Aaj Ka Rashifal, 27 March, 2024: पढ़ें, आज का राशिफल

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
27 March, 2024 Ka Rashifal: आज का राशिफल जानने की इच्छा हर किसी को होती है। ऐसे में सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य आचार्य देव आपके लिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) लेकर आए हैं।
आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय (Aaj Ka Upay) भी है।
Aaj Ka Panchang, 27 March 2024: जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
| VAMA द्वारा आयोजित ऑनलाइन पूजा में भाग लें (अपने नाम और गोत्र से पूजा संपन्न कराएं) | ||
|---|---|---|
| मंदिर (स्थान) | पूजा का नाम | पूजा लिंक |
| विक्रांत भैरव मंदिर (उज्जैन) | तंत्र-बाधा मुक्ति भैरव महाकवच यज्ञ | क्लिक करें |
| पशुपतिनाथ तीर्थ क्षेत्र (नेपाल) | प्रेम विवाह सुनिश्चिति पशुपतिनाथ पूजा | क्लिक करें |
| ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन) | ऋण मुक्ति पूजा | क्लिक करें |
| महालक्ष्मी मंदिर (कोल्हापुर) | धनदायक महालक्ष्मी पूजन | क्लिक करें |
| धर्मारण्य तीर्थ, गया (बिहार) | पितृ दोष शांति एवं त्रिपिंडी श्राद्ध पूजा | क्लिक करें |
वामा द्वारा आयोजित आने वाली पूजाएं
सबसे पहले मेष राशि का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) जानते हैं।

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा सिद्ध होने वाला है। यदि आप शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करते हैं, तो आपको धन लाभ होगा। यदि आप भवन भूमि इत्यादि खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। आपके जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
आज का शुभ अंक:- 5
आज का शुभ रंग:- गुलाबी
आज का उपाय:- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन रोजगार में उन्नति का अवसर लेकर आने वाला है। यदि आप नौकरी में प्रमोशन की इंतजार कर रहे थे, तो आज आपका सपना पूरा होने वाला है। यदि आप कानून के विरुद्ध कोई आचरण करते हैं, तो आपके लिए ठीक नहीं है। सावधान रहें। आपकी वाणी की मधुरता आपको प्रतिष्ठा प्रदान करेगी।
आज का शुभ अंक:- 4
आज का शुभ रंग:- नीला
आज का उपाय:- भगवान जी का दर्शन कर के घर से निकलें

