Fearless Zodiac Signs: इन 6 राशियों के लोग होते हैं साहसी, जानिए इनकी कुंडली के रहस्य

6 Courageous Zodiac Signs: जिनके ख़ून में होता है उबाल वो ही करते हैं कमाल। जानिए कौन सी हैं वो राशियाँ, जिनके साहस की सब तारीफ़ करते हैं।

6 Courageous Zodiac: जीवन को उन्नत और समृद्ध बनाने के लिए पराक्रम का होना बहुत जरूरी होता है। बिना डरे किसी भी काम को कर देना बहादुरी का परिचय होता है।

कभी-कभी जीवन में ऐसे अवसर आते हैं, जब मनुष्य स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना अपनी जान की परवाह किए जोखिम उठाता है। 

जो लोग ऐसा कर लेते हैं उन्हें समाज में बहादुर समझा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी कुछ राशियों के विषय में बताया गया है। जो इस प्रकार बहादुरी से भरी होती हैं। 

आइए VAMA के ज्योतिषाचार्य डॉ देव से जानते हैं। कौनसी है वो 6 बहादुर राशियां (6 Courageous Zodiac)…

6 Courageous Zodiac

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए माना जाता है, कि ये बहुत बहादुर होते हैं। इनकी राशि के स्वामी मंगल होने से इनमें बहादुरी का गुण विशेष रूप से पाया जाता है। अष्टम भाव के स्वामी स्वयं मंगल होने से, इन्हें किसी चीज का भय नहीं होता। 

ये लोग बहुत ही बहादुरी से सब की सहायता करते हैं। यदि ये लोग सेना के किसी भी क्षेत्र में होते हैं, तो उनका सेवा कार्य बहुत ही प्रशंसनीय माना जाता है। इनका शारीरिक बल, बुद्धिबल सब इनका साथ देते हैं। 

मेष लग्न के अनुसार बुद्धि भाव का स्वामी बुध उनके पराक्रम का स्वामी होता है। जो इन्हें पराक्रम प्रदान करता है। पंचम भाव में सूर्य की राशि इन्हें विशेष शौर्य प्रदान करती है। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए लग्न के स्वामी बुध हैं। बुध बुद्धि के द्वारा इन्हें किसी भी स्थिति में शीघ्र निर्णय लेने की शक्ति देते हैं। ये लोग कार्य करने के लिए तत्पर रहते हैं। 

ये लोग अपने बुद्धि के बल पर बहादुरी का परिचय देने में हमेशा सफल होते हैं। इनके पराक्रम भाव के स्वामी सूर्य, इन्हें विशेष प्रसिद्धि देते हैं। इनके हर प्रकार के कार्यों से इन्हें प्रसिद्धि प्राप्त होती है। 

इनके लग्न के अनुसार शत्रु भाव के स्वामी मंगल इन्हें शत्रुओं पर भी विशेष रूप से हावी रखते हैं। जिससे इनका शौर्य और बढ़ता है। 

इनके सामने किसी के ना टिक पाने से इनका मनोबल बढ़ा रहता है। ये कोमल हृदय के होने के साथ दुसरो की मदद बहादुरी से करते हैं। 

सिंह राशि 

सिंह राशि वालों के लिए ज्योतिष शास्त्र में कहा गया है। इनके लग्न के स्वामी सूर्य होते हैं। इनका शौर्य, वीरता और पराक्रम हमेशा बढ़ा रहता है। 

इनके सप्तम भाव के स्वामी शनि इन्हें सेवा भाव प्रदान करते हैं। ये ना केवल अपने लिए, अपितु दूसरों की सेवा के लिए अपनी बहादुरी का परिचय समय-समय पर देते रहते हैं। 

इनके चतुर्थ भाव के स्वामी मंगल इन्हें बहादुरी का काम करने से सुख प्रदान करते हैं। ये लोग जब तक दूसरों की मदद नहीं करते, इन्हें सुख प्राप्त नहीं होता। 

कन्या राशि 

कन्या राशि वालों के लिए मान्यता है, इनके लग्न के स्वामी बुध, इन्हें विशेष बुद्धि और तीव्र निर्णय लेने की शक्ति प्रदान करते हैं। इनके किसी भी कार्य में कोई बाधा नहीं आती। 

इनके तृतीय पराक्रम भाव के स्वामी मंगल इन्हें बुद्धि के साथ शारीरिक बल प्रदान करते हैं। जिससे इनकी वीरता और शौर्य में और वृद्धि होती है। इनके चतुर्थ एवं सप्तम भाव के स्वामी गुरु होते हैं।

गुरु से बुद्धिबल और पूर्वानुमान का बल प्राप्त होता है। इनका अनुमान कभी गलत नहीं होता। ये लोग पूर्वानुमान के बल पर किसी भी कार्य को बहादुरी से कर लेते हैं। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए माना जाता है, लग्न के स्वामी मंगल होने से उनके अंदर वीरता का गुण जन्म से ही रहता है। इनके अंदर वीरता के साथ बहादुरी और उत्तेजना विशेष रूप से भरी रहती है। 

इनके छठे भाव के स्वामी मंगल होते हैं। जिससे ये लोग किसी भी काम को करने में बिना रुके उस कार्य को पूरा कर लेते हैं। इनके शत्रु और प्रतिद्वंद्वी इनके सामने टिक नहीं पाते। 

धैर्य इनका विशेष गुण होता है। इनके दशम भाव के स्वामी सूर्य होने से इनके पराक्रम में विशेष वृद्धि करते हैं। इनके पराक्रम में वृद्धि करते हैं। ये लोग बहादुरी के काम करने से विशेष प्रसिद्धि प्राप्त करते हैं।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों के लग्न के स्वामी शनि होते हैं। शनि सेवा भाव मन में पैदा करने  वाले ग्रह हैं। उनके पराक्रम भाव के स्वामी मंगल होने से इनके अंदर पराक्रम की विशेषता देखी जाती है। 

ये लोग बहादुरी के बल पर पराक्रम प्राप्त करते हैं। इनके सप्तम भाव के स्वामी इन्हें कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। इनके सप्तम भाव के स्वामी सूर्य इनके अंदर विशेष उत्तेजना पैदा करते हैं। 

ये किसी भी कार्य को करने के लिए शीघ्र तत्पर हो जाते हैं। बिना अपनी परवाह किए ये समर्पण भाव से दूसरों की सहायता करते हैं। इन्हें विशेष कीर्ति की प्राप्ति होती है। लोगों में इनकी ख्याति बहादुर के रूप में होती है।