Mangal Gochar 2024: 1 जून से मंगल करेंगे मेष राशि में गोचर, किन राशियों की बदलेगी किस्मत? जानें ये राशियां

1 जून 2024 को दोपहर 3 बजकर 02 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन मंगल मीन राशि से निकल कर मेष में आएंगे।

Mangal Gochar 2024: इस वर्ष 1 जून 2024 को मंगल ग्रह अपने स्वराशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन से कई राशियों के जीवन में काफी परिवर्तन देखने को मिलेगा। 

जैसे- मेष राशि वालों के रुके हुए काम बनेंगे, जो लोग विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं, उनकी किस्मत चमक सकती है। 

कर्क राशि वालों के लिए मकान का सपना पूरा होगा साथ ही सुख के साधन बढ़ेंगे और जीवन में उन्नति होगी।

तो आइए VAMA के ज्योतिषाचार्य डॉ आचार्य देव से जानते हैं, मंगल के मेष राशि में गोचर करने से क्या प्रभाव और फल प्राप्त होगा। 

Mangal Gochar 2024

बता दें, 1 जून 2024 को दोपहर 3 बजकर 02 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन मंगल मीन राशि से निकल कर मेष में आएंगे। ऐसे में जब भी कोई ग्रह अपनी स्वराशि में आता है, तो शुभ फल प्राप्त है। 

आइए, अब जानते हैं कि किन राशियों की मंगल गोचर से किस्मत बदलेगी। 

  • मंगल का अपनी मेष राशि में आना सबके लिए ख़ुशी का समय।
  • मेष वृश्चिक राशि वालों का बदलेगा समय।
  • कर्क और तुला राशि वालों की होगी उन्नति।
  • सेना का होगा विकास। शत्रुओं पर होगी विजय प्राप्त।
  • गर्मी का बढ़ेगा प्रकोप और किस राशि वालों पर कैसा होगा प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए मंगल लग्न के स्वामी हैं। लग्न में मंगल के आने से आपके लिए बहुत कुछ अच्छा होने वाला हैं। अभी तक मंगल आपके 12 वें भाव में गोचर कर रहे थे। अब आपके लग्न में आने से आपके जीवन में आपको उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

मंगल आपकी कुण्डली के 4, 7 और 8 वें भाव को देख रहे हैं, जिस से आपके जीवन में आ रही परेशानी कम होने की सम्भावन हैं। आपके जीवन-साथी से चल रहे विवाद शान्त होंगे। पार्टनर शिप में कर रहे कार्य सफल होंगे। पुराने रोग शान्त होंगे। मंगल आपके लग्न के स्वामी होने के कारण जीवन में हर चीज़ में मंगल करने वाले हैं। 

कर्क राशि  

कर्क राशि वालों के लिए मंगल का मेष राशि में आना बहुत शुभ पहल लेकर आया है। मंगल के आने से आपके जीवन में बहुत से रुके हुए काम पूरे होंगे। जो युवा रोजगार की तलाश में थे, उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जिनके व्यापार में किसी तरह की समस्या आ रही थी, उनकी उन्नति होने का समय होगा।

जो लोग जमीन खरीदने का मन बना रहे थे, उनके सपने पूरे होंगे। जो युवा भारतीय सेना में सेवा का अवसर तलाश रहे थे, उनके सपने पूरे होंगे। 

VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं)
पूजा का नाममंदिर (स्थान)
ऋण मुक्ति पूजाऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)
माता कामाख्या महापूजामाता कामाख्या शक्तिपीठ (गुवाहाटी)
शनि साढे़ सातीशनि शिंगणापुर देवस्थानम,महाराष्ट्र
लक्ष्मी कुबेर महायज्ञ और रुद्राभिषेकजागेश्वर कुबेर मंदिर ,अल्मोड़ा, उत्तराखंड
राहु ग्रह शांति पूजाजरकुटिनाथेश्वर महादेव मंदिर ,प्रयागराज

तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए मंगल का मेष राशि में आना बहुत शुभ फल लेकर आया है। आपके सप्तम भाव में मंगल का गोचर, आपके लिए बहुत से रुके हुए कार्य पूरे करने में सहयोग करेगा। मंगल के राशि परिवर्तन से जो लोग निजी व्यापार में हैं, उनके लिए उन्नति के अवसर बनेंगे।

जो लोग पार्टनरशिप में नया काम शुरू करने के लिए प्रयास कर रहे थे, उनके काम पूरे होंगे। इस समय में जीवन-साथी से अनबन हो सकती है। जिनके मित्रों से विवाद हो रहे थे, उनके विवाद समाप्त होंगे और मित्रता गहरी होगी।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए मेष राशि में मंगल का आना, नये समय की शुरुवात लेकर आया है। मंगल की पूर्ण अष्टम दृष्टी आपकी राशि पर है, मंगल की पूर्ण दृष्टी आने से आपको अलग से बल मिलेगा, जिस से आपके जीवन की समस्याओं का समाधान होगा।

जिनको शारीरिक बीमारी चल रही थी, उनकी बीमारी समाप्त होंगी। जो लोग साधना से जुड़े हैं, उनको किसी अभीष्ट शक्ति की प्राप्ति होगी। जो लोग जमीन खरीदने की योजना बना रहे थे, उनको अभी रुकना होगा। 

मंगल के शुभ फल प्रप्ति के लिए करें ये उपाय

  • हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करें 
  • सुंदर काण्ड का पाठ करें 
  • लाल चीजों का दान करें 
  • पानी वाला नारियल लाल कपडे में बाँध कर जल में प्रवाहित करें 
  • हनुमान जी को पूर्ण चौला अर्पण करें

ऐसे ही सनातन धर्म की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए वामा ब्लॉग पढ़ें।