ऐसे करें भगवान गणेश को घर से विदा, जानिए विसर्जन की संपूर्ण विधि

PC: Pinterest

Ganesh Chaturthi 2023

गणेशोत्सव में गणेश जी को घर पर स्थापित करने के बाद पूरे विधि-विधान से उनकी प्रतिमा को विसर्जित करना अत्यंत आवश्यक है।

PC: Pinterest

अगर इस बार आपने भी भगवान श्री गणेश की मूर्ति घर में स्थापित किया है तो उसे विसर्जित करने से पहले उसकी पूजा-विधि जरूर जान लें।

PC: Pinterest

मूर्ति की स्थापना के बाद 1.5, 3, 5, 7, 9 या फिर 10 दिनों तक विधि-विधान से पूजन करने के बाद बप्पा को घर से सम्मान पूर्वक विदा करें।

PC: Pinterest

विसर्जन के दिन सबसे पहले पूजा का उद्यापन विधिपूर्वक शास्त्रोक्त मंत्रों से करें। घर में गणेशोत्सव के दौरान लाई गई मूर्ति के साथ, घर के मंदिर में पहले से स्थापित गणपति जी की मूर्ति भी रखें।

PC: Pinterest

मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाने से पहले हाथ में अक्षत लेकर प्रार्थना करें कि गणपति बप्पा, आप अगले साल फिर से जल्दी आना। इसके पश्चात् अक्षत को भगवान जी की प्रतिमा पर छिड़क दें।

PC: Pinterest

घर से निकलते वक्त बप्पा जी को एक पोटली में दही-पोहे बांध दें, मान्यता यह है कि गणपति जी लंबी यात्रा पर जा रहे हैं, इसलिए यह आवश्यक है कि हम उनकी भूख का प्रबंध करें।

PC: Pinterest

अब पूरे धूम-धाम से भगवान की प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक ले जाएं। विसर्जन स्थल पर उनकी प्रतिमा को रखें और उन्हें नैवेद्य अर्पित करें इसके बाद उनकी आरती उतारें।

PC: Pinterest

आरती उतारने के बाद उनकी प्रतिमा को जल में ले जाएं और विसर्जन से पहले भगवान जी की प्रतिमा को 5 बार डुबकी लगाएं। साथ में इस बात की कामना करें कि गणपति जी अगले साल फिर से उनके घर पर पधारें। फिर अंततः जल में विसर्जित कर दें।

PC: Pinterest

विसर्जन से बाद नदी या जलाशय के किनारे मिट्टी को घर लाएं। इसे अपने मंदिर में रखें जिससे वर्षभर बप्पा का आशीर्वाद बना रहता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

PC: Pinterest

साथ में इस बात की कामना करते हैं कि गणपति जी अगले साल फिर से उनके घर पर पधारें।

PC: Pinterest

ऐसे ही सनातन धर्म की अन्य पूजाएं और अनुष्ठानों की जानकारी के लिए वामा ऐप (Vama App) से जुड़े रहें।