18 February, 2024 Ka Rashifal: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (18 February, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

18 February Ka Rashifal: आज का राशिफल जानने की इच्छा हर किसी को होती है। ऐसे में सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) लेकर आए हैं।

आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है। 

सबसे पहले आज का पंचाग (Aaj Ka Panchang) जान लेते हैं।

आज माघ मास शुक्ल पक्ष की तिथि नवमी, दिन रविवार, नक्षत्र रोहिणी, योग वैधृति, करण कौलव तदोपरांत तैतुल है। आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 12:13 PM से 12:58 PM तक और राहुकाल 04:48 PM से 06:12 PM तक रहेगा।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

तो आइए VAMA के आज का राशिफल में जानते हैं, आपके लिए आज का दिन (18 February, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?   

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 18 February, 2024) 

आज के दिन मेष राशि वालों को अपने कार्य में सफल होने के लिए अपने सहकर्मियों को उत्साहित और प्रेरित करना पड़ेगा। अपने आप को शांत रखना और अपने प्रयासों को मजबूत करने के लिए ध्यानपूर्वक काम करना आपके हित में रहेगा। पिता के सहयोग से आर्थिक परेशानी दूर होगी। आय बढ़ाने के लिए आप किसी पार्ट टाइम बिजनेस की मीटिंग ज्वाइन करेंगे। किसी से प्रेम शुरू करने से पहले सभी फायदे और नुकसान पर विचार जरूर कर लें। बीपी और हृदय रोगियों को सावधानी बरतनी होगी। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ अरुणय नम: मंत्र का जप आपकी आय में वृद्धि कराएगा। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

वृष राशि

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 18 February, 2024) 

आज के दिन वृष राशि वाले अपने व्यवसाय क्षेत्र में कर्मचारियों को टारगेट देंगे और अचीव करने पर इंसेंटिव्स भी देंगे। पारिवारिक समस्याओं पर बिना देर किए हुए चर्चा करनी चाहिए और उसको हल करने का प्रयास करना चाहिए। आज आपकी सफलता निश्चित रूप से धन लाभ का मार्ग प्रशस्त करेगी। सच्चा प्रेम ही लंबे समय तक चल सकता है। मधुमेह रोगियों को आज अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। मित्रों के साथ आज किसी बात पर अनबन हो सकती है। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – आसमानी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ अच्युताय नम: मंत्र का जप आपके कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 18 February, 2024) 

आज के दिन मिथुन राशि वालों के काम की गति काफी व्यस्त और मांग भरी रहने वाली है। पड़ोसी से अनचाहा विवाद घरेली शांति को खराब करेगा। किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में पैसे की कमी का सामना करना पड़ेगा। लव पार्टनर के साथ ज्यादा समय तक साथ रहेंगे। कुछ लोग यूरिनरी इनफेक्शन से पीड़ित रहेंगे। आपका दिन भाग दौड़ वाला और तनाव भरा रहेगा। कोई काम बनते – बनते रुक जाएगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता मिलेगी। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ विश्वरुपाय नमः के मंत्र का जप भाग्य में वृद्धि कराएगा। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 18 February, 2024) 

आज के दिन कर्क राशि वाले काम को टाले नहीं कर ले नहीं तो परेशानी होगी। जीवन साथी से मतभेद ना करें, नहीं तो पूरा दिन तनाव में रहेंगे। धन कमाने के लिए अच्छा अवसर दोपहर बाद मिलेगा। अपने लव पार्टनर के साथ भावनात्मक तरीके से बात करेंगे। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने के लिए आपको खान-पान की आदतों में आवश्यक बदलाव करने की संभावना है। आपको सावधान रहना होगा क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही कुछ परेशानी खड़ी कर सकती है।

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – चॉकलेट 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ इनाय नमः मंत्र का जप आकस्मिक परेशानी से रक्षा होगी। 

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 18 February, 2024)  

आज के दिन सिंह राशि वाले व्यापार में प्रगति के लिए आधुनिक तकनीक की मदद लेंगे। अपने शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे। बच्चों के साथ आज अपना कीमती समय बिताएंगे और प्रसन्नचित रहेंगे। आज किसी वस्तु का क्रय – विक्रय करके बीच का लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध को और मजबूत करने के लिए आप प्रयास करेंगे। आप किसी भौतिकतावादी वस्तु पर आकर्षित होंगे। बाहरी लोगों से विवाद ना हो इसके लिए आपको सतर्क रहना पड़ेगा। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ इनाय नम: मंत्र का जप परिवार में शांति प्रदान करेगा। 

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 18 February, 2024) 

