Aaj Ka Rashifal 9 August 2024: आज का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें, आज का राशिफल

आज का राशिफल ग्रहों के गोचर पर आधारित है। आज का दिन कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 9 August 2024)...

Daily Horoscope | दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 August 2024: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, लवलाइफ और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय  भी दिया गया है। 

तो चलिए प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

यहां जानें- आज का शुभ मुहूर्त और पंचांग  

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं। 

vama-app
vama app

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 9 August 2024)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन जीवन की नई शुरुआत लेकर आया है। शत्रु पक्ष से भयभीत न हो उनका डटकर मुकाबला करें। घर में सलाह से किए गए कार्य सफल होते दिखाई दे रहे हैं। 

नया भवन भूमि वाहन लेने से बचें। पिता जी को शारीरिक कष्ट हो सकता है। बच्चों की उन्नति मां को प्रसन्न कर देगी। अचानक धन प्राप्ति का योग बन रहा है। 

दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए घर से दूर जाकर काम करने का दिन है। 

आज का लकी नम्बर – 11

आज का लकी रंग – कॉफी  

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आप शिवमहिम्न:स्तोत्रम का पाठ करें। 

आज का वृषभ राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 9 August 2024)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन सिद्ध होता दिख रहा है। लग्न में मंगल गुरु की युति आपको सब और कीर्ति प्रदान कर रही है। 

सेवा से जुड़े युवाओं के लिए आज का दिन पद उन्नति प्राप्त करने का है। आपके पराक्रम की प्रशंसा हर जगह हो रही है। मन को नियंत्रण में रखें। छोटी सी चूक के कारण अपमान झेलना पड़ सकता है। 

कठोर निर्णय नाल विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। लोहे के काम में जुड़े हुए लोगों को धन प्राप्ति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  आज आपको द्वादशज्योतिर्लिंङ्गस्तोत्रम् का पाठ करना चाहिए। 

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 9 August 2024)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन जीवन बदल देने वाला है। आज आपके पराक्रम भाव में बुध शुक्र का गोचर आपकी मधुर वाणी के कारण आपको समझ में प्रतिष्ठा दिलवाएगा। 

आपके मन में उमड़ने वाले नए-नए भाव किसी नए काव्य की रचना करवा सकते हैं। कपड़े के व्यापार में जुड़े लोगों को आज विशेष लाभ होगा। 

विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन घर से उत्तर दिशा में जाकर रोजगार तलाश करने के लिए बेहतर है। 

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – कॉफी  

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आप शिवमहिम्न:स्तोत्रम का पाठ करें। 

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 9 August 2024)

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आपके अंदर बुद्धिमत्ता के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। आपकी योजनाएं लोगों को फायदा पहुंचा रहे हैं। 

घर में बच्चों के द्वारा कोई धार्मिक आयोजन किया जा सकता है। भाई बहनों में हंसी मजाक में दिन व्यतीत होगा। 

बच्चों की शिक्षा के लिए दिन अच्छा है। युवाओं के लिए घर से दक्षिण दिशा में जाकर रोजगार की तलाश करना शुभ फल देने वाला होगा। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – सफेद 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आप शिवताण्डवस्तोत्रम् का पाठ करें। 

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 9 August 2024)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल बना हुआ है। दूसरे घर में केतु चंद्र की युति परिवार में अचानक किसी का ऑपरेशन होने का संकेत दे रही है। 

सावधान रहें यदि घर में बुजुर्ग हैं तो उनके खान-पान का ध्यान रखें। आज का दिन कष्टों में बीत सकता है। वाणी में मधुरता बनाए रखें। 

धैर्य न होने दें रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए कष्ट भर दिन हो सकता है।

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग –  ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आपको श्रीमृत्युञ्जयस्तोत्रम् का पाठ करना चाहिए। 

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 9 August 2024)

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लग्न में केतु के गोचर के साथ शुरू हो रहा है। आपके किए गए कार्यों के प्रशंसा हर तरफ हो रही है। आपको मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। 

मन में चंचलता के भाव भरे रहेंगे शाम होते मूड रोमांटिक हो सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन रंगीन शाम के साथ समाप्त होगा। 

विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन बेहतर है रोजगार के लिए युवाओं को घर से पूर्व दिशा में जाना बेहतर फल देने वाला सिद्ध होगा। 

