Aaj Ka Rashifal, 14 September 2024: मेष से मीन, जानें आज का राशिफल

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 September 2024: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

सबसे पहले आज का पंचांग (Aaj ka panchang) जान लेते हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, आज दिनांक 14 सितंबर, दिन- शनिवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 08:32 PM तक उपरांत श्रवण, योग- शोभन 06:17 PM तक, उसके बाद अतिगण्ड योग और करण- वणिज 09:41 AM तक, इसके बाद विष्टि 08:41 PM तक, इसके बाद बव का संयोग रहेगा। 

आज का शुभ मुहूर्त में अभिजीत मुहूर्त – 11:52 AM – 12:40 PM तक, अमृत काल – 02:24 PM – 03:56 PM तक, ब्रह्म मुहूर्त – 04:34 AM – 05:22 AM तक रहेगा। आज राहुकाल का समय 09:13 AM से 10:44 AM तक है। आज चन्द्रमा मकर राशि में गोचर करेंगे। 

तो आइए अब प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? 

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal, 14 September 2024)

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज
माँ बगलामुखी महापूजामाँ बगलामुखी धाम, उज्जैन
पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाधर्मारण्य तीर्थ, गया, बिहार

सबसे पहले मेष राशि का दैनिक राशिफल जानते हैं। 

आज का मेष राशिफल (Aaj ka mesh rashifal)

आज मेष राशि के लोगों को कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार और बाजार दोनों सही चल रहा है। 

परिवार में शांति रहेगी। धार्मिक कार्यों में पत्नी का सहयोग करेंगे। आज अवविवाहित लोगों के लिए शादी की बात चल सकती है। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए सामान्य है। लवपार्टनर के साथ जुड़ाव महसूस करेंगे।

आज आपको लंबी यात्रा से बचना चाहिए, खासकर रात्रि में यात्रा ना करें। कई लोगों को डायबिटीज रोग परेशान करेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal) 

आज वृष राशि के लोग कार्यस्थल पर अगले सप्ताह की कार्ययोजना बनाएंगे। आय में वृद्धि से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। 

आज रिश्तेदारों की समय पर मदद, आपको संकट का समय आसानी से काटने में मदद करेगी। 

आज लवलाइफ में बड़े पैमाने पर बदलाव आने की संभावना है। अचानक किसी खास के लिए लगाव महसूस करेंगे। 

बारिश से बचें, सर्दी-जुकाम की स्थिति हो सकती है। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – गोल्डन 

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal) 

आज मिथुन राशि के लोग आधे-अधूरे मन से किए गए प्रयास मनोवांछित व्यावसायिक परिणाम लाने में असफल होंगे। आपके वित्तीय लेन-देन से ज्यादा मुनाफ़ा नहीं होगा। 

पारिवारिक जीवन के प्रति लापरवाही के कारण आपको जीवनसाथी से बातचीत में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 

आज का दिन लवलाइफ के लिए बेहतर है। कोई नया व्यक्ति आपके जीवन में प्रेम की वृद्धि करेगा। 

आज जोड़ों का दर्द और कमर दर्द आपको परेशान करेगा। सामाजिक कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे, राजनीतिक लोगों से अच्छे संबंध विकसित होंगे। छात्रों को पढ़ने में मन लगेगा। 

आज का लकी नम्बर – 19

आज का लकी रंग –  समुद्री हरा 

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal) 

आज कर्क राशि के लोग अपने अधीनस्थों को कई कार्य देंगे। पुराने लंबित बकाया बिल की वसूली से वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। 

परिवार के साथ आज बाहर लंबी यात्रा करेंगे। आप बच्चों के साथ बातचीत में अधिक सहजता और स्वतंत्रता लाने में सफल होंगे। 

आज आपको लवलाइफ में रोमांच फील होगा। प्यारी यादें आपको बिना किसी कारण के मुस्कुराने पर मजबूर करेगी। आज आप फुर्सत के समय का आनंद लवपार्टनर के साथ उठाने वाले हैं। 

आप करीबी सहयोगियों के साथ पिछले मतभेद को सुलझाने में सफल होंगे। विद्यार्थियों को आज पूरे हफ्ते की पढ़ाई का विश्लेषण करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 14

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal)  

आज सिंह राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छी कार्यशैली के लिए सराहना मिलेगी। आज आपको सबसे अच्छा वित्तीय सौदा मिलने की संभावना है।

बच्चों के कारण घर पर माहौल ख़ुशनुमा और सकारात्मक रहेगा। बच्चे घर में खुशियां, शांति और सद्भाव बढ़ाएंगे। पत्नी के स्वास्थ्य में परेशानी चल रही है सुधार होगा। 

लवलाइफ में आज का दिन बेहतर है। प्यार को मजबूत करने के लिए आप लवलाइफ में खुलापन ला सकते हैं। 

आपके व्यक्तित्व में विकास होगा। नई प्रतिभा लोगों को आपमें दिखेगी। आप भौतिकवादी चीज़ों की ओर आकर्षित होंगे। इसमें आश्चर्यचकित होने वाली कोई नई बात नहीं है। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal) 

आज कन्या राशि के लोगों को मानसिक आवेग को नियंत्रण रखना होगा। व्यापार के सिलसिले में लंबी यात्रा कर सकते हैं। आज धन लाभ का योग दिख रहा है।  

