30 अक्टूबर को बदल जाएगी राहु और केतु की राशियां इन 5 राशियों को मिलेगा अपार सफलता और धन लाभ

Rahu Ketu Gochar 2023

इस वर्ष 30 अक्टूबर को राहु-केतु की राशियां बदल जाएगी। ज्योतिष शास्त्र में इस परिवर्तन को ग्रह गोचर कहा जाता है।

आपको बता दें, जब भी कोई ग्रह अपनी राशियां बदलती हैं तो हमारे जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। राहु और केतु का गोचर प्रत्येक 18 महीने बाद होती है।

तो चलिए यहां जानते हैं,  राहु केतु गोचर (Rahu Ketu Gochar 2023) का सही समय क्या है और इस गोचर से किन राशियों को लाभ प्राप्त होगा?

भारतीय समयानुसार इस वर्ष 30 अक्टूबर, दिन सोमवार को  4 बजकर 37 मिनट पर राहु मेष राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं केतु 30 अक्टूबर को तुला राशि से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।

आइए, अब जानते हैं कि इस परिवर्तन से किन राशियों को फायदा होने वाला है।

मेष राशि (Aries)

राहु केतु गोचर (Rahu Ketu Gochar 2023) से 30 अक्टूबर के बाद मेष राशि के लोगों में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। साथ ही हर काम को सफलतापूर्वक कर पाएंगे।

कर्क राशि (Cancer)

राहु-केतु के राशि परिवर्तन  से कर्क राशि के लोगों का दिन बहुरने वाला है। 30 अक्टूबर के बाद आपके जीवन में सफलता और समृद्धि आएगी। कोर्ट कचेहरी में चल रही मुकदमों की सुनवाई में तेजी आ सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

इस बार केतु तुला राशि से कन्या राशि में प्रवेश कर रहा है। अतः कन्या राशि के लोगों को शुभ परिणाम प्राप्त होगा। 30 अक्टूबर के बाद आपका जीवन सुख-समृद्धि से भर जाएगा।

मीन राशि (Pisces)

राहु-केतु के राशि परिवर्तन (Rahu Ketu Gochar 2023) से मीन राशि के लोगों का भाग्योदय हो सकता है। राहु केतु के बुरे प्रभाव से छुटकारा मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य की संभावना है।

सिंह राशि (Leo)

राहु और केतु के गोचर से सिंह राशि के लोगों दाम्पत्य जीवन काफी सुखी रहेगा। यदि आप नौकरी की तलाश में तो 30 अक्टूबर के बाद करियर भी सफलता मिलेगी।

ये तो थी, राहु केतु गोचर 2023 (Rahu Ketu Gochar 2023) की बात। ऐसी ही ज्योतिष की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए वामा ऐप से जुड़े रहें।