Aaj Ka Rashifal, 16 August 2024: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 16 August 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 August 2024: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लव लाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

16 अगस्त को दिन शुक्रवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज मूल नक्षत्र और विष्कुम्भ योग का संयोग रहेगा। आज चंद्रमा धनु राशि में मौजूद रहेंगे। 

तो चलिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज कैसा रहेगा?  

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

आज का मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए करियर को सफल और सार्थक बनाने के लिए सही ज्ञान प्राप्त करने पर ध्यान देना होगा। परिवार में किसी भी ख़राब स्थिति से बचने की आवश्यकता है। रुपए का निवेश बड़ी ही सावधानी से करें क्योंकि कोई चालाक व्यक्ति अपने फायदे के लिए गलत जगह निवेश करवा सकता है। 

आपको अपने व्यस्त समय में से अपनी प्रेमिका से मोबाइल पर बात अवश्य कर लें नहीं तो रिश्ता कमजोर पड़ सकता है। अपनी रोग के बारे में ज्यादा गूगल पर न खोजें नहींं तो आप मानसिक रूप से परेशान हो जायेंगे 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – सफेद 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम, महाराष्ट्र
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज
माँ बगलामुखी महापूजामाँ बगलामुखी धाम, उज्जैन
पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजाधर्मारण्य तीर्थ, गया, बिहार

आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज वृष राशि वालों के लिए अतिरिक्त जिम्मेदारी को आसानी से संभालने के लिए आपको अपने नेतृत्व क्षमता और अर्जित ज्ञान की आवश्यकता पड़ेगी। आपको अपने पिता और भाई के व्यवहार से थोड़ी परेशानी हो सकती है। समय पर कर्ज चुका न पाने के कारण आपको मानसिक परेशानी झेलनी पड़ेगी। 

आपको उचित समय पर अपनी बात कह देनी चाहिए नहीं तो प्रेम में सफलता नहींं मिलेगी। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने के लिए खुद को घृणा की भावना से दूर रखें। लॉन्ग टर्म का निवेश आपको ज्यादा फायदा कराएगा। 

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – इंडिगो 

आज का मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग के लिए नए सेल्स पर्सन को नौकरी पर रखना पड़ेगा। व्यापार में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। बच्चों का प्रदर्शन ख़ुशी का कारण बनेगा। नई प्रॉपर्टी डीलिंग के होने की प्रबल संभावना है जिससे धन के आगमन का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रेमी जनों के लिए प्यार भरा दिन रहने वाला है।  

मानसिक और शारीरिक ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में प्रयोग प्रगति के मार्ग को प्रशस्त करेगा। अपना दृष्टिकोण बदलने और चीजों को प्राथमिकता देने से आपको सब कुछ व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – हरा 

आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए कार्यस्थल पर आपके सकारात्मक व्यवहार के कारण आपकी योजनाओं का सहयोगियों के द्वारा पूर्ण समर्थन मिलेगा। माता के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत के कारण आपको डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी। आपका बचत करने का तरीका सही न होने के कारण आर्थिक हानि देगा। 

किसी से प्यार करना  बहुत कठिन होता है क्योंकि बहुत कुछ सुनना भी पड़ेगा। आपमें दूसरों के कष्टों को कम करने का विशेष गुण है। आपको लालची और दुर्भावनापूर्ण दोस्तों से दूर रहना चाहिए क्योंकि ये आपका नुकसान ही करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – हल्का गुलाबी

आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) 

आज सिंह राशि वालों के लिए सॉफ्टवेयर विकास में लगे लोगों के लिए जॉब में अच्छे परिवर्तन होने के प्रबल योग बन रहे है। पारिवारिक विवाद में पुलिस के पास न जाएं तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट में फ्यूचर स्टॉक में निवेश करने का शुभ दिन है जिसकी कीमत बढ़ेगी। 

आपको किसी के इमोशन के साथ नहीं खेलना चाहिए क्योंकि आपको प्रेम नहीं है तो बता दीजिए किसी का दिल मत तोड़ो। आपको कमर दर्द में राहत मिलेगी। आपका अत्यधिक विकसित अंतर्ज्ञान सकारात्मक दिशा में ले जाने के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में कार्य करेगा। 

आज का लकी नम्बर – 16

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए अपने कर्मचारियों को अनुशासन में रखने और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को संभालने में कठिनाई होगी। आपका अनावश्यक तर्क-वितर्क आपके परिवार के शांतिपूर्ण माहौल को ख़राब कर सकता है। 

अपने परिवार की खातिर ख़ुद को शांत रखना बेहतर है। आपका कोई गलत जगह निवेश हो गया था आज वो मैनेज होगा और आपका आर्थिक नुकसान जो हुआ था वो मिलेगा। आप अपनी प्रेमिका के साथ कहीं घूमने जा रहे है। आपके लेखन की कला को लोगों के द्वारा प्रशंसा मिलेगी फेसबुक या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ज्यादा लाइक्स और कमेंट के माध्यम से ऐसा होगा।  