पारिवार में आज पत्नी से अनबन की स्थिति हो सकती है। नाराज न हों, पत्नी आपकी जीवन संगिनी है, उनको भी आराम का पूरा अधिकार है। 

आज का दिन लव लाइफ के लिए बेहतर है। आप लव पार्टनर से अपनी भावना व्यक्त करने की कोशिश करेंगे लेकिन आपको संकोच भी रहेगा। 

अपना वजन नियंत्रित करें और स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम फिर से शुरू करें। छोटे-मोटे मुद्दों पर बहस करने के बजाय परिणाम प्राप्त करने के लिए ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – हरा 

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal) 

आज तुला राशि के जातक सहकर्मियों के साथ अशिष्ट व्यवहार करने से बचें, भले ही आप उनके प्रदर्शन से नाखुश हों। धन वृद्धि के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।

परिवार के साथ आप किसी खास मित्र के यहां मिलने या किसी मांगलिक कार्यक्रम में जा सकते हैं, जिससे संबंध मजबूत होंगे। 

आज लवलाइफ सामान्य है। कोई अप्रत्याशित घटना दिलचस्प बना सकती है। भाग्यवादी रहें लेकिन ज्यादा भाग्य पर निर्भर रहना भी मूर्खता है, प्रयास करिए नहीं तो आलस्य आपका कैरियर खराब कर देगा। 

स्वास्थ्य का ध्यान रखें, शुगर के मरीजों का शुगर लेवल बढ़ रहा है। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई में आलस्य कर रहे हैं। 

आज का लकी नम्बर – 30

आज का लकी रंग – सफेद 

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal)  

आज वृश्चिक राशि के जातक कार्यस्थल पर यह साबित कर सकते हैं कि आप कंपनी की प्रगति के लिए विशेष सहयोग कर रहे हैं। पैसे का बेहतर उपयोग करें, वित्तीय स्थिति में मजबूती होगी। 

पारिवारिक समस्याओं को अपने जीवनसाथी के साथ साझा करने से आप कोई व्यावहारिक समाधान ढूंढ पाएंगे। 

लव लाइफ में वासना केवल प्रेम बंधन को ख़राब करेगी। सीनियर से रिलेशन में हैं। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को होगी। 

लंबे समय से चल रहे तनाव से आपको राहत मिलने की पूर्ण संभावना हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्र ज्यादा मेहनत करें क्योंकि आलस्य बढ़ रहा है। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – भगवा 

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal)  

आज धनु राशि के जातक को कार्यक्षेत्र में ज्यादा नियंत्रण रखना पड़ेगा।  नई जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद दिख रही है।

घर में अराजक स्थिति के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। खर्च काफी हद तक बढ़ने की संभावना है, मॉल में कपड़ों की सेल देखकर ज्यादा ही खरीददारी कर लेंगे। 

आज लव पार्टनर से कुछ समय के लिए अलगाव का संकेत मिल रहा है। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के योग बन रहे हैं, सतर्क रहें। 

कानूनी लड़ाई और शत्रु पर विजय मिलेगी। छात्रों को जल्दी परीक्षा परिणाम देखने को मिलेगा। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग –  पीला 

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal)  

आज मकर राशि के जातक आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। व्यवसाय में सफलता सुनिश्चित है। करियर में नए अवसर मिलेंगे। 

परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने से न केवल उन्हें एहसास होगा कि आप उनकी परवाह करते हैं बल्कि उनमें एक नई भावना का उदय भी होगा। 

आप अपनी लव लाइफ में रोमांच लाने के लिए भावुक भावनाओं का सहारा लेंगे। किसी तीसरे व्यक्ति से आकर्षित होंगे, सतर्क रहें। 

स्वास्थ्य की उपेक्षा करने से पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती हैं। छात्र असफलता से परेशान ना हों, जल्दी ही सफलता मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – मटमैला 

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal)  

आज कुंभ राशि के जातक को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए विशेष जोर लगाने की जरूरत होगी। किसी जरुरी मीटिंग की वजह से आपको ऑउट ऑफ स्टेशन जाना पड़ेगा। 

आप परिवार और दोस्तों से ज्यादा उम्मीदें न रखें, उनको आवश्यक सहायता प्रदान करें। 

आज का दिन लव लाइफ के लिए बेहतर है। पूरे दिन लवमेट्स के साथ रहेंगे। शाम को कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। 

अवांछित विचारों को अपने दिमाग़ में ना आने दें। जो छात्र सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, उनको आज अच्छी खबर मिल सकती है।

आज का लकी नम्बर – 21

आज का लकी रंग – भूरा 

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal) 

आज मीन राशि के जातकों के लिए धन लाभ का योग बन रहे हैं। हार्डवेयर और मेडिकल व्यवसायिकों को ज्यादा मुनाफा होगा। 

परिजनों से अपेक्षित सहयोग मिलने के संकेत मिल रहे हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें आपका काम बनेगा। 

प्रेमी युगल के पारस्परिक आदान-प्रदान से प्रेम बढ़ने के संकेत हैं। लवमेट्स के विचारों से सहमत रहेंगे। 

आप बेचैनी से पीड़ित हैं क्योंकि लगातार बीमारियां आपको परेशान कर रही है। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। किसी धार्मिक सत्संग में भाग लेंगे और भागवत रसामृत का पान करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – पीला 

career-vama-astrology

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।