Navratri 8th Day: नवरात्रि के आठवें दिन ऐसे करें मां गौरी की पूजा, यहां जानिए पूजा विधि और मंत्र

इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की अष्ठमी तिथि 22 अक्टूबर को पड़ रही है। इस दिन मां महागौरी की पूजा (maa mahagauri puja) का विधान है।

Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में अष्टमी तिथि का विशेष महत्व है। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की अष्ठमी तिथि 22 अक्टूबर को पड़ रही है। इसे महाअष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां महागौरी की पूजा (maa gauri ki puja) होती है। साथ ही इन दिन कन्या पूजन का भी विधान है। 

माता महागौरी (maa gauri), मां दुर्गा का 8वां स्वरूप हैं और माता ने यह अवतार शुंभ, निशुंभ नाम के दानवों को मारने के लिए लिया था। 

माता का यह स्वरूप बहुत ही गौर यानी सफेद है इसी कारण इस स्वरूप को महागौरी के नाम से जाना जाता है। माता महागौरी को माता पार्वती का ही एक रूप कहा जाता है क्योंकि माता पार्वती की तपस्या के कारण ही उन्हें महागौरी अवतार प्राप्त हुआ था।

माता गौरी की पूजा (maa gauri ki puja) करने से भक्तों को आध्यात्मिक लाभ के साथ-साथ जीवन सौभाग्य और माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

तो चलिए यहां जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2023) के आठवें दिन मां गौरी की पूजा कैसे करें (maa gauri ki puja kaise kare)? 

पूजा विधि

मां गौरी की पूजा विधि (maa gauri puja vidhi)

  • 22 अक्टूबर 2023 को नवरात्रि के दिन सुबह स्नानादि से निवृत्त होकर मां गौरी का ध्यान करें।
  • जहां आपने घटस्थापना की है, वहां साफ-सफाई करके मां गौरी की प्रतिमा या फोटो को लाल या पीले कपड़े पर रख दें।
  • अब मां गौरी को कुमकुम और अक्षत से तिलक करें।
  • मां गौरी को धूप दिखाकर मां की विधिवत पूजा करें।
  • मां गौरी को सफेद रंग बेहद पसंद है, अतः उन्हें सफेद रंग के फूल और भोग अवश्य चढ़ाएं।
  • पूजा के समापन के पहले मां गौरी की आराधना मंत्रों का पाठ करें।
  • उसके बाद आप दुर्गा सप्तशती और मां गौरी की आरती का पाठ करें। 
  • इन मंत्रों का पाठ को करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

मां गौरी का भोग (maa gauri ka bhog)

नवरात्रि में माता को भोग चढ़ाने का विशेष महत्व है। आठवें दिन महागौरी को नारियल या उससे बनी मिठाइयों का भोग लगाने का विधान है, इससे मां खुश होती हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। ऐसे में आप माता के लिए नारियल के लड्डू चढ़ा सकते हैं।

मां गौरी की पूजा मंत्र (maa gauri mantra)

नवरात्रि के आठवें दिन बड़े विधि-विधान से मां गौरी की पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान माता के पूजा मंत्रों का पाठ अवश्य करें। इससे प्रसन्न होकर मां आपके जीवन में सौभाग्य और खुशियां प्रदान करती हैं। 

श्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।

महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ महागौरी रूपेण संस्थिता।

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

मां गौरी की आरती (maa gauri ki aarti)

जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी

तुमको निशिदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी।।

ॐ जय अम्बे गौरी।।

मांग सिंदूर विराजत, टीको जगमद को।

उज्जवल से दो नैना चन्द्रवदन नीको।।

ॐ जय अम्बे गौरी।।

कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै।

रक्तपुष्प गल माला, कण्ठन पर साजै।।

ॐ जय अम्बे गौरी।।

केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्परधारी।

सुर-नर-मुनि-जन सेवत, तिनके दुखहारी।।

ॐ जय अम्बे गौरी।।

वामा के माध्यम से करें नवरात्रि पूजा

लव लाइफ में सक्सेस पाने के लिए, मैरीड लाइफ में खुशियाँ पाने, संतान प्राप्ति और लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रहने के लिए, जॉब में उन्नति, बिजनेस में प्रॉफिट और कुंडली में रोमांस और लग्जरी लाइफ के कारक ग्रह शुक्र का लाभ पाने के लिए इस नवरात्रि में महाष्टमी, 22 अक्टूबर 2023 को VAMA App की ओर से माता कामाख्या महापूजा में ज़रूर भाग लें।

माता कामाख्या को प्रेम, विवाह, संतान सुख और जीवन में समस्त समृद्धि देने वाली माता के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त है। कामाख्या देवी मंदिर एक महासिद्ध पीठ है, जहाँ पर समस्त मनोकामनाएँ तुरंत ही पूरी हो जाती हैं। इस महापूजा को करवाने वाले व्यक्ति को बुद्धि, सिद्धि और बल की प्राप्ति होती है तथा देवी समस्त नकारात्मक शक्तियों से व्यक्ति की सुरक्षा करती हैं। कामाख्या देवी पूजन के शुभ प्रभाव से जीवन में अधूरा प्रेम पूरा होता है। यदि आप किसी भी तरह के रिलेशनशिप की दिक्कत से गुज़र रहे हैं, तो आपको माता कामाख्या पूजा में ज़रूर भाग लेना चाहिए।

book puja online

ये तो थी, मां गौरी की पूजा विधि (Maa Gauri Ki Puja Vidhi) और मंत्रों की बात। ऐसे ही सनातन धर्म की अन्य पूजा और मंत्रों की जानकारी के लिए वामा ऐप से जुड़े रहें।