17 February, 2024 Ka Rashifal: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (17 February, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

17 February Ka Rashifal: आज का राशिफल जानने की इच्छा हर किसी को होती है। ऐसे में VAMA के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) लेकर आए हैं। 

आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।  

तो आइए, सबसे पहले आज का पंचाग (Aaj Ka Panchang) जान लेते हैं।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

आज माघ मास शुक्ल पक्ष की तिथि अष्टमी, दिन शनिवार, नक्षत्र कृत्तिका, योग ऐंद्र, करण तैतुल तदोपरांत गर है। आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 12:12 PM से 12:58 PM तक और राहुकाल 09:47 AM से 11:11 AM तक रहेगा। आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल खाने से बचें।

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

आइए अब जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (17 February, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा?  

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 17 February, 2024) 

आज मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अपने कार्य का विस्तार करेंगे। परिवार सहित आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे। आज धन वृद्धि के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। धन आगमन के नए रास्ते बनेंगे। लव पार्टनर के साथ आप मोबाइल पर बहुत देर तक बातें करेंगे। मुख में इंफेक्शन के कारण खाने-पीने में दिक्कत हो सकती है। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – 

आज आप हनुमान मंदिर में जाकर 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें, सभी परेशानी दूर होगी। 

वृष राशि

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 17 February, 2024) 

आज वृष राशि वाले अपने काम के प्रति उत्साहित रहेंगे। नई ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। परिवार सहित आज शाम को किसी पार्टी में जाएंगे, घर लौटते समय देर रात हो जाएगी। आज आप टैक्स सेविंग प्लान में निवेश करेंगे। अपने लव पार्टनर के साथ एक छोटी यात्रा का आनन्द लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आपकी सतर्कता आपको स्वस्थ रखेगी। चाय और कॉफी का ज्यादा प्रयोग ना करें।

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – 

भगवान शिव को जलाभिषेक करने के बाद 11 शमी का पत्र अर्पित करें कार्यक्षेत्र मजबूत होगा। 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 17 February, 2024) 

आज मिथुन राशि वालों को ज्यादा भाग–दौड़ करना पड़ेगा। कार्य स्थल पर किसी दबाव में रहकर काम करेंगे थोड़ा सा मन में भय भी बना रहेगा। परिवार में मेहमान के आने का योग बन रहा है। आज आप किसी को पैसा उधार ना दें। आर्थिक लेन देन और ट्रांजैक्शन बड़ी निष्पक्षता से करें। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेगी। कुछ लोगों के पैर में चोट लगने से असहनीय पीड़ा होगी। यात्रा करते समय महत्वपूर्ण कागजात अपने साथ रखें। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – गहरा हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – 

आज आप 11 बार बजरंग बाण का पाठ करें, कर्ज मुक्ति का सबसे बड़ा उपाय है। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 17 February, 2024) 

आज कर्क राशि वाले अपने काम के प्रति ज्यादा ध्यान देंगे और नई चीजों की खोज भी करेंगे। व्यापार करने वालों की दैनिक आय में वृद्धि होगी। पत्नी के स्वास्थ्य में परेशानी होने के कारण आपको डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपका प्रेम संबंध विवाह में परिवर्तित होने का योग बन रहा है। स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। जो लोग वीजा का इंतजार कर रहे थे जल्द ही उनको वीजा मिलेगा और उनकी विदेश यात्रा होगी। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – हल्का गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – 

आज आपको सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए रोगों से मुक्ति मिलेगी और धन का आगमन सुगम होगा। 

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 17 February, 2024)  

आज सिंह राशि वाले अपने कर्मचारियों की छंटनी करेंगे। जो लोग लक्ष्य की प्राप्ति नहीं कर रहे हैं उनके लिए अच्छा दिन नहीं है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज कोई आपकी पैसे से मदद करेगा जिससे आपका कार्य पूर्ण हो जाएगा। आपका प्रेमी आपके लिए कुछ ऐसा कार्य करेगा जिससे आप आनंदित महसूस करेंगे। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र परीक्षा में सफल होंगे। कुछ लोग जो काफी दिनों से रोग से परेशान चल रहे हैं उनको आज आराम मिलेगा। 

आज का लकी नम्बर – 2

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – 

आज आप सूर्य को अर्घ्य देते समय इस मंत्र का पाठ करें:–

एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजो राशे जगत्पते।

अनुकम्पयमां भक्त्या गृहाणार्घ्य दिवाकर।। 

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 17 February, 2024) 

