कर्क राशिफल 2025 | Kark rashifal 2025 | VAMA

क्या आप भी साल 2025 के बारे में सोच रहे हैं, या वार्षिक राशिफल 2025 जानना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें- कर्क राशिफल 2025 (Kark rashifal 2025)

कर्क राशिफल 2025 (Kark rashifal 2025): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि क्रम की चौथी राशि कर्क है। इसके स्वामी चंद्रमा हैं। चंद्रमा को माता की संज्ञा दी गई है। माता से संबंध स्वास्थ्य और माता के सुख का विचार चंद्रमा से ही किया जाता है। 

चंद्रमा मन को प्रभावित करते हैं। यदि आप भी 2025 को लेकर उत्सुक हैं और जानना चाहते हैं 2025 आपके लिए कैसा रहने वाला है तो आपके लिए लेकर आए हैं, ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव कर्क राशिफल 2025 (Kark rashifal 2025) की संपूर्ण जानकारी। 

कैसा रहेगा साल 2025? यहां जानें, वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशिफल 2025तुला राशिफल 2025
वृषभ राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025धनु राशिफल 2025
कर्क राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कुंभ राशिफल 2025
कन्या राशिफल 2025मीन राशिफल 2025
vama astrology
VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम,महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर ,अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर ,प्रयागराज

तो आइए, यहां पढ़ें… 

कर्क राशिफल 2025 | Kark rashifal 2025

आपके वार्षिक राशिफल कर्क- 2025 में करियर, व्यवसाय, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की समस्त जानकारी और उपाय… 

वर्ष की शुरुआत कर्क राशि वालों के लिए काफी अच्छी रहने वाली है। बेहतर प्लेसमेंट मिलेगा और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नई नौकरी के ऑफर स्पष्ट रूप से मिलने के योग बन रहे हैं। 

कर्क राशि के लिए गुरु का प्रभाव मई तक बहुत शुभकारक है। सामाजिक स्तर पर आपको सम्मान मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को उच्च पद की प्राप्ति होगी। 

राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए कुछ नेताओं के जीवन कुछ उतार-चढ़ाव भी आएंगे। कोई पुरानी जांच इन नेताओं के विरोध में जा सकती है।  

राजनीतिक विरोधाभास के भी शिकार होते हुए दिख रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र में भी अपेक्षाकृत मां स्थापित करने वाले हैं। 

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को शिक्षा क्षेत्र, मेडिकल क्षेत्र, सैन्य क्षेत्र आदि विभागों में पद की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों को मधुर रखें। वाहन सावधानी से चलाएं और ट्रैफिक नियमों का पालन करें। हेलमेट और सीट बेल्ट जरूर लगायें। शुरुआत में प्रेम संबंध में लव पार्टनर के साथ थोड़ी परेशानी जरूर रहेगी। 

मार्च से संबंध मधुर हो जाएंगे और कई प्रेमी युगल वैवाहिक जीवन की शुरुआत करेंगे। मौसम के बदलाव का आपकी सेहत पर असर पड़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है, इसलिए सावधान रहे। 

29 मार्च से आपकी शनि की ढैय्या खत्म हो रही है। शनि की ढैय्या के कारण जो भी परेशानी चल रही थी सब समाप्त हो जाएगी। शनि आपकी राशि से नवम भाव में गोचर करेंगे। 

इस दिन से शनि मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। शनि के कुप्रभाव से सावधान रहने की अभी भी आवश्यकता है। धन की प्राप्ति होगी लेकिन रेगुलर इनकम में थोड़ी बाधा आती रहेगी। ऐसे ही परिवार में कभी खुशी और कभी गम का माहौल बना रहेगा। 

भगवान बजरंगबली का पूजन पाठ आप सदैव करते रहें, सभी नकारात्मक प्रभाव समाप्त हो जाएंगे।

14 मई से गुरु का गोचर आपकी राशि से बारहवें मिथुन राशि में हो रहा है। गुरु का शुभकारक प्रभाव अब तक जो था उसमें थोड़ी कमी आएगी। आपको सावधान रहना है, विश्वासपात्र लोग आपकी बुराई करेंगे। आपको कलंकित करने का प्रयास करेंगे। 

कुछ लोग विदेश की यात्रा करेंगे। विदेश में नौकरी का ऑफर मिलेगा। स्थान परिवर्तन होता हुआ दिख रहा है। कुछ लोग अपने नए मकान में भी प्रवेश करते हुए दिख रहे हैं। 

शादी योग्य कन्याओं का विवाह इस वर्ष होता हुआ दिख रहा है। अतिचारी गुरु 18 अक्टूबर से 5 दिसंबर तक कर्क राशि में रहेंगे। जो आपकी राशि है, इसलिए विवाह होने में कोई भी बाधा उत्पन्न नहीं करेंगे।

30 मई से राहु और केतु का गोचर हो रहा है। आपकी राशि से केतु द्वितीय और राहु अष्टम भाव में रहेंगे। 

राहु और केतु की पीड़ा से मुक्ति पाने के लिए आपको बाबा शिव की भक्ति करनी पड़ेगी। भोले बाबा आपकी समस्त संकट को दूर करेंगे। जो भी पीड़ा इन ग्रहों से उत्पन्न होती हुई दिख रही है उसमें बहुत आराम मिलेगा।

अशुभ मास – फरवरी, मार्च, जुलाई और सितम्बर।

कुल मिलाकर साल 2025 कर्क राशि के लिए काफी फलदायी और शुभ रहने वाला है। इस साल को और शुभ बनाने के लिए आप VAMA के माध्यम से कुछ धार्मिक उपाय कर सकते हैं।

जैसे- 

  • अपने जन्मदिन पर रुद्राभिषेक पूजा करवाएं
  • शनिवार के दिन शनि साढ़े साती एवं महादशा शांति महायज्ञ कराएं
  • दुश्मनों से बचाव और षडयंत्रों के खात्मे के लिए माँ बगलामुखी चतुर्दशी पूजा में भाग लें
  • व्यापार की उन्नति के लिए व्यापार वृद्धि महालक्षमी पूजा एवं 108 कनक स्तोत्र पाठ में भाग लें

आशा करते हैं कि आपके लिए साल 2025 आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए और आपका परिवार खुशहाल रहे। 

यदि आप अपना राशिफल के लिए पर्सनली किसी अनुभवी ज्योतिषाचार्यों से बात करना चाहते हैं तो आज ही वामा ऐप डाउनलोड करें। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!