मां दुर्गा के 32 नामों का करें जाप, सभी मनोकामना होगी पूर्ण

अगर आप किसी कारणवश मां दुर्गा के मंत्रों का जाप नहीं कर पा रहे हैं, तो आप मां दुर्गा के 32 नामों का जाप (32 names of maa durga) अवश्य करें।

32 Names Of Maa Durga: नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए विशेष मंत्र जैसे- दुर्गा सप्तशती और सिद्ध कुंजिका मंत्रों का जाप किया जाता है। 

अगर आप किसी कारणवश या समय की कमी की वजह से मां के मंत्रों का जाप नहीं कर पा रहे हैं तो आप मात्र मां दुर्गा के 32 नामों का जाप करके भी उनसे कृपा पा सकते हैं।

मां के इन 32 नामों को दुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला भी कहा जाता है। 

32-names-of-maa-durga

मान्यता है कि जो भी भक्त नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 32 नामों का जाप करता है उसके जीवन से भय दूर हो जाता है और उसके जीवन में आध्यात्‍मि‍क लाभ मिलता है। 

VAMA द्वारा आयोजित नवरात्रि पूजा में हिस्सा लें

नवरात्रि का आरंभ, माँ दुर्गा के 9 स्वरूपों की आराधना के साथ जीवन में सुख, समृद्धि और संपन्नता के आगमन का प्रतीक है। अगर आपको जीवन में बार-बार असफलताओं का सामना करना पड़ रहा है? तो आप नवरात्रि महापूजा में अवश्य भाग लें.

ये भी पढ़ें-

मां दुर्गा के 32 नाम (32 Names Of Maa Durga)

  1. ॐ दुर्गा
  2. दुर्गतिशमनी
  3. दुर्गाद्विनिवारिणी
  4. दुर्ग मच्छेदनी
  5. दुर्गसाधिनी
  6. दुर्गनाशिनी
  7. दुर्गतोद्धारिणी
  8. दुर्गनिहन्त्री
  9. दुर्गमापहा
  10. दुर्गमज्ञानदा
  11. दुर्गदैत्यलोकदवानला
  12. दुर्गमा
  13. दुर्गमालोका
  14. दुर्गमात्मस्वरुपिणी
  15. दुर्गमार्गप्रदा
  16. दुर्गम विद्या
  17. दुर्गमाश्रिता
  18. दुर्गमज्ञान संस्थाना
  19. दुर्गमध्यान भासिनी
  20. दुर्गमोहा
  21. दुर्गमगा
  22. दुर्गमार्थस्वरुपिणी
  23. दुर्गमासुर संहंत्रि
  24. दुर्गमायुध धारिणी
  25. दुर्गमांगी
  26. दुर्गमता
  27. दुर्गम्या
  28. दुर्गमेश्वरी
  29. दुर्गभीमा
  30. दुर्गभामा
  31. दुर्गमो
  32. दुर्गोद्धारिणी

श्री दुर्गा बत्तीस नामवली के लाभ (32 Names Of Durga Benefits)

  • मां दुर्गा के 32 नामों का जाप करने से भक्तों के जीवन में भय और दुःखों का नाश होता है।
  • दुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला को ना तो सिद्ध करने की आवश्यक्ता होती है ना किसी विशेष विधान की। यह अपने में स्वत: सिद्ध है। इन नामों का जाप करने से तुरंत लाभ मिलता है।
  • दुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला का जाप करने से व्यक्ति की समस्त प्रकार की मनोकामनाएं तो पूरी होती ही हैं, साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है। 
  • जो भक्त नियमित रूप से देवी के इन 32 नामों के मंत्रों का जप करता है देवी सदैव उनके साथ होती हैं और हर विपत्ति से अपने भक्तों की रक्षा करती है। 

ऐसे करें जाप मां दुर्गा के 32 नामों का जाप

  • मां के इन नामों को आप माता के मंदिर या घटस्थापना की जगह पर कर सकते हैं।
  • आप सुबह स्नान करके कुश के आसन पर बैठकर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके इन नामों का जाप करें।
  • जाप करने से पहले मां के मंदिर में घी के दीये जला लें।
  • जाप करते समय मन को स्वच्छ रखें और मां से मनोकामना पूर्ण करने की याचना करें।
  • इन नामों का जाप आप पूरे नवरात्र के दौरान 9 दिन करें तो ज्यादा फलदायी होगा।  

सनातन धर्म की ऐसे ही शक्तिशाली मंत्रों और व्रत-त्योहार को जानने के लिए वामा ऐप से जुड़े रहें।

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम,महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर, अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर, प्रयागराज

ये भी पढ़ें- काल भैरव को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का पाठ

vama-astrology