12 February, 2024 Ka Rashifal: VAMA पर पढ़ें, आज का राशिफल

सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (12 February, 2024 Ka Rashifal) कैसा रहेगा...

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

12 February, 2024 Ka Rashifal: आज का राशिफल जानने की इच्छा हर किसी को होती है। ऐसे में VAMA के सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) लेकर आए हैं। आज के राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। 

तो आइए, सबसे पहले आज का पंचाग (Aaj Ka Panchang) जान लेते हैं। 

आज माघ मास शुक्ल पक्ष की तिथि तृतीया, दिन सोमवार, नक्षत्र पूर्वाभाद्रपदा, योग सिद्ध, करण तैतुल तदोपरांत गर तदोपरांत वणिज है। आज का शुभ मुहूर्त (aaj ka shubh muhurat) 12:12 PM से 12:58 PM तक और राहुकाल 08:27 AM से 09:50 AM तक रहेगा।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

मेष राशिफल 2024तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024मीन राशिफल 2024
VAMA पर पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

मेष राशि

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal,12 February, 2024) 

आज मेष राशि वालों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलेगी। व्यापार में भी कुछ नया कर सकते हैं। इनकम के नए स्रोत आज बनेंगे। परिवार के साथ शाम को किसी समारोह में शामिल होने का योग बन रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपने लव पार्टनर के साथ आज मोबाइल से लंबी बात करेंगे। बुरी आदत और बुरी संगति से अपने आप को दूर रखेंगे। इससे आपके जीवन में सफलता के मार्ग प्रशस्त होंगे। 

आज का लकी नम्बर – 7

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – सफेद चंदन की माला धारण करें धन का व्यय रुकेगा। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

वृष राशि

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal,12 February, 2024) 

आज वृष राशि वाले वालों को कई लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। आपकी पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी, इससे आप पल्ला ना झाड़े और अपनी जिम्मेदारी को सही से निभाएं। आज आपके शेयर्स आपको अच्छा रिटर्न देंगे। कमोडिटी मार्केट में भी यदि अपने निवेश किया है तो वहां से भी लाभ मिलेगा। आपके लव पार्टनर से भावनात्मक सहयोग मिलेगा जिससे आपके प्यार में वृद्धि होगी। ख़ुद को तनाव मुक्त रखना आपके हित में रहेगा। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आटे के लोई बना कर उसमें चने की दाल गुड और हल्दी सहित गाय को खिलाएं मन:शांति सकारात्मक रहेगी दूसरे भी आपकी बात मानेंगे। 

मिथुन राशि

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal,12 February, 2024) 

आज मिथुन राशि वाले कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर बहुत परेशान रहेंगे, बनता हुआ काम भी बिगड़ जाएगा। व्यापार में आज नए अनुबंध ना करें। माता-पिता को आप उपहार देंगे। परिवार में सभी सदस्यों का सहयोग मिलेगा। घर में इलेक्ट्रॉनिक सामान खराब होगा। लव पार्टनर का सहयोग और मुलाकात आपके प्रेम जीवन की खुशी में चार चांद लगा देंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। 

आज का लकी नम्बर – 5

आज का लकी रंग – हरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – फलदार पौधे लगाइए और उसकी सेवा करिए आर्थिक वृद्धि होगी। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

कर्क राशि

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal,12 February, 2024) 

आज कर्क राशि वाले अपने पार्टनर से वाद विवाद ना करें नहीं तो व्यापारिक रिश्ता टूट सकता है। एफएमसीजी सेक्टर से जुड़े हुए लोग जॉब परिवर्तन के बारे में विचार कर रहे हैं, तो आज उचित समय है। परिवार में भाई या बहन को सरकारी नौकरी मिलने पर घर में खुशी का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा दैनिक आय में भी वृद्धि होगी। लव लाइफ में अपने लव पार्टनर से कठोर शब्दों का प्रयोग ना करें, नहीं तो संबंधों में अलगाव होने का योग बन रहा है। ध्यान और योग से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

आज का लकी नम्बर – 22

आज का लकी रंग – सफेद 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – किसी भी प्रकार की नकारात्मकता को दूर करने के लिए आपको नवार्ण मंत्र का जाप करना चाहिए। 

सिंह राशि

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal,12 February, 2024)  

आज का दिन सिंह राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में परिवर्तन का रहेगा। नए अवसर मिलेंगे जिससे आप जॉब परिवर्तन भी कर सकते हैं। वैवाहिक बाधाएं दूर होगी क्योंकि पारिवारिक सदस्य आपकी मदद करेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करना आपके लिए धन वृद्धि का कारक बनेगा। युवा प्रेमी युगल अपने लव लाइफ में प्रसन्नचित रहेंगे। धूम्रपान पर रोक लगाइए क्योंकि आपका स्वास्थ्य को खराब हो रहा है। आज आप सामाजिक तौर पर कहीं सम्मानित होंगे 

आज का लकी नम्बर – 6

आज का लकी रंग – हल्का लाल 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – झूठी कसम ना खाया करें इससे आपकी प्रगति रूकती है।

कन्या राशि

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal,12 February, 2024) 

आज कन्या राशि वाले किसी पुरानी बात को लेकर परेशान रहेंगे। कार्य स्थल पर किसी बात को लेकर अपने ही सहकर्मी से अनबन हो जाएगी विवाद होगा। बच्चों का पढ़ाई पर ध्यान न देने के कारण उनको अनुशासित करेंगे जिससे घर में माहौल तनावपूर्ण हो जाएगा। अपने घर का निर्माण कार्य प्रारंभ करेंगे। आज बैंक से आप लोन लेने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन गेम से भी आज आपको धन की प्राप्ति होगी। शत्रु और रोग से आपकी रक्षा होगी। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – ऑरेंज 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – मंदिर के सामने से निकलते समय प्रणाम करना ना भूले। 