आज का लकी नम्बर –16

आज का लकी रंग – कॉफी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आप शिवस्तुति करें सभी कामना पूर्ति होगी। 

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 9 August 2024)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन जीवन में कुछ नया कर दिखाने का है। धन की स्थिति लगातार बेहतर बनी हुई है। फंसा हुआ धन प्राप्ति होने के योग है। 

अष्ठम भाव में बुध शुक्र का गोचर आपको शेयर मार्केट से लाभ होने का योग बन रहा है। दशम घर में सूर्य का गोचर सरकारी रोजगार वालों को पदोन्नति के संकेत दे रहा है। 

विद्यार्थी वर्ग के लिए समय संघर्ष का है। आईटी, वकालत या हार्डवेयर इंजीनियरिंग से जुड़े युवाओं के लिए समय अच्छा है रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आप रुद्राभिषेक करें आपकी सभी मनोकामना पूर्ण होगी। 

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 9 August 2024)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन गरीबों के साथ बीतने वाला है। आप समाज सेवा में व्यस्त रहेंगे। 

आज आपके मन में कुछ नए विचार पैदा होंगे। जिससे आप कुछ बड़ा कर सकते हैं। धन के बिना जीवन संभव नहीं है। आज आप व्यापार के नए अवसर खोजेंगे। अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन सामान्य बना हुआ है युवा वर्ग के लिए निजी व्यवसाय करने का उचित समय है। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – गोल्डन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज आप श्रीशीवपञ्चाक्षरस्तोत्रम का पाठ करें। 

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 9 August 2024)

धनु राशि वालों के लिए समय लगातार बेहतर बना हुआ है। आज भी आपके ज्ञान की प्रशंसा हर तरफ होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय कार्यशील होंगे घर परिवार में आपको सम्मान प्राप्त होगा। 

पेट की समस्याएं गंभीर हो सकते हैं। खान-पान का ध्यान रखें। माता को ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या हो सकती है। 

विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन बेहतर है। परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। युवाओं के लिए दिन सामान्य बना हुआ है। अधिक मेहनत करने से सफलता प्राप्त होने का योग है। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – मैरून 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  श्री रुद्राष्टकम का पाठ करें। 

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 9 August 2024)

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन किसी धार्मिक स्थान में व्यतीत होने का योग बन रहा है। भाग्य के सहयोग से आज आपको धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा। 

संतान की ओर से सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी का स्वभाव बदला बदला नजर आएगा। 

डायबिटीज के मरीजों के लिए आज का दिन कष्टों भरा हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन उत्तम है रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को धैर्य का परिचय देना होगा। अभी संघर्ष करना पड़ सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – सफ़ेद   

आज का उपाय – शिव जी का जल से अभिषेक कर के काले तिल अर्पण करें।

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 9 August 2024)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सेवा भाव में व्यवस्थित होता हुआ दिख रहा है। आज आपके जीवन में आपको सेवा का वह अवसर प्राप्त होगा। जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। 

जीवनसाथी के साथ शाम का समय रोमांस में बीतेगा। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ फल लेकर आया है। 

संतान पक्ष के लिए दिन बेहतर जाने वाला है। बेरोजगार युवाओं को सफलता मिलते दिख रही है। आज पश्चिम दिशा में जाना आपके लिए शुभ फल देने वाला सिद्ध होगा। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – लाल    

आज का उपाय – गणेश जी को 2 बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं।

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 9 August 2024)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन लग्न में गोचर से शुरू हो रहा है। जो लगातार आपको चिंताएं देगा। 

आज का दिन दूर की यात्राओं पर लेकर जाने वाला हो सकता है। खर्च अधिक होने का योग है। पराक्रम में वृद्धि होने का योग है। भाई बहनों से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। 

संतान को किसी प्रकार का कष्ट हो सकता है। युवाओं के लिए आज का दिन चुनौतियों भरा सिद्ध होगा।

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – मजेंटा

आज का उपाय – गणेश जी को हरी दूर्वा अर्पण करें।

vama-sawan-puja-pop-up
vama-sawan-puja-pop-up

ऐसे ही ज्योतिष, पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA का ब्लॉग अवश्य पढ़ें।