आज कन्या राशि वाले जो लेखन क्षेत्र से जुड़े हुए हैं या कवि हैं उनको सम्मान मिलेगा। व्यापार में कुछ उथल-पुथल रहेगी। कुछ लोग का अपनी पत्नी से विवाद हो सकता है। यह आपकी जिम्मेदारी है कि घर में सुख – शांति सद्भाव का माहौल रहे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लव पार्टनर के साथ ज्यादा बहस करने से विवाद बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को फायदा मिलेगा। राजनेता अपने चुनावी क्षेत्र में व्यस्त रहेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 16

आज का लकी रंग –   भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – 

राम रक्षा स्तोत्र का पाठ ज्ञान बुद्धि विवेक देगा। 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 17 February, 2024) 

आज तुला राशि वाले अपने संतुलित व्यवहार के कारण कार्य स्थल पर सामंजस्य बैठाने की कोशिश करेंगे। आपकी महत्वाकांक्षा आपको नए अवसर तलाशने के लिए मजबूर करेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर घर में विवाद बढ़ सकता है। ज्यादा खर्च होने के कारण मानसिक पीड़ा रहेगी। आज आप किसी के प्रेम जाल में फंसकर अपना नुकसान कर बैठेंगे। दूसरों की मदद करने से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – लेमन 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – 

भगवान शिव को जलाभिषेक करने के बाद 11 बेल का पत्र अर्पित करें कार्यक्षेत्र मजबूत होगा। 

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 17 February, 2024)  

आज वृश्चिक राशि वाले अपने सहकर्मियों के बर्ताव से अपने को थोड़ा आहत महसूस करेंगे। कंप्यूटर क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे। आज जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज आप किसी रिश्तेदार के यहां या मित्र से मिलने जा सकते हैं। आप प्रेम को अपने जीवन में स्थान देने के लिए विशेष प्रयास करेंगे। हृदय रोग से पीड़ित लोगों को विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लेने चाहिए। आपकी गाड़ी खराब होगी जिसकी वजह से शाम को तनाव महसूस करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – भगवा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – 

हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 17 February, 2024)  

आज धनु राशि वाले को व्यावसायिक स्थिति पर बहुत सावधानी से विचार करने की आवश्यकता होगी। आप अपने खाली समय का उपयोग घर की साज-सज्जा में कर सकते हैं। आपको किसी से आर्थिक सहयोग मिल सकता है जिससे आपके कई काम हो जायेगा। प्रेम जीवन में रोमांचक होने की संभावना है। किसी जरूरतमंद की मदद करने से एक अलग ही खुशी मिलेगी। दूसरों के साथ व्यक्तिगत मेलजोल महत्वपूर्ण रहेगा। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  –  

आज विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें आपका दिन शुभ होगा। 

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 17 February, 2024)  

आज मकर राशि वालों को काम में सफलता पाने के लिए स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सभी भ्रमों को दूर करने का प्रयास करना होगा। माता-पिता के साथ आप धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आज आपकी दैनिक आय में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। लव पार्टनर के साथ आप किसी जगह घूमने जायेंगे। धर्मग्रंथ शांति, प्रेम और करुणा का पाठ पढ़ाते हैं, इसका आज आप अध्ययन करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग –  भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – 

ॐ श्रेष्ठाय नम: का जप आपकी सभी परेशानी को दूर कर सकता है। 

कुंभ राशि

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 17 February, 2024)  

आज कुंभ राशि वाले अपने कार्य में अच्छी सफलता न मिलने से परेशान रहेंगे। पारिवारिक परेशानी मानसिक पीड़ा का कारण बन रही है। अपनी गाड़ी की आप सर्विसिंग करा लीजिए नहीं तो रास्ते में धोखा दे सकती हैं। आज आप किस सरकारी अनुबंध पर काम कर सकते हैं जिसके सफल होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम जीवन में थोड़ी परेशानी का सामना करेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के कारण आप किसी डॉक्टर की सलाह लेंगे।

आज का लकी नम्बर – 15

आज का लकी रंग – श्याम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – 

सुंदरकांड का पाठ करिए आपकी सभी परेशानी दूर हो जाएगी। 

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 17 February, 2024) 

आज मीन राशि वाले अपने कर्मचारियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए मोटिवेट करेंगे। व्यापार में उन्नति के लिए आपको नई तकनीक पर काम करना पड़ेगा। परिवार में नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। यात्रा करते समय अपने कीमती सामान की सुरक्षा अवश्य करिएगा। आपका प्रेमी आपके किसी कार्य में बहुत मदद करने वाला है। सतर्क रहें मानसिक तनाव से अवसाद में जा सकते हैं। 

आज का लकी नम्बर – 25

आज का लकी रंग – पीला 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – 

किसी हनुमान मंदिर में आप बैठकर 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें शनि ग्रह के कारण जितनी भी पीड़ा है दूर हो जाएगी।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, राशिफल और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।