तुला राशि

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal,12 February, 2024) 

आज तुला राशि वाले अपने उच्च अधिकारी से संबंधों को मजबूत करें। माता-पिता से संबंध मधुर रखें उनसे आर्थिक मदद मिलती हुई दिख रही है। आपको ध्यान रखना है कोई कीमती वस्तु खो सकती है या हाथ से गिरकर टूट सकती है। शेयर मार्केट या कमोडिटी मार्केट में निवेश करने वालों को आज विशेष ध्यान देने वाला है क्योंकि आर्थिक हानि होने का संकेत मिल रहा है। लव पार्टनर के साथ आज समय का पता ही नहीं चलेगा और किसी महत्वपूर्ण कार्य को आप करना भूल जाएंगे। 

आज का लकी नम्बर – 9

आज का लकी रंग – क्रीम 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – आज सुबह-सुबह लाल चंदन को घिसकर पानी में मिलाकर स्नान करना चाहिए प्रभाव बढ़ेगा। 

वृश्चिक राशि

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal,12 February, 2024)  

आज वृश्चिक राशि वाले व्यवसाय में किसी ऐसी कंपनी के साथ अनुबंध करेंगे जो अच्छी क्वालिटी का वादा करता है। माता या पिता के स्वास्थ्य को लेकर आज आप डॉक्टर की सलाह लेंगे। आज थोड़ी सी भी लापरवाही आपके लिए नुकसान साबित होगी। विदेशी संबंधों से आपको आज धन लाभ होगा। आज आप अपने लव पार्टनर को बहुत प्रेम भरे शब्दों से मना लेंगे और घूमने जाएंगे। आपको किसी ईएनटी डॉक्टर से मुलाकात करनी पड़ेगी।

आज का लकी नम्बर – 4

आज का लकी रंग – गुलाबी 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – दुर्गा चालीसा का पाठ करिए आपकी सभी परेशानी दूर होगी। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

धनु राशि

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal,12 February, 2024)  

आज धनु राशि वाले मानसिक शांति का अनुभव करेंगे और कार्यस्थल पर सकारात्मकता के साथ लोगों की मदद करेंगे। परिवार में माता का स्वास्थ्य तनाव का कारण रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी धन आगमन के कई स्रोत बनेंगे। लव लाइफ में प्रसन्नचित महसूस करेंगे केवल आपको ध्यान रखना है कि अपने लव पार्टनर की इच्छाओं का सम्मान करें। कुछ लोगों को मोतियाबिंद हो जाने के कारण उसका ऑपरेशन कराना पड़ेगा। 

आज का लकी नम्बर – 17

आज का लकी रंग – केसरिया 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – भगवान शिव का जलाभिषेक करके घर से निकले सभी कार्य बनेंगे। 

मकर राशि

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal,12 February, 2024)  

आज मकर राशि वाले व्यावसायिक कारणों से दूसरे शहर की यात्रा करेंगे। परिवार में अपने विचार थोपने से पारिवारिक शांति में खलल पड़ेगी। बच्चों पर ज्यादा गुस्सा ना हो सकारात्मक व्यवहार करें। निवेश करते समय आर्थिक जानकार व्यक्ति की बात मानने से आपको आर्थिक लाभ निश्चित होगा। आपकी जल्दबाजी और गलत शब्दों का प्रयोग आपके प्रेम जीवन को परेशानी में डाल रहा है। नशे पर नियंत्रण रखिए। 

आज का लकी नम्बर – 15

आज का लकी रंग –  भूरा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – घर में दूषित जल इकट्ठा न होने दें उसकी सफाई जरूर करें घर की नकारात्मकता दूर रहेगी।

कुंभ राशि

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal,12 February, 2024)  

आज कुंभ राशि वाले अपने व्यापार में नया परिवर्तन करने से व्यावसायिक सफलता में बहुत बड़ा परिवर्तन आएगा। कुछ महत्वाकांक्षी लोगों के साथ टीम बनाने से आपको भविष्य में लाभ होगा। पारिवारिक माहौल सुख और शांति से भरा रहेगा। ज्यादा लाभ देने वाली योजनाओं में निवेश न करें या ब्याज पर किसी को रुपया ना दें। अपने प्रेमी के साथ आप प्रसन्नचित महसूस करेंगे। विदेश जाने के इच्छुक लोग को कोई ना कोई परेशानी आ जाएगी जिससे उनका जाना रद्द हो जायेगा। हर्बल उपचार से जोड़ों के दर्द को जड़ से ख़त्म करने का प्रयास करें। 

आज का लकी नम्बर –  5

आज का लकी रंग –   फिरोजा 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – शनि की होरा में आपको अन्न और जल का प्रयोग नहीं करना चाहिए आपकी प्रगति के लिए बहुत जरूरी है। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें

अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं

मीन राशि

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal,12 February, 2024)

आज मीन राशि वालों का समय से कोई काम नहीं होगा, देर सबेर होने के कारण मानसिक परेशानी बढ़ेगी। आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल से नए कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने में सफल होंगे। घर में मेहमान के आने से खुशी का माहौल होगा। मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी लेने से टैक्स सेविंग होगी। आज आप अपने पोर्टफोलियो की जांच करेंगे। अपने लव पार्टनर के साथ आज शाम को पार्टी करेंगे। शाम को कोई मित्र आपको मानसिक परेशानी दे सकता है। 

आज का लकी नम्बर – 3

आज का लकी रंग – ग्रे 

आज का उपाय (aaj ka upay)  – नहाने वाले जल में गाय का दूध मिलाकर स्नान करें आर्थिक संपन्नता बढ़ेगी।

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!

ऐसे ही ज्योतिष, त्योहार, राशिफल और सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।