Aaj Ka Rashifal, 18 April, 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. आचार्य देव से जानते हैं, सभी राशियों के लिए आज का दिन (18 April, 2024, Ka Rashifal) कैसा रहेगा…

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

18 April, 2024 Ka Rashifal: आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार व मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) दिया गया है। 

तो आइए, सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव से जानते हैं, 18 अप्रैल, 2024 का राशिफल (18 April, 2024 Ka Rashifal)

सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।  

आज का मेष राशिफल (aaj ka mesh rashifal, 18 April, 2024) 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा साबित होने वाला है। आज आप जो भी योजना बनाएंगे वह सफल हो जाएँगी। जिस भी काम में हाथ डालेंगे वह सफल हो जाएगा। धैर्य से काम लें। गुस्सा अधिक न करें, नहीं तो बनते काम बिगड़ सकते हैं। 

आज का शुभ अंक – 4

आज का शुभ रंग – आसमानी

उपाय – काले कुत्ते को मीठा खिलाएं।

कैसा रहेगा, यह साल? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024

आज का वृष राशिफल (aaj ka vrish rashifal, 18 April, 2024)

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आज आपकी योजनाएं सफल होती नजर आएंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो लोग प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे थे, उनकी प्रमोशन होने का योग बनेगा। दोपहर बाद का समय मन को थोड़ा निराश कर सकता है। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करने की जरूरत है। 

आज का शुभ अंक – 8

आज का शुभ रंग – फिरोजी

उपाय – 7 पतासे चौराहे में रखें।

आज का मिथुन राशिफल (aaj ka mithun rashifal, 18 April, 2024)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत बेहतर होने वाला है। आज आप अपने द्वारा नियोजित कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। आज आपको किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है। किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। 

आज का शुभ अंक – 5

आज का शुभ रंग – मस्टर्ड

उपाय – पीला लड्डू विष्णु जी को अर्पण करें।

आज का कर्क राशिफल (aaj ka kark rashifal, 18 April, 2024)

कर्क राशि वालों के लिए मन के चंचलता के भावों को छोड़कर जीवन में कुछ करने का दिन है। आज आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। आपके घर में किसी में मेहमान के आने से घर का वातावरण खुशी का बना रहेगा। बच्चों की हरकतें सब के आकर्षण का केंद्र बनेगी। विद्यार्थियों को शुभ फल प्राप्त होंगे। 

आज का शुभ अंक – 8

आज का शुभ रंग – क्रीम

उपाय – गरीब बूढ़े व्यक्ति की मदद करें।

आज का सिंह राशिफल (aaj ka singh rashifal, 18 April, 2024)

सिंह राशि वालों के लिए बड़ी जिम्मेदारी उठाने का दिन है। आज आप किसी संगठन के प्रधान बन सकते हैं। आपकी योजनाएं आपको प्रशंसा दिलवाएंगी। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी, लोग उनका सम्मान करेंगे। रोजगार से जुड़े लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। 

आज का शुभ अंक – 2

आज का शुभ रंग – हल्का लाल 

उपाय – किसी गरीब की पढ़ने में मदद करें। 

आज का कन्या राशिफल (aaj ka kanya rashifal, 18 April, 2024)

कन्या राशि वालों के आज का दिन समझदारी दिखाने का है। आज के दिन ऑफिस के महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी आपके ऊपर आ सकती है। आज का दिन अपनी योग्यता साबित करने का है। ऑफिस में बोस को आपसे बहुत उम्मीद हैं। योजना से कार्य करें सफलता मिलेगी। यश प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। 

आज का शुभ अंक – 9

आज का शुभ रंग – पीला

उपाय – बीमार लोगों में खाना बांटें।

आज का तुला राशिफल (aaj ka tula rashifal, 18 April, 2024)

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम सिद्ध होने वाला है। आज आपके शत्रु परास्त होंगे। यदि कोर्ट कचहरी का कोई मुकदमा चल रहा था, तो आपकी विजय होना निश्चित है। बच्चों की तरफ से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य शाम होते बिगाड़ सकता है। 

आज का शुभ अंक – 7

आज का शुभ रंग – नीला

उपाय – हॉस्पिटल में जाकर भोजन वितरण करें।

आज का वृश्चिक राशिफल (aaj ka vrishchik rashifal, 18 April, 2024)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। दोपहर पहले काम का बोझ आपको थका देगा। शाम होते परिवार का सहयोग आपको शांति प्रदान करेगा। शाम को मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

आज का शुभ अंक – 5

आज का शुभ रंग – गुलाबी

उपाय – शिव जी को नीले पीले फूल अर्पण करें।

आज का धनु राशिफल (aaj ka dhanu rashifal, 18 April, 2024)

धनु राशि वालों के लिए समय बहुत उत्तम चला है, आपकी पूछ हो रही है। आपके दिशा निर्देशन में चल रहे कार्य सफलता को प्राप्त करेंगे। जिस कार्य में आप हाथ डालेंगे वह सफल हो जाएंगे। आपकी योजनाओं की प्रशंसा होगी। अगर आप राजनीति से जुड़े हैं, तो आज आपको नए लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। जो लोग निजी व्यवसाय में जुड़े हैं, उन्हें व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। 

आज का शुभ अंक – 8

आज का शुभ रंग – हल्का हरा

उपाय – गुरु जी को कोई धार्मिक पुस्तक दान करें।

आज का मकर राशिफल (aaj ka makar rashifal, 18 April, 2024)

मकर राशि वालों के लिए कार्य करने में कठिनाई आने वाली है। आज के दिन संघर्ष अधिक करना पड़ेगा। काम करते-करते मन में चंचलता के भाव पैदा होंगे। काम में मन नहीं लगेगा। शाम को परिवार के साथ घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। 

आज का शुभ अंक – 1

आज का शुभ रंग – पर्पल

उपाय – विष्णु भगवान जी को पीला वस्त्र भेंट करें।

आज का कुम्भ राशिफल (aaj ka kumbh rashifal, 18 April, 2024)

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन नए दायित्व की प्राप्ति करवाएगा। जो युवा रोजगार की तलाश में थे, उनकी तलाश पूरी होगी। प्राइवेट नौकरी करने वाले युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप मैनेजमेंट के क्षेत्र में जुड़े हैं, तो आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। 

आज का शुभ अंक – 6

आज का शुभ रंग – जामुनी

उपाय – मीठे का दान करें।

आज का मीन राशिफल (aaj ka meen rashifal, 18 April, 2024)

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन रोमांस से भरा रहने वाला है। आज आपके मन में कार्य करने की भावना जाग उठी है, आज आप अपने सारे रुके हुए कार्य पूरे कर लेंगे। दिनभर ऊर्जा से भरे रहेंगे। शाम के समय लव मेट के साथ समय बिता सकते हैं। विवाहित लोगों के लिए शाम का समय परिवार के साथ खुशी से बीतेगा।

आज का शुभ अंक – 3

आज का शुभ रंग – काला

उपाय – 1 नारियल बहते जल में प्रवाहित करें।

ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।