Weekly Horoscope: यह सप्ताह कैसा रहेगा? जानें, 14 से 20 अप्रैल का साप्ताहिक राशिफल

VAMA के इस साप्ताहिक राशिफल (saptahik rashifal) में जानें, सभी 12 राशियों के लिए यह सप्ताह (14 से 20 अप्रैल, 2024) कैसा रहेगा..

Saptahik Rashifal (14 to 20 April, 2024): VAMA के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए साप्ताहिक राशिफल लेकर आए हैं। इस साप्ताहिक राशिफल  (Weekly Horoscope) में सप्ताहभर होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है।  

तो आइए, इस साप्ताहिक राशिफल में सभी 12 राशियों के लिए जानते हैं, यह सप्ताह (14 अप्रैल से 20 अप्रैल, 2024) कैसा रहेगा..

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें 
(अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)पूजा लिंक
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)क्लिक करें
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)क्लिक करें
वामा द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएं

मेष राशि का साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह अनुकूल फल लेकर आया है। इस सप्ताह में आपके सभी मनोरथ सिद्ध होने वाले हैं। आपका ज्ञान आपको चारों तरफ प्रतिष्ठा की प्राप्ति करवाएगा। आपके ज्ञान की चर्चा हर तरफ होगी। आपके कार्य क्षेत्र में आपकी क्षमताओं से अधिक कार्यभार आपको दिया जा सकता है। काम करने की शैली आपको सम्मान दिलवाएगी। आपको किसी उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। 

जो लोग रोजगार के अवसर तलाश रहे थे, उनके लिए यह सप्ताह बहुत ही बेहतरीन साबित होने वाला है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर अपनी आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह सप्ताह बहुत उत्तम सिद्ध होने वाला है। शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर रहे हैं, तो यह सप्ताह बहुत ही ध्यान से काम करने का है। इस सप्ताह में आप देखेंगे राजा रंक हो रहे हैं और रंक राजा बन रहे हैं। सप्ताह का मध्य और अंत बहुत अच्छा रहने वाला है। अचानक विदेश की यात्रा का योग बन सकता है। परिवार के साथ होने वाली यात्रा थकान पैदा करेगी। खर्च की वृद्धि होगी।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

वृष राशि का साप्ताहिक राशिफल

वृष राशि वालों के लिए उत्तम समय की शुरुआत होने वाली है। अब आपकी आमदनी में अचानक बढ़ोतरी होने लगेगी। आपके रोजगार क्षेत्र में आपको मान सम्मान की  प्राप्ति होगी। जो लोग बहुत समय से रोजगार में प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनकी प्रतीक्षा समाप्त होगी। जो लोग कमीशन का काम करते हैं, उन्हें यह सप्ताह लाभ देने वाला है। आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। अति उत्साह में कोई ऐसा निर्णय न लें कि आपको आगे चलकर परेशानियों का सामना करना पड़े। 

इस सप्ताह में दूर दराज की यात्रा करने के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। यदि आप किसी बीमारी से परेशान थे, तो इस सप्ताह आपको बीमारी से छुटकारा मिलेगा। जो विद्यार्थी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे थे, सप्ताह का अंत उनके लिए बहुत फायदेमंद साबित होने वाला है। जो युवा प्राइवेट नौकरी की तलाश में हैं, या प्राइवेट सेक्टर से जुड़े हैं, उन्हें नए अवसर प्राप्त होंगे। 

मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला फल लेकर आया है। आपके मन में इस सप्ताह चंचलता के भाव भरे रहेंगे। पहाड़ों की यात्रा करने की योजना बन सकती हैं। जो लोग अधिक बोलते हैं, वह लोग इस सप्ताह अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपके बोलने के कारण ऑफिस में आपका कोई विवाद हो सकता है। 

जो लोग पेट्रोलियम के व्यवसाय से जुड़े हैं, उन्हें इस सप्ताह विशेष लाभ देखने को मिलेगा। जो लोग सफेद चीजों का व्यापार करते हैं, जैसे दूध, दही, पनीर, मक्खन इत्यादि उन्हें लाभ होने का योग बनेगा। इस सप्ताह कार्य की व्यस्तता परेशान रखेगी। इस सप्ताह होने वाली व्यस्तता बहुत अच्छा लाभ देने वाली है। सप्ताह के पहले 5 दिन आपके घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। सप्ताह का अंत मन को उदास कर सकता है। 