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। जो युवा शेयर मार्केट में अवसर खोज रहे थे, उन्हें अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। आज आपके गुरु का आशीर्वाद आपके साथ है। निश्चिंत होकर कार्य करें, आज आपका भाग्य आश्चर्यजनक रूप से आपका साथ देगा। घर में उत्सव का माहौल बनेगा। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
आज का शुभ अंक:- 8
आज का शुभ रंग:- जामुनी
आज का उपाय:- गरीब कन्या को भोजन दान करें।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन थकान भरा रहने वाला है। काम की अधिकता आपको आज बोझ लगेगी। यदि आप सरकारी रोजगार में हैं, तो आज आपकी उन्नति के अवसर बनेंगे। आज आपके लिए गोचर में गजकेसरी योग बन रहा है। आज आपको मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
आज का शुभ अंक:- 6
आज का शुभ रंग:- पर्पल
आज का उपाय:- गाय को हरा चारा खिलाएं।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आया है। आपकी मेहनत सफल होगी। पहले किए गए परिश्रम आप सफल होते नजर आएंगे। छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। आज आपकी जीवन साथी से मनमुटाव होने की संभावना है। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
आज का शुभ अंक:- 1
आज का शुभ रंग:- हल्का गुलाबी
आज का उपाय:- कुत्ते को रोटी खिलाएं।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन श्रेष्ठ रहने वाला है। आज आपका दृढ़ निश्चय आपको सफलता प्रदान करेगा। यदि आप किसी पेट के रोग से परेशान थे, तो आज खानपान का ध्यान रखें। अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। यदि आप अध्यापक हैं, तो आज आपको मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
आज का शुभ अंक:- 9
आज का शुभ रंग:- आसमानी
आज का उपाय:- सूर्य को अर्घ्य दे कर दिन की शुरुवात करें।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कल्पनाओं भरा रहने वाला है। आज आपके मन में चंचलता भरी रहेगी। बड़ों की बात ना टालें, नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि आप एक्सपोर्ट इंपोर्ट का काम करते हैं, तो आज आपको लाभ होने की संभावना है। आपके शत्रु कमजोर होंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा के संतोषजनक परिणाम प्राप्त न होने से मन दुखी हो सकता है।
आज का शुभ अंक:- 6
आज का शुभ रंग:- काला
आज का उपाय:- किसी गरीब को सफ़ेद वस्त्र दान करें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छे परिणाम लेकर आया है। आपको नया वाहन सुख प्राप्त हो सकता है। यदि आप चमड़ी के रोग से परेशान थे, तो आज आपका रोग समाप्त होने की सम्भावना है। यदि आप कपड़े के व्यापारी हैं, तो व्यापार में अधिक धन इन्वेस्ट करने से बचें, अभी सितारा ठीक नहीं है। संतान के परिणाम आशा से कम प्राप्त होने से मन दुखी हो सकता है।
आज का शुभ अंक:- 5
आज का शुभ रंग:- क्रीम
आज का उपाय:- किसी गरीब को भोजन करवाएं।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपके जीवन में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। मातृ शक्ति को आज के दिन विशेष लाभ होने की उम्मीद है। आज घर के सौंदर्य के लिए कुछ नई वस्तु घर में लाने का विचार करेंगे। यदि आप संतान के किसी परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो उनका परिणाम आज आपके मन को प्रसन्न कर देगा। आज का दिन हर दृष्टि से उत्तम होने वाला है।
आज का शुभ अंक:- 9
आज का शुभ रंग:- सफ़ेद
आज का उपाय:- विष्णु भगवान जी को लड्डू का भोग लगाएं

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन धन संपदा से भरा होने वाला है। आज आपको धन प्राप्ति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। आज के दिन जो लोग शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं, उन्हें विशेष लाभ होने के योग बनेंगे। यदि आप कपड़े के व्यापारी हैं, या इंटीरियर डेकोरेशन का काम करते हैं, तो आज आपके व्यापार में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य के भरोसे निर्णय न लें। सोच समझकर ही कार्य करें।
आज का शुभ अंक:- 8
आज का शुभ रंग:- हल्का हरा
आज का उपाय:- किसी गरीब बीमार को दवाई दिलवाएं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा सिद्ध होने वाला है। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज आपके मन में नई-नई उमंगे और तरंगें पैदा होंगी। आप अपने घर में कुछ ऐश्वर्य की वस्तु ला सकते हैं। आपका जीवन साथी आज कुछ उखड़ा उखड़ा रहेगा। जो विद्यार्थी परीक्षा के लिए तत्पर थे, आज उन्हें परीक्षा में बहुत संतोषजनक परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपका भाग्य गुरु की दृष्टि से गज केसरी योग बना रहा है, जिससे आपको भाग्य से शुभ फल प्राप्त होंगे। आलस्य का त्याग करें। अधिक सफलता प्राप्त होगी।
आज का शुभ अंक:- 3
आज का शुभ रंग:- स्मोक
आज का उपाय:- काले तिल भगवान शिव को अर्पण करें।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल होने वाला है। अपनी बुद्धि और क्रोध को नियंत्रण में रखें। आज के दिन कोई ऐसे निर्णय न लें जो बाद में परिणाम देते हो। आज के दिन आपको आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। यदि आप सरकारी रोजगार कर रहे हैं, तो उन्नति के योग बनेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन बेहतर होने वाला है। आज आपको उम्मीद की नई किरण दिखाई देगी।
आज का शुभ अंक:- 2
आज का शुभ रंग:- हल्का लाल
आज का उपाय:- 2 लड्डू का भोग भगवान विष्णु को लगाएं।
ऐसे ही ज्योतिष, दैनिक पंचांग, राशिफल, त्योहार, और सनातन धर्म की अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए VAMA ब्लॉग अवश्य पढ़ें।
साल 2024 आप सभी के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, वार्षिक राशिफल 2024



