नवरात्रि में ये 9 सामान खरीदने से घर में बढ़ेगी खुशहाली, जानिए पूरी लिस्ट

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पर्व 15 अक्टूबर, 2023 से 25 अक्टूबर तक मनाई जाएगी। नवरात्रि एक पावन पर्व है इस दौरान कुछ नया सामान खरीदने की परंपरा है।

मान्यताओं के अनुसार श्राद्ध पक्ष के दौरान नई खरीदारी करना शुभ नहीं माना जाता है। इसके बाद नवरात्रि शुरू होते ही नई वस्तुओं को खरीदना शुभ माना जाता है।

यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी 9 वस्तुओं की सूची, जिन्हें शारदीय नवरात्रि के समय खरीदने से आपके घर में समृद्धि का आगमन होगा।

तो चलिए जानते हैं इन 9 वस्तुओं के बारे में...

1. प्रॉपर्टी

शारदीय नवरात्र के अवसर पर कोई नई सम्पत्ति- जैसे कि नया घर, जमीन या कोई दुकान खरीदना शुभ होता है। यदि आप कई दिनों से नई संपत्ति को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं तो यह समय सबसे उपयुक्त होगा।

2. धातु की मूर्ति

शारदीय नवरात्र में अपने इष्ट देव की मूर्ति खरीदने और इसे मंदिर में स्थापित करने से आपको उनका असीम आशीर्वाद प्राप्त होगा। आप अपनी क्षमता के अनुसार सोने, चांदी और पीतल की मूर्ति खरीद सकते हैं।

3. वाहन

नया वाहन लेने के लिए शारदीय नवरात्र का समय बहुत उपयुक्त है। इस समय लिए गए वाहन आपका लम्बे समय तक साथ देंगे और उनके जल्दी खराब होने की आशंका भी कम होती है।

शारदीय नवरात्र के समय श्रृंगार का सामान भी अवश्य खरीदें। यह आपके सौभाग्य में वृद्धि करता है, साथ ही आपको रूपवान बनाने में भी मदद करता है।

4. श्रृंगार का सामान

शंखपुष्पी, हरसिंगार, तुलसी, बरगद, केले का पौधा, ये कुछ ऐसे शुभ पौधे हैं जिन्हें शारदीय नवरात्र के समय अवश्य खरीदें और अपने घर के बगीचे में रोपें। ये सभी पौधे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे।

5. शुभ पौधे

6. ध्वज

नवरात्रि पर लाल रंग की ध्वजा खरीद कर मंदिर में रखें। नवमी के दिन इसे किसी देवी के मंदिर में अर्पित कर दें। ध्वजा प्रगति का प्रतीक होती है, इसीलिए नवरात्र में खरीदी गई ध्वजा आपके लिए भाग्यशाली सिद्ध होगी।

इस शारदीय नवरात्रि में नए वस्त्र और आभूषण जरूर खरीदें। यह आपके भाग्य को आपके पक्ष में रखने में आपकी मदद करेंगे और साथ ही आपके लिए शुभ सिद्ध होंगे।

7. वस्त्र-आभूषण

8. मिट्टी का घरौंदा

एक छोटा सा मिट्टी का घर खरीद कर इसे पूजा स्थल में रखें। नवरात्र में ख़रीदा गया मिट्टी का घर, आपके अपना घर लेने के सपने को जल्दी ही पूरा करने में मदद करेगा। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

9. गाय का घी

नवरात्रि में गाय का घी अवश्य खरीदें और इससे माता का दीपक जलाएं, साथ ही अपने परिवार में सभी सदस्यों को इसका सेवन करने को कहें। इससे उन्हें निरोगी रहने में मदद मिलेगी।

तो यह थी शारदीय नवरात्र में खरीदी जाने वाली कुछ चीजें। ऐसे ही सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए वामा ऐप से जुड़े रहें।