कर्क राशि का साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत खर्चे से होने वाली है। सप्ताह के अगले 5 दिन आपके लिए बहुत ही बेहतरीन होने वाले हैं। शुक्रवार तक रोजगार के नए-नए अवसर प्राप्त होने से मन में खुशी की लहर बनी रहेगी। जो लोग प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनके लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा साबित हो सकता है। यदि आप भाग्य के भरोसे कोई निर्णय लेना चाहते हैं, तो अभी आपको रुकना होगा। 

यह सप्ताह परिश्रम करने का है, भाग्य के भरोसे निर्णय ना लें। यदि आप काम चोरी करते हैं, तो आपके लिए नुकसानदायक सिद्ध होने वाला है। जो लोग पेट के रोग से पीड़ित हैं, उन्हें खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। यदि आपको हार्ट से संबंधित कोई समस्या है, तो आपको डॉक्टर से चेक-अप कराने की जरूरत है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। 

सिंह राशि का साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए बहुत समय बाद समय में अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। अब आपके सारे काम सुचारू रूप से चलने लगेंगे। यदि आप शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं, तो सप्ताह के शुरू के दो दिन आपके लिए बहुत अच्छे हैं। परंतु सप्ताह मध्य और अंत में भाग्य के भरोसे रहकर महत्वपूर्ण निर्णय ना लें। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। यदि उन्हें रक्त का कोई विकार है, तो उनका विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

जो विद्यार्थी आईटी के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कोई विशेष उपलब्धि की प्राप्ति होने की संभावना है। जो विद्यार्थी मैकेनिक या इलेक्ट्रॉनिक के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग पहले से रोजगार में हैं, उन्हें उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। यह सप्ताह आपके लिए अच्छा साबित होने वाला है। 

कन्या राशि का साप्ताहिक राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए लग्न के स्वामी सप्तम भाव में नीचे में गोचर कर रहे हैं, जिसके कारण आपकी वाणी पर आपको विशेष नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपकी बोलने की क्षमता बहुत अच्छी है, परंतु आपकी बातों को गलत समझा जाएगा इसीलिए सोच विचार करके ही बोलें। महत्वपूर्ण निर्णय इस हफ्ते ना लें। यदि आप कहीं विदेश की यात्रा करना चाह रहे हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छा योग बना हुआ है। 

इस सप्ताह शत्रु आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। यदि जमीन का कोई मुकदमा चला हुआ था, तो उसके समाप्त होने का समय आ गया है। अब आपके लिए बहुत ही उत्तम समय की शुरुआत होने वाली है। मेडिटेशन करते रहें। एकाग्रता का बने रहना आपके लिए बहुत जरूरी है। 

तुला राशि का साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि वालों के लिए लग्न के स्वामी का छठे भाव में गोचर करना ज्यादा शुभ फल देने वाला नहीं है। शुक्र का उच्च में होना आपके लिए शत्रुओं पर विजय दिलवाने वाला है। आपके सभी शत्रु परास्त होंगे। जो विद्यार्थी किसी कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे थे, उन्हें सफलता मिलेगी। यदि आप कार्य क्षेत्र में उन्नति के लिए आवेदन करते हैं, तो आपको इस सप्ताह हर तरह से सफलता के योग बनेंगे। 

जो युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें इस सप्ताह मन के अनुसार रोजगार की प्राप्ति होने के योग बनेंगे। यदि आप विदेश में जाकर कोई नया व्यापार करना चाहते हैं, तो यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल सिद्ध होगा। सप्ताह के अंतिम दो दिनों में अगर आप शेयर मार्केट में पैसा इन्वेस्ट करते हैं, तो आपके लिए बहुत अच्छा लाभ होने की स्थिति बनेगी। धैर्य से निर्णय लें। भाग्य के भरोसे निर्णय ना लें। किसी की सलाह से ही विशेष निर्णय लें। महत्वपूर्ण निर्णय अकेले ना लें। परिवार में मांगलिक कार्यों का आयोजन होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। 

वृश्चिक राशि का साप्ताहिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह सप्ताह पराक्रम में बढ़ोतरी करने वाला है। इस सप्ताह आप नए-नए लोगों से मिलेंगे। जिस से आपके व्यापार में वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। जो विद्यार्थी मार्केटिंग क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए यह सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होने वाला है। आपको पढ़ाई के साथ-साथ कहीं से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी मधुर वाणी आपको उन्नति प्रदान करेगी। इस सप्ताह में अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। शत्रु भी कुछ सिखा सकता है, इसीलिए सीखने की भावना को अपने अंदर जिंदा रखें। 

