 Moonrise Time)

दिल्ली में चंद्रोदय का समय

दिल्ली में चंद्रोदय का समय रात्रि में 08 बजकर 15 मिनट पर होगा।

मुंबई में चंद्रोदय का समय

मुंबई में चंद्रोदय का समय रात्रि 08 बजकर 59 मिनट पर होगा।

कोलकाता में चंद्रोदय का समय

कोलकाता में चंद्रोदय का समय रात्रि 07 बजकर 46 मिनट पर होगा।

पटना में चंद्रोदय का समय

पटना में चंद्रोदय का समय रात्रि 07 बजकर 51 मिनट पर होगा।

लखनऊ में चंद्रोदय का समय

लखनऊ में चंद्रोदय का समय रात्रि  08 बजकर 05 मिनट पर होगा।

जयपुर में चंद्रोदय का समय

जयपुर में चंद्रोदय का समय रात्रि 08 बजकर 19 मिनट पर है।

चंडीगढ़ में चंद्रोदय का समय

चंडीगढ़ में चंद्रोदय का समय रात्रि 08 बजकर 10 मिनट पर है।

अहमदाबाद में चंद्रोदय का समय

अहमदाबाद में चंद्रोदय का समय रात्रि 08 बजकर 50 मिनट पर है।

चेन्नई में चंद्रोदय का समय

चेन्नई में चंद्रोदय का समय 08 बजकर 43 मिनट पर है।

ऐसे ही सनातन धर्म की महत्वपूर्ण त्योहारों की शुभ मुहूर्त और तिथि जानने के लिए VAMA APP से जुड़े रहें।

ऐसे ही सनातन धर्म की महत्वपूर्ण त्योहारों की शुभ मुहूर्त और तिथि जानने के लिए VAMA APP से जुड़े रहें।