Mohini Puja Vidhi: मोहिनी देवी से मिलेगा सच्चा प्यार, बनेंगे बिगड़े काम, जानें कैसे…

Mohini Puja: अकेलेपन की निराशा दूर होने के साथ ही मिलता है, जीवन की परेशानियों से छुटकारा, जानें मोहिनी पूजा विधि समय और कथा ...

Mohini Puja: मोहिनी पूजा हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण पूजा है, जो भगवान विष्णु के अवतार मोहिनी के रूप में की जाती है। यह पूजा देवी रूप में विष्णु भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए की जाती है। विष्णु जी का मोहिनी अवतार सुंदरता, आकर्षण और दिव्य शक्तियों की प्राप्ति के लिए हैं।

Mohini Puja Vidhi

मोहिनी अवतार कथा (Mohini Avtar)

सागर मंथन के समय जब विष्णु जी मोहिनी अवतार धारण किया। जब देवताओं और राक्षसों ने मिलकर समुद्र मंथन किया तो उसमे से निकले अमृत को प्राप्त करने के लिए राक्षसों में और देवताओं में युद्ध होने लगा, जब ये युद्ध शान्त नही हुआ तो भगवान विष्णु जी ने मोहिनी रूप धारण किया और अपनी सुन्दरता के प्रभाव से राक्षसों का ध्यान भटका दिया और रक्षसों से अमृत वापस ले लिया। तब देवताओं को अमृत का पान करवाया।

मोहिनी पूजा का समय

मोहिनी देवी का का रूप भगवान विष्णु जी ने समस्त मानव जाती की रक्षा के लिए धारण किया था। इस लिए विष्णु भगवान जी की प्रिय तिथि एकादशी के दिन ये पूजा मुख्य रूप से की जाती है। साल की 24 एकादशियों में एक मोहिनी एकादशी होती है, इस दिन मोहिनी पूजा विशेष रूप से की जाती है।

मोहिनी पूजा विधि (mohini puja vidhi)

मोहिनी देवी की ये पूजा अलग-अलग चरणों में की जाती है। जो देवी मोहिनी की शक्तियों के भिन्न-भिन्न रूप का प्रतिनिधित्व करती है। देवी की पूजा 3 चरणों में करने का विधान है।

  • पहला चरण उनकी सुंदरता और आकर्षण का वर्णन करता है। 
  • दूसरा चरण उनकी दिव्य शक्तियों का वर्णन करता है।
  • तीसरा चरण उनकी बुद्धि और ज्ञान प्रदान करने की क्षमता का वर्णन करता है।

ये पूजा किसी भी प्रकार की राक्षस प्रवृति पर विजय पाने के लिए की जाती है। इस पूजा से किसी का भी मन अपने वशीभूत किया जाता है। किसी का सम्मोहन किया जा सकत है। इस पूजा में मन, शरीर और आत्मा की शुद्धि का होना बहुत जरूरी  है। इसके बाद देवी मोहिनी का आह्वान किया जाता है। फिर पवित्र मंत्रों और स्तोत्रों का पाठ करते हुए देवी को फूल, फल और अन्य पूजा की वस्तु चढ़ाते हैं।

मोहिनी पूजा के लाभ

मान्यता ​है कि मोहिनी पूजा करने से आध्यात्मिक विकास, भौतिक समृद्धि और बुरी शक्तियों से सुरक्षा के साथ साथ और भी कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। माना जाता है कि यह पूजा बुद्धि, ज्ञान और कलात्मक कौशल आदि की वृद्धि करती है। देवी मोहिनी को कला और संगीत की संरक्षक देवी माना जाता है।

इस पूजा का प्रयोग अपने रूठे हुए प्रेमी को मनाने के लिए भी कियाजाता हैं। वैवाहिक जीवन में अगर दूरी आ रही हैं, तो तब भी माता मोहिनी की पूजा की जाती है। इस पूजा के माध्यम से धन और एश्वर्य की कामना भी जाती है।

किसी को मोहित करने का अर्थ उसे अपने वश में करना ही नही अपितु उसे अपने अनुकूल करना होता है।

कुछ लोग तंत्र विद्या के प्रयोग से दूसरे को भी नुकसान पहंचाते हैं और अपना भी नुकसान कर बैठते हैं। परन्तु मोहिनी देवी की पूजा करने से कोई भी रूठा हुआ इन्सान जल्द ही आपके लिए अनुकूल होने लगता है।

मोहिनी देवी की पूजा एक दम सात्विक और दैविक है। इस पूजा से किसी भी प्रकार का बुरा फल नही मिलता। इस पूजा के करने वाले को भी किसी तरह का कष्ट नही भोगना पड़ता। इस पूजा के माध्यम से जन कल्याण किया जा सकता है। 

अगर आप भी जीवन में किसी की नाराजगी से परेशान हैं तो आप VAMA द्वारा आयोजित मोहिनी पूजा में भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं। 

ज्योतिषी से अभी बात करें

First Consultation FREE!