शारदीय नवरात्रि 2023

मां दुर्गा के 9 अवतार कौन से हैं?  यहां जानें, किस दिन किस नवदुर्गा की होगी पूजा

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 15 अक्टूबर, दिन रविवार को कलश स्थापना के साथ होगा। नवरात्रि का प्रत्येक दिन मां दुर्गा के विशेष स्वरूप को समर्पित होता है।

आइए यहां जानते हैं कि मां दुर्गा के 9 अवतार कौन से हैं? नवरात्रि 2023 में किस दिन किस अवतार की पूजा होगी।

15 अक्टूबर 2023 मां शैलपुत्री अवतार की पूजा

नवरात्रि के पहले दिन देवी दुर्गा के शैलपुत्री अवतार की पूजा बड़े धूमधाम से की जाती है। देवी दुर्गा के शैलपुत्री अवतार को शांति और सौभाग्य की देवी माना जाता है।

16 अक्टूबर 2023  मां ब्रह्मचारिणी अवतार की पूजा

देवी दुर्गा के नौ अवतारों में से दूसरे अवतार को, माता ब्रह्मचारिणी के नाम से जाना जाता है। ‘ब्रह्म’ का अर्थ है तपस्या, वहीं ‘चारिणी’ का अर्थ है आचरण करने वाली।

17 अक्टूबर 2023  मां चंद्रघंटा अवतार की पूजा

मां चंद्रघंटा अवतार की पूजा नवरात्रि के तीसरे दिन की जाती है। माँ चंद्रघंटा को चंद्रखंड, चंडिका और रणचंडी के नाम से भी जाना जाता है।

18 अक्टूबर 2023  मां कूष्मांडा अवतार की पूजा

मां कुष्मांडा देवी का अवतार, मां दुर्गा के नौ रूपों में से एक है जिनकी पूजा नवरात्रि के चौथे दिन की जाती है।

19 अक्टूबर 2023  मां स्कंदमाता अवतार की पूजा

नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा की जाती है। स्कंदमाता का नाम दो शब्दों से मिलकर बना है, स्कंद व माता। स्कंद का अर्थ है- कार्तिकेय, जो महादेव और माता पार्वती के पुत्र हैं।

20 अक्टूबर 2023  मां कात्यायनी अवतार की पूजा

नवदुर्गा के नौ स्वरूपों में से देवी के छठे स्वरूप को देवी कात्यायनी के नाम से पूजा जाता है। देवी कात्यायनी का स्वरूप अत्यंत उज्ज्वल और ज्योतिर्मय है।

21 अक्टूबर 2023  मां कालरात्रि अवतार की पूजा

मां कालरात्रि अवतार की पूजा नवरात्रि के सातवें दिन की जाती है, जिसे महासप्तमी भी कहा गया है। मां दुर्गा ने ये अवतार बुराई का नाश करने हेतु लिया था।

22 अक्टूबर 2023 मां महागौरी अवतार की पूजा

महागौरी, मां दुर्गा का 8वां रूप हैं और माता ने यह अवतार शुंभ, निशुंभ नाम के दानवों को मारने के लिए लिया था। महागौरी का अर्थ होता है, अत्यधिक सफेद और गोरा होना।

23 अक्टूबर 2023  मां सिद्धिदात्री अवतार की पूजा

देवी पुराण के अनुसार, माँ सिद्धिदात्री अपने भक्तों पर कृपा करती हैं और उन्हें सभी सिद्धियां प्रदान करती हैं। मां सिद्धिदात्री अवतार की पूजा नवरात्रि के नौवें दिन की जाती है।

24 अक्टूबर 2023 विजयदशमी (दशहरा)

विजयादशमी को दशहरा भी कहा जाता है। इस दिन मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन की जाती है। यह दिन स्त्री के सर्वशक्तिमान स्वरूप मां दुर्गा के अदम्य साहस और असीम शक्तियों का भी प्रतीक है।

ऐसे ही सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए वामा ऐप से जुड़े रहें।