Aaj Ka Rashifal, 2 April, 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (2 April, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

2 April, 2024 Ka Rashifal: आज का राशिफल जानने की इच्छा हर किसी को होती है। ऐसे में सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) लेकर आए हैं। 

आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है। 

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

मेष राशि

मेष राशि वालों आपके लग्न में देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। आपकी बुद्धि प्रबल रूप से आपका साथ दे रही है। बुद्धि के बल पर धन प्राप्त करने के प्रबल योग बन रहे हैं। आपकी वाणी की मधुरता आपके कारोबार में वृद्धि कराएगी। विदेश से भी धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं। धन-धान्य समृद्धि के लिए ब्रोकरेज के काम में हाथ आजमाएं, निश्चित रूप से लाभ होने के योग बने हैं। सरकार से छुप के कोई काम ना करें।

आज का शुभ अंक – 3

आज का शुभ रंग – गुलाबी

उपाय – सूर्य की उपासना करें।

वृष राशि

वृषभ राशि वालों के लिए अच्छे योग बने हुए हैं। आपके लग्न के स्वामी आपके आय में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपको धन समृद्धि के अवसर मिलेंगे। विशेष निर्णय लेने के लिए किसी की सलाह लें। शाम होते थकान आपको जकड़ लेगी। बीपी के रोगी स्वस्थ का ध्यान रखें। शाम होते बीपी की समस्या हो सकती है। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है।

आज का शुभ अंक -1

आज का शुभ रंग – नारंगी

उपाय – जल में मोती प्रवाहित करें।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों आज का दिन कुछ खास होने वाला है। कारोबार में उन्नति के लिए किसी इन्वेस्टर से मुलाकात होगी। जो लोग सरकारी रोजगार में हैं, वो ऑफिस में बॉस के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। चिंता ना करें सोच समझ कर कार्य करें। धन कहीं रुका हुआ था, तो उसके पुनः प्राप्ति के योग बनेंगे। आपके भाग्य में विराजमान शनि, शेयर मार्केट से प्रबल लाभ देने के लिए योग बना रहे हैं।

आज का शुभ अंक – 7

आज का शुभ रंग – लाल 

उपाय – किसी गरीब पढने वाले बच्चे को पढने की सामग्री दान करें।

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों के लिए बहुत अच्छी स्थिति बनी हुई है। आज आपके भाग्य भाव में उच्च के शुक्र विराजमान है, जो आपको ऐश्वर्या-शाली जीवन प्रदान करेंगे। आपका कोई छोटी उम्र का मित्र किसी बड़े काम का अवसर देगा। आज के दिन आपके लिए सूझबूझ से काम लेने का दिन है। आपकी बुद्धि किसी निर्णय को लेकर कंफ्यूज हो सकती है। जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, धैर्य से काम लें। 

आज का शुभ अंक -3

आज का शुभ रंग – क्रीम

उपाय – भगवान शिव की पूजा कर के ही घर से निकलें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए समय लगातार मानसिक चिंता का बना हुआ है। आज अचानक घन प्राप्ति के योग बनेंगे। लम्बे समय की इन्वेस्टमेंट न करें। किसी से विचार विमर्श कर के बुद्धि से काम करें। शाम होते आपका जीवन साथी आपसे नाराज हो सकता है। जीवन साथी को खुश रखने के लिए उसके साथ समय बिताएं। घर में किसी मेहमान के आने से  खर्च बढ़ सकता है। 

आज का शुभ अंक – 5

आज का शुभ रंग – काला 

उपाय – लाल दाल विष्णु भगवान जी के मन्दिर में दान करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए समय अनुकूल है। आज का दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए बहुत अच्छा है। आज आपकी बुद्धि आपका प्रबल रूप से साथ देगी। शत्रु आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। जो विद्यार्थी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे, आज अधिक मेहनत करने की जरूरत है। 