अगर घर में कुछ नया सामान लाने की योजना बना रहे थे, तो इस सप्ताह योजना सफल होंगी। घर में नया एसी फ्रिज कूलर जैसे संसाधन लाने की योजना है तो इस सप्ताह आपकी योजना सफल होगी। जो लोग नया वाहन लेने का विचार कर रहे हैं, इस सप्ताह उन लोगों की योजना भी सफल होंगी। 

धनु राशि का साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि वालों के लिए इस सप्ताह उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। धन लाभ होने का योग बनेगा। यदि आप विदेश जाकर कोई नया व्यापार करना चाहते हैं, तो आपको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। इस सप्ताह विद्यार्थी वर्ग को विशेष लाभ प्राप्त होगा। आपको उच्च विद्या प्राप्ति के अवसर प्राप्त होंगे। जो विद्यार्थी अध्यापक बनना चाहते हैं, उन्हें विशेष सम्मान की प्राप्ति होगी। 

जो विद्यार्थी मैनेजमेंट के क्षेत्र में जाना चाहते हैं, उन्हें इस सप्ताह अधिक मेहनत करने की जरूरत है। अपनी वाणी पर विशेष नियंत्रण रखें। बनते कार्यों में विघ्न आ सकते हैं, जिसके कारण मन निराश हो सकता है। सप्ताह का मध्य और अंत आपके लिए मानसिक चिंता से भरा हो सकता है। धैर्य से कार्य करें और सोच समझकर ही निर्णय लें।

मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल

मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह चिताओं से भरा रहने वाला है। इस सप्ताह घर में किसी का अस्वस्थ होना चिंता की वजह बन सकता है। ये सप्ताह शत्रुओं से जुड़ी चिंता पैदा कर सकता है। यदि आपका कोर्ट कचहरी में कोई मुकदमा चल रहा था, तो इस सप्ताह आपको अनुकूल परिणाम ना मिले ऐसी संभावना बनती है। जीवनसाथी का अस्वस्थ रहना आपकी मानसिक चिताओं को बढ़ा सकता है। 

सप्ताह अंत में जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन लोगों के लिए विशेष ध्यान रखने का समय है। जो लोग हार्ट के रोगी हैं, उन्हें भी अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। इस सप्ताह व्यायाम करने की विशेष जरूरत है। कहीं दूर की यात्रा करने से बचें। पहाड़ों की यात्रा कर सकते हैं। 

कुम्भ राशि का साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह अपने क्रोध को नियंत्रण में रखते हुए काम करने का है। इस सप्ताह आपकी ऊर्जा का स्तर बहुत ऊंचे लेवल पर बना हुआ है, जिसके कारण आपको समाज में सम्मान प्राप्त होगा। आपके कार्यों की तारीफ होगी। आपकी कार्यशैली, कार्य को जल्दी करने वाली है, परंतु कुछ लोग जो आपके बराबर काम नहींं कर सकते, वो आपको नीचा दिखाने का प्रयास करेंगे। किसी की परवाह न करते हुए अपने काम पर ध्यान रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। 

सप्ताह का तीसरा चौथा दिन आपके घर में उत्सव का माहौल बनाएगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। परिवार के साथ अचानक कहीं घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। जेब पर अधिक खर्च का बोझ पड़ेगा। मन को सुकून की प्राप्ति होगी। बच्चों के साथ बिताया हुआ समय इस सप्ताह आपको आनंद देगा। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। सप्ताह अंत जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब होने से कष्टों भरा हो सकता है। सप्ताह के मध्य में शत्रु परेशान कर सकते हैं। आपके सितारे बुलंद हैं, किसी की परवाह ना करें। अपने कार्य पर ध्यान दें।

मीन राशि का साप्ताहिक राशिफल

मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह जीवन में परिवर्तन से शुरू होने वाला है। इस सप्ताह आप देखेंगे कि आपके जीवन में चल रही उदासी का माहौल समाप्त होने लगा है। जो कार्य रुके हुए थे, उनमें प्रगति आने लगेगी। आपकी वाणी के कारण पैदा होने वाले विवाद समाप्त होने का नाम नहींं ले रहे हैं, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी ना लें। 

ऑफिस के काम को लेकर अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है, जिसके कारण शारीरिक व मानसिक थकान आपको परेशान कर सकती है। सप्ताह का अंत आपको धन-धान्य की समृद्धि देने वाला है। जो लोग शेयर मार्केट से जुड़े हैं, उनके लिए यह सप्ताह बहुत लाभदायक सिद्ध होगा। किसी के मार्गदर्शन से ही कार्य करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।