Aaj Ka Rashifal, 31 March, 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (31 March, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

31 March, 2024 Ka Rashifal: आज का राशिफल जानने की इच्छा हर किसी को होती है। ऐसे में सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) लेकर आए हैं। 

आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है। 

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल
आज का मेष राशिफल

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला साबित होगा। आज का दिन आपको धन-धान्य की वृद्धि दे सकता है। अगर आप शेयर मार्केट से जुड़े हैं, तो आज आपको मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन दूर की यात्रा करना लाभदायक सिद्ध होगा। शाम होते-होते थकान महसूस करेंगे। आपकी लीडरशिप के चर्चे चारों तरफ होंगे।

आज का शुभ अंक – 3

आज का शुभ रंग – हल्का नीला 

आज का उपाय – नदी में ताम्बे का सिक्का फेकें। 

आज का वृषभ राशिफल
आज का वृषभ राशिफल

वृष राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत उन्नति देने वाला है। जो युवा रोजगार की तलाश में थे, उनकी तलाश पूरी होगी। जो लोग प्रमोशन का वेट कर रहे थे, अब उनका इंतजार समाप्त होगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज के दिन किसी को पैसा देने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आज का शुभ अंक – 7

आज का शुभ रंग – चमकीला सफ़ेद

आज का उपाय- दूध से भगवान् शिव जी का अभिषेक करें। 

आज का मिथुन राशिफल
आज का मिथुन राशिफल

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आपकी वाणी की प्रशंसा सब तरफ हो रही है। उन्नति के लिए  आपको किसी का सहारा लेने की जरूरत नहीं है। आज आपके रोजगार में वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप राजनीति से जुड़े हैं, तो आज कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

आज का शुभ अंक – 1

आज का शुभ रंग – लाल 

आज का उपाय- माता के मंदिर में लाल फूल अर्पण करें।

आज का कर्क राशिफल
आज का कर्क राशिफल

कर्क राशि 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से थोड़ा कमजोर हो सकता है। आज के दिन आपको मानसिक चिन्ता परेशान करेंगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। यदि आप पेट के रोग से परेशान थे, तो आज खानपान का विशेष ध्यान रखें।

आज का शुभ अंक – 9

आज का शुभ रंग – पीला 

आज का उपाय- ॐ नम: शिवाय मन्त्र का जाप करें।

आज का सिंह राशिफल
आज का सिंह राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए आज अपनी योजनाओं को लेकर विचार करने का दिन है। आपकी राशि के स्वामी अष्टम भाव में राहु के साथ गोचर कर रहे हैं। आप शत्रुओं पर तो भारी रहेंगे, परंतु निजी जीवन में सिर दर्द जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। घर में उत्सव का माहौल बनेगा जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

आज का शुभ अंक – 6

आज का शुभ रंग – ग्रे

आज का उपाय- गाय को हरा घास खिलाएं।

आज का कन्या राशिफल
आज का कन्या राशिफल

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर होने वाला है। परंतु अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना बनते काम बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी के आज कुछ उखड़ा उखड़ा रहने की संभावना है। यदि आपका कोर्ट कचहरी में मुकदमा चल रहा था, तो आज आपके पक्ष में फैसला होने की संभावना है।

आज का शुभ अंक – 5

आज का शुभ रंग – स्मोक

आज का उपाय- बन्दरों को केले खिलाएं।

आज का तुला राशिफल
आज का तुला राशिफल

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज के दिन दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। जो विद्यार्थी किसी कम्पटीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे थे, उनके लिए कठोर परिश्रम करने का समय है। शत्रु हर क्षेत्र में पराजित होंगे।

आज का शुभ अंक – 3

आज का शुभ रंग – हल्का हरा 

आज का उपाय- गुरु जी को कोई भेंट दें।

आज का वृश्चिक राशिफल
आज का वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आज आपका मन विचलित रहेगा। जो लोग ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित हैं, उन्हें आज अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए। यदि आप नया भवन वाहन लेने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है। संतान की चिंता हो सकती है।

आज का शुभ अंक – 6

आज का शुभ रंग – सफ़ेद

आज का उपाय- सफ़ेद वस्तुओं का दान करें।

आज का धनु राशिफल

धनु राशि

धनु राशि वाले आज अपने बुद्धि के बल पर दिन को बहुत अच्छा बना लेंगे। आज आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ पार्टी करने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं। दिन अनुकूल रहने वाला है।

आज का शुभ अंक – 1

आज का शुभ रंग – हल्का पीला 

आज का उपाय – विष्णु भगवान जी की पूजा करें।

आज का मकर राशिफल
आज का मकर राशिफल

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। तीन भाव में ही सभी ग्रह आपकी धन संपत्ति, मान प्रतिष्ठा और सुख की वृद्धि करने वाले सिद्ध होंगे। परंतु शत्रुओं से सावधान रहें। किसी तरह का लांछन लग सकता है।

आज का शुभ अंक – 9

आज का शुभ रंग – पर्पल

आज का उपाय– सूर्य की पूजा कर के घर से निकलें।

आज का कुंभ राशिफल
आज का कुंभ राशिफल

कुम्भ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन रोमांस और उमंग से भरा रहेगा। आज आपके मन की कल्पनाएं आपको राजा की फीलिंग देंगे। आपके जीवनसाथी के साथ प्रेम के पलों का अनुभव करेंगे। गुस्से पर काबू रखें। आपकी वाणी मधुर है, परंतु परिवार में सुख शांति बनाए रखने के लिए आपका शांत रहना बहुत जरूरी है।

आज का शुभ अंक – 5

आज का शुभ रंग – हरा

आज का उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

आज का मीन राशिफल
आज का मीन राशिफल

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन चिंता और विचार करने का है  आज के दिन आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। अचानक दूर की यात्रा थकान दे सकती है। गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त होगा। ऑफिस का गुस्सा घर में किसी पर उतर सकता है, शांत रहने की कोशिश करें।

आज का शुभ अंक – 7

आज का शुभ रंग – क्रीम

आज का उपाय- सूर्य की पूजा करें।

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, राशिफल और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।