आज के दिन कन्या राशि वालों के साथ कार्यस्थल पर विवाद हो सकता है। व्यापार में प्रगति के लिए किसी के साथ नया अनुबंध करेंगे। बच्चों की परीक्षा चल रही है आप उनके विषय की तैयारी कराने में मदद करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेमिका के साथ छोटी–छोटी बातों पर बहस ना करें नहीं तो विवाद बढ़ सकता है। रोग और शत्रु दोनों का शमन होगा। न्यायालय प्रक्रिया में आप मुकदमे में विजय प्राप्त करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ आदिभूताय नम: मंत्र का जप आपके शत्रु पर विजय दिलाएगा।

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 18 February, 2024) 

आज के दिन तुला राशि वालों का दिन अनुकूल नहीं रहेगा। कोई न कोई कारण से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। घर की कीमती वस्तु का ख्याल रखिए नहीं तो चोरी हो सकती है। धन कमाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। संगीत क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का कोई कार्यक्रम बनेगा। मित्रों का सहयोग आपके किसी बड़े काम आएगा। पैर में चोट लगने से आप बहुत परेशान होंगे। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – गहरा लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ वासुदेवाय नमः मंत्र का जप आज आपकी सभी परेशानी दूर कर देगा। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 18 February, 2024)  

आज के दिन वृश्चिक राशि वाले व्यापार में अपने साझेदार के साथ मीटिंग करेंगे। पिता का स्वास्थ्य खराब होने के कारण आपको डॉक्टर की सलाह लेनी पड़ेगी। आज आपको खर्च करने के लिए किसी से पैसा उधार लेना पड़ेगा। आज आपका प्रेम संबंध अपने लव पार्टनर से ठीक रहने वाला है और शाम को मुलाकात करेंगे। आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है जांच करवा लें। आज आपका रुझान आध्यात्म की ओर हो सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 1

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ ईशाय नमः मंत्र का जप आपकी मानसिक परेशानी दूर करेगा।

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 18 February, 2024)  

आज के दिन धनु राशि वाले अपने काम को समय पर पूरा करेंगे। सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार की प्रगति के लिए आज भी मेहनत करेंगे। छोटे भाई और बहनों से आपकी अनबन घरेलू शांति खराब करेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज आप ऑनलाइन गेम के माध्यम से धन लाभ प्राप्त करेंगे। आज के दिन मित्रों की बात मानने से आप किसी परेशानी से बच जाएंगे। आप किसी भ्रम में रहते हुए मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ सुशीलाय नम: मंत्र का जप आज आपके पराक्रम में वृद्धि कराएगा। 

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 18 February, 2024)  

आज के दिन मकर राशि वाले व्यापार में हाइपर ना हो नियंत्रण रखें सफलता मिलेगी। बच्चों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों का आज एग्जाम होगा। आज आप पार्टनरशिप किसी से करने का निर्णय लें। कुछ लोगों के यहां नया वाहन आएगा। नए वस्त्र के खरीददारी करेंगे। जमीन में निवेश करने की योजना बना सकते हैं। कुछ लोगों का विदेश जाने का योग पूर्ण रूप से बन रहा है। कुछ लोग किडनी में स्टोन होने के कारण बड़ी पीड़ा महसूस करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग –  नीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ उग्ररुपाय नम: मंत्र का जप धन की स्थिति को मजबूत करेगा।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

कुंभ राशि

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 18 February, 2024)  

आज के दिन कुंभ राशि वालों की उम्मीद पूरी न होने के कारण निराश होने की संभावना है। परिवार में आज आपसे सभी सदस्यों की बड़ी उम्मीद रहेगी। आज आप ज्यादा खर्च होने से परेशान रहेंगे। आज आपके लव लाइफ में जो भी गलतफहमियां थी, दूर हो जाएगी। आप जो कुछ भी करते हैं या कहते हैं, उसमें आपको बहुत सतर्क रहना पड़ेगा। नेत्र रोग के कारण आपको आज डॉक्टर के पास जाना पड़ेगा। सामाजिक कार्यों में आज आप भाग लेंगे। 

आज का लकी नम्बर –  3

आज का लकी रंग –   काला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ अनन्ताय नमः मंत्र का जप आज मानसिक तनाव को कम करेगा। 

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 18 February, 2024)

आज के दिन मीन राशि वाले सरकारी अनुबंध के लिए कोई फाइल तैयार करेंगे। धार्मिक सत्संग या पूजन में आज आप परिवार सहित हिस्सा लेंगे। धन प्राप्ति का योग दिख रहा है उधार दिया हुआ रुपया भी वापस मिल सकता है। लव पार्टनर से आज आपकी निकटता और मुलाकात मन को आनांदित और प्रसन्नचित रखेगी। कमर दर्द और बैकबोन पेन होने के कारण आप काफी परेशान महसूस करेंगे। सोशल मीडिया पर आपके सब्सक्राइबर की वृद्धि होगी। 

आज का लकी नम्बर – 8

आज का लकी रंग – भगवा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ इज्जाय नमः मंत्र का जप आपकी परेशानी दूर करेगा।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, राशिफल और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।