16 February, 2024 Ka Rashifal: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (16 February, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा...

Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल 16 फरवरी, 2024): आज माघ मास शुक्ल पक्ष की तिथि सप्तमी, दिन शुक्रवार, नक्षत्र भरणी, योग ब्रह्मा, करण वणिज तदोपरांत विष्टि (भद्रा) है।

आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 12:13 PM से 12:58 PM तक और राहुकाल 11:12 AM से 12:35 PM तक रहेगा।
स्थान नई दिल्ली का समय दिया गया है।
साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है। 

आपको बता दें, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

तो आइए सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. अनुराग पाठक से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (16 February, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा? 

 

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal)

            आज के दिन मेष राशि वाले अपने साथ कार्यक्षेत्र में नए लोगों को जोड़ने का प्रयास करेंगे। अपने संगठन को मजबूत करने के लिए मेहनत करेंगे। बच्चों की जरूरत का पूरा ध्यान रखें परिवार में सबके साथ समय मिलजुलकर रहें। पैसा निवेश करने से पहले आज आप मैक्सिमम रिटर्न कहां से मिलेगा इस पर विचार करेंगे। लव पार्टनर के साथ आप रिलैक्स महसूस करेंगे। हृदय रोग से पीड़ित व्यक्तियों को अनावश्यक तनाव से बचना चाहिए। मित्रों के सहयोग से कठिन परिस्थितियाँ आसानी से निपट जायेंगी।

आज का लकी नम्बर – 8
आज का लकी रंग – ग्रे

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ अजिताय नम: का जप करें रोग और शत्रु का शमन होगा।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal)

           आज के दिन वृष राशि वालों का रचनात्मक विचार व्यावसायिक सफलता को मजबूत करने में योगदान देगा। परिवार में धार्मिक कार्यों में आज आप सहयोग करेंगे। उधार दिया हुआ रुपया आज आप किसी से वापस लेंगे जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपका लव पार्टनर आपकी मदद से प्रसन्न रहेगा। भाग दौड़ भर दिन रहेगा जिससे थोड़ा तनाव भी रह सकता है। आपको दूसरों की अनुचित आलोचना करने से खुद को रोकना होगा।

आज का लकी नम्बर – 2
आज का लकी रंग – गुलाबी

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ भद्राय नम: का जप करें मानसिक सकारात्मकता बढ़ेगी।

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal)

        आज के दिन मिथुन राशि वालों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। पारिवारिक स्थिति में अनबन किसी बात को लेकर हो सकती है। किसी भी जगह निवेश करने से पहले परिस्थितियों को समझ लेना जरूरी होगा। आज के दिन आपको लव पार्टनर से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप अपने विचारों को किसी पर ठोकने की कोशिश ना करें नहीं तो समस्या होगी। कमर दर्द या बैकबोन पेन काफी लोगों को पीड़ा देगी।

आज का लकी नम्बर – 6
आज का लकी रंग – क्रीम

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ अमरेशाय नम: का जप रोग को समाप्त करेगा।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal)

               आज के दिन कर्क राशि वाले अपने काम के प्रति बहुत ही सजग रहेंगे और सफलता अर्जित करेंगे। पारिवारिक मोर्चे पर आप पत्नी के सहयोग से कोई कार्य करेंगे। आज आप किसी कंपनी में पार्टनरशिप के लिए धन निवेश करेंगे। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती हुई नहीं दिख रही है। स्वास्थ्य में जो भी परेशानी चल रही है, विशेषज्ञ डॉक्टर से मिले रास्ता जरूर निकलेगा लेकिन अभी थोड़ा सा आपको परेशानी झेलने पड़ेगी।
         

आज का लकी नम्बर – 3
आज का लकी रंग – सफेद

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ इन्द्राय नमः का जप करे आपकी आर्थिक स्तिथि में सुधार होगा।

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal) 

          आज के दिन सिंह राशि वालों की बौद्धिक क्षमता का लाभ मिलने से कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त बनाए रखने में मदद मिलेगी। माता-पिता की सलाह पर ध्यान देने से भविष्य में सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। कारोबारी नए संपर्कों से लाभ कमाएंगे। आपकी दोस्ती प्यार में बदल जाने से जीवन आनंद में रहेगा। पुराने रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। योजना बनाने में अपना कीमती समय बर्बाद करने से बचें, बल्कि उन्हें साकार करने के लिए आगे बढ़ें और प्रयास करें।

आज का लकी नम्बर – 11
आज का लकी रंग – ऑरेंज

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ अच्युताय नम: का जप करें पारिवारिक स्तिथि में सुधार होगा।

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal)

         आज के दिन कन्या राशि वालों का सहकर्मियों के साथ थोड़ी गलतफहमी के कारण कार्यक्षेत्र में लक्ष्य प्राप्ति की सफलता में देरी होगी। परिवार में सभी सदस्यों को महत्व देना उनकी बात सुनना जरूरी होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों को आगे बढ़ाने से पहले आज आपको विचार करना पड़ेगा कि क्या यह आपके जीवनसाथी बनने योग्य है। पढ़ाई करने वाले छात्रों को परीक्षा का समय चल रहा है मेहनत पर ध्यान दें। शाम को किसी कारण से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।