आज का शुभ अंक – 9

आज का शुभ रंग – लेमन 

उपाय – गाय को हरा चारा खिलाएं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए समय लगातार मानसिक चिताओं का बना हुआ है। आज भी आपके शत्रु आपके सामने कमजोर ही रहेंगे, परंतु अन्य कारणों से आपका मन विचलित रहेगा। संतान की उन्नति के लिए चल रहे प्रयास आज सफल होते नहीं दिख रहे। आपका जीवन साथी आपके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है, जीवनसाथी का साथ आपके जीवन में नया मोड़ लेकर आया है।

आज का शुभ अंक – 6

आज का शुभ रंग – हल्का हरा

उपाय –  अपने गुरु का आशीर्वाद लेते रहें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा होने वाला है। आज आपके पराक्रम के स्वामी आपका पूरा सहयोग करेंगे, आपको पद प्रतिष्ठा की प्राप्ति करवाने वाले हैं। आज के दिन घर में उत्सव का माहौल बनेगा। जो लोग नया वाहन लेना चाहते हैं उनके लिए बहुत अच्छा समय है। संतान के परीक्षा परिणाम मन को प्रसन्न करने वाले हैं। जो विद्यार्थी मेडिकल के फ़ील्ड में पढ़ रहे थे उनके लिए अच्छे अवसर मिलने से मन खुश रहेगा। घर में खुशी का माहौल बनेगा। 

आज का शुभ अंक – 4

आज का शुभ रंग – सफ़ेद

उपाय – गरीब बीमार लोगों को भोजन का दान करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए समय बना हुआ है। लग्न में चंद्रमा आज आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। आज अपने किये हुए काम से खुद को संतुष्ट पाएंगे। गुरु की दृष्टि से बनने वाला गजकेसरी योग आपके लिए बहुत कुछ बेहतर कर रहा है। संशय न करें विश्वास रखें आज आपके कार्य बिना किसी रूकावट के पूर्ण होते नजर आएंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

आज का शुभ अंक – 5

आज का शुभ रंग – मिश्रित

उपाय – किसी गरीब बूढी महिला की सेवा करें।

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपके घर में अचानक कोई मेहमान आ सकता है। घर में नन्हे मेहमान के आने से घर का माहौल ख़ुशी का बना रहेगा। अगर आप जमीन या मकान लेने की योजना बना रहे थे, तो आज आपकी योजना पूरी होती दिख रही है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पुराने मित्रों के साथ शाम के भोजन की योजना बनेगी। 

आज का शुभ अंक – 1

आज का शुभ रंग – जामुनी

उपाय – शनि मंदिर के बाहर बैठे गरीब लोगों को भोजन करवाएं।

कुम्भ राशि

कुंभ राशि वाले आज सावधान रहें। आपका आलस कमजोरी बनकर उभरने वाला है। कार्य को आगे के लिए ना टालें, कार्य में विलंब करना आपके लिए ठीक नहीं है। अगर आप शेयर मार्किट में पैसा लगाते हैं, तो आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। एक्सपोर्ट इम्पोर्ट के काम से जुड़े लोगो को लाभ होने की सम्भावना है। आज के दिन किसी से रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है। जीवनसाथी का ध्यान रखें, उन्हें शारीरिक कष्ट हो सकता है। 

आज का शुभ अंक – 9

आज का शुभ रंग – मेजेंटा

उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ होने वाला है। आज के दिन आपके जीवन में नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। विदेश जाने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से कुछ नया कार्य कार्य करने का योग बनेगा। आज के दिन यदि आप दांत के रोग से परेशान थे, तो आज विशेष ध्यान रखें शाम होते दांत की पीड़ा अधिक परेशान कर सकती है। अचानक यात्रा का योग बन रहा है। जो युवा रोजगार की तलाश में थे, उनके लिए अच्छे अवसर बनेंगे।

आज का शुभ अंक – 7

आज का शुभ रंग – पर्पल 

उपाय – सरसों के तेल से भगवान का अभिषेक करें। 

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, राशिफल और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।