आज का लकी नम्बर – 14

आज का लकी रंग – गहरा हरा 

आज का तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज तुला राशि वाले अपने ज्ञान और स्किल को बढ़ाने के लिए किसी अच्छे संस्थान में प्रवेश लेने का प्रयास करेंगे। बच्चों के साथ रहने और ज्ञानवर्धक बहस से करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। आप कर्ज लेने का विचार कर रहे हैं क्योंकि व्यापार में वृद्धि के लिए धन का निवेश करना पड़ेगा। 

आपका प्यार भरा स्वभाव आपके पार्टनर की ख़ुशी को कई गुना बढ़ाने में सहयोग करेगा। मोतियाबिंद के मरीजों को प्रदूषण और सूरज की रोशनी के अधिक संपर्क से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। विचारों को प्रेम और मनोरंजन की ओर मोड़ने से अत्यधिक लाभ होगा। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – हल्का ग्रे 

आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today) 

आज वृश्चिक राशि वालों को अपने कार्य को एकाग्रता के साथ करने से निश्चित सफलता मिलेगी। आज पारिवारिक समस्याओं को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करना न भूलें। आपका ईएमआई या कोई चेक बाउंस हो जायेगा अकाउंट में बैलेंस नहीं होने के कारण ऐसा होगा। आपका निवेश अच्छा रिटर्न देगा लेकिन अभी आप बेचें नहीं इसकी कीमत अभी और बढ़ेगी। 

आप जिससे प्रेम करते है उसके परिवार की तरफ से अड़चन आयेगी। मानसिक तनाव से अस्थमा के मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है। आपसे उन लोगों की मुलाकात होगी जिससे अभी तक आपके अच्छे संबंध नहीं थे। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – गुलाबी

आज का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) 

आज धनु राशि वालों को अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आवश्यक निर्णय लेने की जिम्मेदारी मिलेगी। आज आपका घर खुशियों की गूंज से गूंज उठेगा। आपको आर्थिक बाधाएं दूर करने में सफलता मिलेगी। आपका प्रेम सच्चा है लेकिन आप साबित नहीं कर पाएंगे, ऐसी स्थिति बन गई है। 

आपको अपने मित्र के द्वारा किसी बात की जानकारी होगी जो लंबे समय से आपको पता नहीं थी। आपकी यात्रा किसी ऐसे स्थान पर होगी जहां आपको ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिलेंगे। आप स्वस्थ और प्रसन्न महसूस करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – ऑरेंज 

आज का मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today) 

आज मकर राशि के जातक अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे क्योंकि नए प्रोडक्ट के बारे में उन्हें जानकारी नहींं है। पत्नी के साथ आपका व्यवहार अच्छा नहींं चल रहा है। अतिरिक्त बोझ से बचने के लिए खर्चों को निर्धारित बजट के भीतर रखें। 

अपनी प्रेमिका को संदेश देते समय आपको बहुत ही चतुराई से काम लेना होगा। भावनात्मक परेशानियों से निपटने के लिए खुद को प्रसन्न रखें। वादे करने से पहले दो बार सोचें, खासकर करीबी दोस्तों से। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – लेमन 

आज का कुम्भ राशिफल (Aquarius Horoscope Today) 

आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए कार्यस्थल पर सकारात्मक परिणाम लाने के लिए आपको कुछ विशेष प्रयास करने होंगे। सुनिश्चित करें कि आप अपने परिवार के सौहार्दपूर्ण माहौल को ख़राब न होने दें। 

कोई संदेहास्पद वित्तीय सौदा करने से ख़ुद को रोकें। आप अपने प्रेम संबंध को चलाने के लिए काफी त्याग कर रहे हैं। त्वचा संबंधी समस्याएं आपको थोड़ी परेशान कर सकती हैं। आज आप जो कुछ भी करते हैं या कहते हैं, उसमें आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत है।

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – आसमानी नीला 

आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन मीन राशि वालों के लिए कार्यस्थल पर सफलता के लिए सैद्धांतिक ज्ञान से ज्यादा व्यावहारिक ज्ञान की आवश्यकता पड़ेगी। परिवार के सदस्यों के बारे में अनावश्यक चिंता आपको जल्दबाज़ी में निर्णय लेने के लिए मजबूर कर सकती है। वित्तीय स्वास्थ्य में सुधार के लिए कड़े कदम उठाने से न डरें। आपको प्रेम संबंध को आगे जारी रखने में कठिनाई हो सकती है। 

आज आपको लीवर संबंधी समस्याओं से सावधान रहना होगा। किसी भी तरह से दूसरों की मदद करने की इच्छा आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – भगवा

vama-app
vama app

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।