आज का लकी नम्बर – 18
आज का लकी रंग – भूरा

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ देवभोजनाय नम: का जप करें मानसिक तनाव कम होगा।

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal)

           आज के दिन तुला राशि वाले ज्यादा मेहनत करेंगे। व्यापार में वृद्धि के लिए आपको साझेदारी करनी चाहिए। प्रॉपर्टी में निवेश करने वालों के लिए अच्छा दिन है। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए आज आप शेयर मार्केट में निवेश कर सकते हैं। लव पार्टनर के साथ विचारों में मतभेद होता हुआ दिख रहा है। वात संबंधी रोग से आप पीड़ित हो सकते हैं। सर दर्द होने से आज आप परेशान महसूस करेंगे।

आज का लकी नम्बर – 5
आज का लकी रंग – गुलाबी

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ कलाधराय नम: का जप व्यापारिक प्रगति देगा।

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal) 

        आज के दिन वृश्चिक राशि वाले कार्यक्षेत्र में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से किसी बात पर ना उलझे विवाद हो सकता है। पिता के सहयोग से आपकी किसी आर्थिक परेशानी से मुक्ति मिलेगी। आज आपको अचानक धन की आवश्यकता पड़ेगी जिस कारण आप किसी से उधार मांगेंगे। प्रेम संबंधों में आज आप अपने को प्रसन्न महसूस करेंगे। शत्रुओं का शमन होगा किसी मुकदमे में विजय प्राप्त करेंगे।

आज का लकी नम्बर – 15
आज का लकी रंग – लाल

आज का उपाय (aaj ka upay)  – ॐ शुभ्राय नम: का जप आपकी आर्थिक स्तिथि में सुधार करेगा।

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal) 

            आज के दिन धनु राशि वालों को कार्यक्षेत्र में कार्य का करने का दबाव रहेगा। नए अवसर की खोज में आज आप पुराने संपर्क से बात करेंगे। परिवार में छोटे भाई भाई या बहन आपकी बात नहीं मानेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आज होगा और कमोडिटी मार्केट में भी आज निवेश करेंगे तो लाभ होगा। अपने लव पार्टनर के साथ आज आप बहस ना करें नहीं तो विवाद हो सकता। शारीरिक पीड़ा बनी रहेगी। व्यायाम करें आराम मिलेगा।

आज का लकी नम्बर – 7
आज का लकी रंग – मैरून

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सिद्ध दक्षिणावर्ती शंख की सेवा करें धन संबंधी सभी परेशानी दूर होगी।

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal) 

          आज के दिन मकर राशि वाले अपने व्यवहार की समीक्षा करेंगे। अपने काम की सफलता के लिए आज आप किसी जानकार व्यक्ति से सलाह लेंगे। पिता के सहयोग से आज आप किसी कार्य में सफलता अर्जित करेंगे। आज आपका निवेश अच्छा रिटर्न नहीं देगा जिससे आपको मायूसी महसूस होगी। प्रेम संबंधों में आप एक दूसरे को उपहार देंगे। स्वास्थ्य के प्रति विशेष जागरूकता आपकी मानसिक पीड़ा को काम करेगी।

आज का लकी नम्बर – 9
आज का लकी रंग –  मटमैला

आज का उपाय (aaj ka upay)  – प्रातः उठते ही मन ही मन द्वादश ज्योतिर्लिंग का नाम लेने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होगी

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal) 

           आज के दिन कुंभ राशि वाले अपने कार्य को तय समय से पहले पूर्ण करेंगे। आपका कार्य जो काफी दिनों से नहीं हो रहा था आज होगा। नई ऊर्जा का संचार आप महसूस करेंगे। माता का स्वास्थ्य खराब होने के कारण आपको डॉक्टर से मिलना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार तभी होगा जब आप संदिग्ध योजनाओं में निवेश न करें। प्रेम संबंधों में मजबूती के लिए अपने व्यवहार की समीक्षा करें। वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें नहीं तो चालान हो सकता है

आज का लकी नम्बर –  17
आज का लकी रंग –   काला

आज का उपाय (aaj ka upay)  – हनुमान चालीसा का पाठ करें कल्याण होगा।

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal)

आज के दिन मीन राशि वाले किसी दुविधा में रहेंगे जिसका प्रभाव उनके कार्यक्षेत्र पर भी पड़ेगा और कार्यक्षमता प्रभावित होगी। बीमा क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार में सभी से संबंध अच्छे रहेंगे खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा आय के नए स्रोत बनेंगे। आपके शब्दों द्वारा आज आपका प्रेमी बहुत ही प्रसन्न रहेगा। कुछ लोगों को बाईं आंख में परेशानी होगी जिस कारण से आपको किसी डॉक्टर से मिलना पड़ेगा।

आज का लकी नम्बर – 18
आज का लकी रंग – केसरिया

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सफेद रुमाल में सवा सौ ग्राम मिश्री बांधकर बहते जल में प्रवाहित करें अवसाद से मुक्ति मिलेगी।